न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

महाकुंभ के बाद अब खाटूश्यामजी लक्खी मेले के लिए रेलवे ने शुरू की स्पेशल ट्रेन

हाल ही में 26 फरवरी को उत्तरप्रदेश के प्रयागराज में खत्म हुआ महाकुंभ मेले में रेलवे ने स्पेशल ट्रेनों के जरिये श्रद्धालुओं को इसमें शामिल होने का सुनहरा अवसर दिया था।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 01 Mar 2025 1:39:56

महाकुंभ के बाद अब खाटूश्यामजी लक्खी मेले के लिए रेलवे ने शुरू की स्पेशल ट्रेन

सीकर। हाल ही में 26 फरवरी को उत्तरप्रदेश के प्रयागराज में खत्म हुआ महाकुंभ मेले में रेलवे ने स्पेशल ट्रेनों के जरिये श्रद्धालुओं को इसमें शामिल होने का सुनहरा अवसर दिया था। प्रयागराज की सफलता को देखते हुए रेलवे राजस्थान के सीकर जिले में स्थित खाटूश्यामजी मंदिर परिसर में लगने वाले लक्खी मेले में श्रद्धालुओं की आसान पहुँच के लिए स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया है।

खाटूश्यामजी लक्खी मेले में श्रद्धालुओं व यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे एक मार्च से जयपुर-शकूरबस्ती-देहर काबालाजी व मदार-कुरुक्षेत्र मेला स्पेशल ट्रेन शुरू करने जा रहा है। रींगस, नीमकाथाना व श्रीमाधोपुर सहित सीकर जिले के पांच रेलवे स्टेशनों पर दोनों स्पेशल ट्रेनों का ठहराव रहेगा।

उत्तर-पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार गाड़ी संख्या 09725 जयपुर-शकूरबस्ती मेला स्पेशल ट्रेन 1 से 15 मार्च तक (15 ट्रिप) चलेगी। ये जयपुर से रोजाना सुबह सात बजे रवाना होकर दोपहर 02:30 बजे शकूरबस्ती पहुंचेगी। रींगस स्टेशन पर ट्रेन 08:15 बजे आएगी और 08:20 बजे प्रस्थान करेगी। श्रीमाधोपुर में 08:30 बजे पहुंचेगी और 08:32 बजे रवाना होगी। कांवट में 08:46 पर आएगी और 08:48 पर रवाना होगी। नीमकाथाना स्टेशन पर ट्रेन 09:03 पर पहुंचेगी और 09:05 पर प्रस्थान करेगी।

वापसी में गाड़ी संख्या 09726 शकूरबस्ती-ढेहरकाबाला जी एक से 15 मार्च तक (15 ट्रिप) चलेगी। रोजाना शकूरबस्ती से दोपहर 03:50 बजे रवाना होकर रात 10:50 बजे ढेहरकाबालाजी (जयपुर) पहुंचेगी। डाबला स्टेशन पर ट्रेन शाम 07:47, नीमकाथाना में रात 08:15, श्रीमाधोपुर में 08:50 व रींगस में ट्रेन रात 09:10 बजे पहुंचेगी और 09:15 पर रवाना होगी।

9 मार्च से चलेगी मदार-कुरुक्षेत्र मेला स्पेशल ट्रेन

गाड़ी संख्या 09727 मदार (अजमेर) कुरुक्षेत्र मेला स्पेशल ट्रेन 9 से 12 मार्च तक (04 ट्रिप) मदार से सुबह 09:20 बजे रवाना होकर शाम 07:40 बजे कुरुश्रेत्र पहुंचेगी। रींगस स्टेशन पर ट्रेन दोपहर 11:35 बजे पहुंचेगी, श्रीमाधोपुर में ट्रेन दोपहर 11:50, नीमकाथाना स्टेशन पर ट्रेन दोपहर 12:36 पर आएगी और 12:38 पर प्रस्थान करेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 09728 कुरूक्षेत्र-मदार (अजमेर) मेला स्पेशल ट्रेन 9 से 12 मार्च तक (04 ट्रिप) कुरुक्षेत्र से रात 09:25 पर रवाना होकर दूसरे दिन सुबह 08 बजे मदार (अजमेर) पहुंचेगी। नीमकाथाना में 03:58 बजे पहुंचेगी, श्रीमाधोपुर स्टेशन पर सुबह 04:33 बजे, रींगस स्टेशन पर ट्रेन 04:47 पर आएगी और 04:52 पर रवाना होगी। मेला स्पेशल ट्रेन रास्ते में कई स्टोशनों ठहराव होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बिहार की बाढ़ पर तेजस्वी का बड़ा हमला, 7 केंद्रीय मंत्रियों को घेरा; पासवान-मांझी पर भी साधा निशाना
बिहार की बाढ़ पर तेजस्वी का बड़ा हमला, 7 केंद्रीय मंत्रियों को घेरा; पासवान-मांझी पर भी साधा निशाना
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी