न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गोलीबारी की घटना के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने मुंबई स्थित घर पर की सलमान खान से मुलाकात

शिंदे ने सलमान खान और उनके पिता सलीम खान से गैलेक्सी अपार्टमेंट स्थित उनके घर पर मुलाकात की और परिवार की सुरक्षा का आश्वासन दिया।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 16 Apr 2024 7:26:22

गोलीबारी की घटना के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने मुंबई स्थित घर पर की सलमान खान से मुलाकात

मुम्बई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मंगलवार को सलमान खान से उनके घर पर हुई गोलाबारी की घटना के बाद मुलाकात की। ज्ञातव्य है कि रविवार को सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट पर दो लोगों द्वारा कई राउंड गोलियाँ चलाई गई थीं। हालांकि दोनों आरोपियों को गुजरात के भुज शहर से गिरफ्तार कर लिया गया है।

शिंदे ने सलमान खान और उनके पिता सलीम खान से गैलेक्सी अपार्टमेंट स्थित उनके घर पर मुलाकात की और परिवार की सुरक्षा का आश्वासन दिया। शिंदे ने यह भी कहा कि सरकार सलमान खान और उनके परिवार को दी जाने वाली सुरक्षा बढ़ा देगी। सलमान खान की सुरक्षा का आश्वासन देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार राज्य में किसी भी अंडरवर्ल्ड गिरोह की गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं करेगी।

मुंबई पुलिस द्वारा रविवार सुबह बांद्रा में बॉलीवुड अभिनेता के घर के बाहर गोलीबारी करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार करने के कुछ घंटों बाद शिंदे ने सलमान खान से मुलाकात की। आरोपियों की पहचान विक्की गुप्ता (24) और सागर पाल (21) के रूप में हुई है, जिन्हें गुजरात के कच्छ जिले के एक गांव से गिरफ्तार किया गया।

दोनों आरोपी बिहार के पश्चिमी चंपारण के मूल निवासी हैं और उन्होंने अपराध स्वीकार कर लिया है। शुरुआती जांच के बाद मुंबई पुलिस ने खुलासा किया कि सागर और विक्की को जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गिरोह ने खान के घर पर गोलीबारी करने के लिए काम पर रखा था।

मुंबई पुलिस की अपराध शाखा मामले की जांच कर रही है और दावा किया है कि गिरफ्तार किए गए दो आरोपियों ने "उन्हें मारने की कोशिश में" सलमान खान के घर के बाहर गोलीबारी की। जब सागर ने खान के घर पर गोलीबारी की, तो विक्की गिरोह के सदस्यों के संपर्क में था।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

बंगाल में बदलाव नहीं आया तो सनातन खतरे में पड़ जाएगा, मतदान के बीच शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान, उठाया हिंदू कार्ड

भारतीय रेलवे की कमाई रिपोर्ट में बड़ा उलटफेर, वंदे भारत-राजधानी-शताब्दी पीछे, इस ट्रेन ने मारी बाजी

खून से सनी उंगली, बायोमेट्रिक लॉक और दरिंदगी की हदें पार: IRS अफसर की बेटी से रेप-मर्डर केस में चौंकाने वाले खुलासे

बारामती उपचुनाव में बयानबाज़ी तेज, सुप्रिया सुले का बड़ा बयान—सुनेत्रा पवार को लेकर कही यह बात, शरद पवार मतदान से रहे दूर

क्या 800 करोड़ की ‘राका’ में घटेगा दीपिका पादुकोण का रोल? प्रेग्नेंसी की चर्चा के बीच मेकर्स ने बताई सच्चाई

6 हजार में कैब बुकिंग, चाबी की सटीक जानकारी और अंदर की सेटिंग से वाकिफ—IRS अफसर की बेटी के हत्यारे ने ऐसे तोड़ी हाई-लेवल मल्टी-लेयर सिक्योरिटी

बंगाल के हालात पर टीवी एक्ट्रेस का छलका दर्द, बोलीं- 'राज्य छोड़ना पलायन नहीं, युवाओं की मजबूरी है'

ममूटी की हर कार का नंबर आखिर 369 ही क्यों होता है? करियर की शुरुआत से जुड़ी है इस पसंद की कहानी

ढिंचैक पूजा के 7 अजीबोगरीब गाने, जिनके आगे लोग पकड़ लेते हैं सिर, यूट्यूब पर एक सॉन्ग ने पार किए 53 मिलियन व्यूज

चुनाव के बाद पेट्रोल-डीजल ₹25-28 प्रति लीटर तक महंगे होंगे? जानिए सरकार का क्या है कहना

ममता ने अगर ईमानदार सरकार चलाई होती तो… क्या राहुल गांधी के बयान से झलक रही है भाजपा की जीत की आहट?

IPL 2026: लगातार 7वीं घरेलू हार के बाद बुरी तरह टूटे ऋषभ पंत, खुद और टीम दोनों पर निकाली भड़ास

IPL 2026: ‘वैभव सूर्यवंशी से भी आगे यह खिलाड़ी’, रविचंद्रन अश्विन के बयान से छिड़ी नई बहस

जोफ्रा आर्चर ने चहल को पीछे छोड़ा, बने राजस्थान रॉयल्स के सबसे सफल गेंदबाज, रचा नया इतिहास