न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'अबू आजमी की जीभ काटने वाले को 25 करोड़ का इनाम' – औरंगजेब की तारीफ पर भड़के जगद्गुरु परमहंस आचार्य

महाराष्ट्र समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और विधायक अबू आजमी के मुगल शासक औरंगजेब की तारीफ वाले बयान से राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 05 Mar 2025 9:26:38

'अबू आजमी की जीभ काटने वाले को 25 करोड़ का इनाम' – औरंगजेब की तारीफ पर भड़के जगद्गुरु परमहंस आचार्य

महाराष्ट्र समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और विधायक अबू आजमी के मुगल शासक औरंगजेब की तारीफ वाले बयान से राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। महाराष्ट्र के डिप्टी मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने इसे देशद्रोह करार देते हुए बयान की निंदा की और इसे "पाप" बताया। वहीं, अयोध्या तपस्वी छावनी के महंत जगद्गुरु परमहंस आचार्य ने अबू आजमी के इस बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इसे अस्वीकार्य बताते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है। जगद्गुरु परमहंस आचार्य ने अबू आजमी की जीभ काटने तक का फरमान जारी कर दिया है। उन्होंने अबू आजमी की जीभ काटने पर ईनाम भी घोषित कर दिया है। अयोध्या तपस्वी छावनी के महंत जगद्गुरु परमहंस आचार्य महाराज जी ने महाराष्ट्र सपा नेता अबू आजमी के मुगल सम्राट औरंगजेब के महिमामंडन को लेकर नाराजगी जताई है। अबू आजमी की जीभ काटने का फरमान जारी कर ऐसा करने वाले शख्स पर ईनाम देने की बात भी कही है। जगद्गुरु परमहंस आचार्य जी महाराज ने कहा, 'जो व्यक्ति अबू आजमी की जीभ काट कर लायेगा उसे 25 करोड़ रुपए का हम ईनाम देंगे। साथ ही उसके ऊपर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज हो उसको फांसी तक पहुंचाया जाए, अगर ऐसा नहीं होगा तो हम साधु संत अयोध्या से महाराष्ट्र के लिए कूच करेंगे।'

अयोध्या तपस्वी छावनी के महंत जगद्गुरु परमहंस आचार्य ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव से अबू आजमी के बयान पर अपनी स्थिति स्पष्ट करने की मांग की है। उन्होंने कहा, "अगर अखिलेश यादव इस बयान से सहमत नहीं हैं, तो उन्हें अबू आजमी को पार्टी से निकालना चाहिए। आखिर समाजवादी पार्टी के नेता अबू आजमी किस कारण से औरंगजेब को नायक बता रहे हैं? क्या इसलिए कि उसने अपने तीन भाइयों की हत्या कर दी थी, अपने पिता को कैद कर दिया था या फिर छत्रपति संभाजी महाराज को 40 दिनों तक यातनाएं देकर मारा था? समाजवादी पार्टी को इस पर जवाब देना चाहिए।"

नवनीत राणा ने औरंगजेब की कब्र हटाने की मांग की

इस विवाद में अमरावती की पूर्व सांसद और बीजेपी नेता नवनीत राणा ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने अबू आजमी के बयान की आलोचना करते हुए महाराष्ट्र सरकार से औरंगजेब की कब्र हटाने की अपील की। उन्होंने कहा, "हमने इतिहास पढ़ा है, लेकिन जिन्होंने इसे नहीं पढ़ा, उन्हें थिएटर में 'छावा' फिल्म देखकर यह समझना चाहिए कि औरंगजेब ने छत्रपति संभाजी महाराज के साथ क्या किया था। जिस तरह औरंगाबाद का नाम बदलकर छत्रपति संभाजी महाराज के नाम पर रखा गया, उसी तरह जल्द से जल्द औरंगजेब की कब्र को वहां से हटाया जाए। अगर किसी को वह कब्र इतनी प्रिय है, तो वे उसे अपने घर में सजा सकते हैं।"

पहले दिया विवादित बयान, फिर चौतरफा दबाव में मांगी माफी

महाराष्ट्र समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अबू आजमी ने सोमवार (3 मार्च) को मुगल शासक औरंगजेब को महान बताकर एक विवादित बयान दिया, जिसके बाद देशभर में राजनीतिक बवाल मच गया। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने उनके बयान को "देशद्रोही" करार देते हुए माफी की मांग की।

हालांकि, शुरुआती प्रतिक्रिया में अबू आजमी ने अपने बयान पर अड़े रहने की बात कही और किसी भी तरह की माफी से इनकार कर दिया। लेकिन जब महाराष्ट्र में उनके खिलाफ दो अलग-अलग जगहों पर एफआईआर दर्ज हुई और राजनीतिक व सामाजिक स्तर पर चौतरफा विरोध बढ़ा, तो मंगलवार (4 मार्च) को उन्होंने अपने बयान से पीछे हटते हुए सार्वजनिक रूप से खेद प्रकट किया। उन्होंने कहा, "अगर मेरे बयान से किसी की भावनाओं को ठेस पहुंची है, तो मैं अपने शब्द वापस लेता हूं और खेद व्यक्त करता हूं।"

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज
फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती
तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
फ्लाईदुबई की कॉकपिट में आखिर क्या हुआ था? UAE ने दिए जांच के आदेश, आतंकवादी साजिश समेत इन सवालों की होगी पड़ताल
फ्लाईदुबई की कॉकपिट में आखिर क्या हुआ था? UAE ने दिए जांच के आदेश, आतंकवादी साजिश समेत इन सवालों की होगी पड़ताल
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल