न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

नीतीश कुमार के इस्तीफा देने के बाद गुस्साए तेजप्रताप ने सोशल मीडिया पर किया भावपूर्ण ट्वीट, 'तेरा अंत होगा...'

बिहार में तीन दिनों के सियासी ड्रामे का अंत होने और नीतीश कुमार के इस्तीफा देने के बाद लालू यादव के बड़े बेटे और पूर्व मंत्री तेजप्रताप यादव ने उन पर निशाना साधा

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sun, 28 Jan 2024 4:31:58

नीतीश कुमार के इस्तीफा देने के बाद गुस्साए तेजप्रताप ने सोशल मीडिया पर किया भावपूर्ण ट्वीट, 'तेरा अंत होगा...'

पटना। बिहार में तीन दिनों के सियासी ड्रामे का अंत होने और नीतीश कुमार के इस्तीफा देने के बाद लालू यादव के बड़े बेटे और पूर्व मंत्री तेजप्रताप यादव ने उन पर निशाना साधा। तेजप्रताप यादव ने एक कविता के जरिए नीतीश कुमार के पाला बदलने पर कटाक्ष किया है और सोशल मीडिया पर लिखा है, 'तेरा अंत होगा और अंत होगा तेरी भावों का, कोई स्थान नहीं होगा तेरा, जब बात होगी तेरी भावों का।'

तेज प्रताप यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, 'जब भाव न जागा भावों में, उस भावों का कोई भाव नहीं, ऐसी भावों का कोई स्थान नहीं, जिनका भाव नहीं अपनों की भावों में, कहां रखी है भाव तेरी, जिनका ख़्याल तेरी भावों में, बस सत्ता का ख़्याल है तेरी भावों में, अपनों के भावों का क्या हुआ। 'तेरा अंत होगा और अंत होगा तेरी भावों का, कोई स्थान नहीं होगा तेरा, जब बात होगी तेरी भावों का।'

बता दें कि राजभवन में राज्यपाल को इस्तीफा सौंपने के बाद नीतीश कुमार ने इसका आरोप आरजेडी पर मढ़ दिया। नीतीश कुमार ने राजभवन से बाहर आने के बाद कहा, आज हमने इस्तीफा दे दिया और जो सरकार थी वो समाप्त हो गई। इस्तीफा देने की नौबत इसलिए आई क्योंकि सब कुछ ठीक नहीं चल रहा था।

नीतीश कुमार ने कहा, 'हमने कुछ बोलना छोड़ दिया था, सबकी राय आ रही थी, पार्टी की राय थी चारों तरफ से कहा जा रहा था जिसके बाद हमने ये फैसला लिया। जो गठबंधन डेढ़ साल पहले बनाया था उसमें भी इधर आकर स्थिति ठीक नहीं लग रही थी। दोनों तरफ तकलीफ थी। जिस तरह का दावा किया जा रहा था एक पार्टी की तरफ से वो हम लोगों को खराब लग रहा था।'

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

AAP की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ कांग्रेस में शामिल, पार्टी छोड़ने की वजह भी बताई

हमले में घायल पायलट स्मित मच्छार से मिले UAE के डिप्टी PM, 174 लोगों की जान बचाने के साहस को सराहा

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 आईएएस और 23 पीसीएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

सत्यभामा पर टिप्पणी को लेकर स्टालिन पर भड़के विजय, बोले- महिलाओं के खिलाफ ऐसी भाषा स्वीकार नहीं

अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 चोंग सोंग को 11-7 से हराया, भारत को दिलाया एशियन गेम्स का 20वां गोल्ड

‘पैर नहीं टूटा था...’, ममता की 2021 की चोट पर शुभेंदु अधिकारी के दावे से गरमाई बंगाल की सियासत

ईरान युद्ध पर ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे; युद्ध खत्म होते ही गिरेंगी तेल की कीमतें

ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन

हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास

एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड

रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त

यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट

सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी

सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौत से मचा हड़कंप