न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

SUV कार में डीजल करवाया फुल, कार्ड स्वैप करने का बहाना बना युवक हुआ फरार, पहुंचा जेल में

युवक ने अपनी SUV कार में डीजल फुल करवाया और फिर कार्ड स्वैप करने का बहाना बना फरार हो गया।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 21 Aug 2021 12:34:33

SUV कार में डीजल करवाया फुल, कार्ड स्वैप करने का बहाना बना युवक हुआ फरार, पहुंचा जेल में

जयपुर में एक मेडिकल की पढ़ाई कर रहे एक छात्र को टशन दिखाना महंगा पड़ गया और वह सलाखों के पीछे पहुंच गया। यहां युवक ने अपनी SUV कार में डीजल फुल करवाया और फिर कार्ड स्वैप करने का बहाना बना फरार हो गया। पीछा कर कार को रोका तो मेडिकल छात्र ने कार में रखा लोहे का सरिया निकालकर पेट्रोलपंप कर्मचारियों को डराया। इसके बाद मामला चंदवाजी थाने तक पहुंचा। पुलिस ने पेट्रोलपंप कर्मी मालीराम गुर्जर की रिपोर्ट पर लूट का मुकदमा दर्ज कर आरोपी छात्र को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी कार भी जब्त कर ली है। पुलिस ने शुक्रवार रात मामले का खुलासा किया।

चंदवाजी थानाप्रभारी जितेंद्र गंगवानी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी जय सांगवान (24) है। वह महिपालपुर, दिल्ली का रहने वाला है। वह जयपुर-दिल्ली हाइवे पर एक निजी मेडिकल कॉलेज में MBBS का स्टूडेंट है। वह 19 अगस्त को शाम पौने 5 बजे राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 48 (दिल्ली-अजमेर एक्सप्रेस हाईवे) बीलपुर, चन्दवाजी स्थित इन्द्रा फिलिंग स्टेशन पर पहुंचा। वहां लक्जरी कार में 3900 का डीजल भरवा लिया।

कर्मचारी ने पेमेंट मांगा। तब कार्ड स्वैप मशीन लाने को कहा। पेट्रोलपंपकर्मी जैसे ही मुड़ा, आरोपी जय अपनी कार को भगाकर ले गया। मुकदमा दर्ज होने के बाद कार नंबरों के आधार पर पुलिस ने तलाशी शुरु की। शुक्रवार को पुलिस निजी मेडिकल कॉलेज में पहुंची। वहां CCTV चैक करने पर काले रंग की लग्जरी कार नजर आई। तब पुलिस ने उसका रिकॉर्ड खंगाला। वह जय सांगवान की होने का पता चला। जानकारी में सामने आया कि वह मेडिकल स्टूडेंट है। तब पुलिस ने उसे कॉलेज से धरदबोचा। थानाप्रभारी जितेंद्र गंगवानी के मुताबिक जय पहले भी शांतिभंग के मामले में पकड़ा जा चुका है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

गुरुग्राम बाइकर सिया केस में बड़ा अपडेट, कल्याण बैंसला गिरफ्तार, FIR में धारा 109 भी जोड़ी गई
गुरुग्राम बाइकर सिया केस में बड़ा अपडेट, कल्याण बैंसला गिरफ्तार, FIR में धारा 109 भी जोड़ी गई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल