न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान: जोधपुर में ईद पर भड़की हिंसा में अब तक 97 उपद्रवी गिरफ्तार, इंटरनेट सेवा अस्थायी रूप से निलंबित

जोधपुर में 2 मई की देर रात झंडे-लाउडस्पीकर को लेकर फैली हिंसा के मामले में पुलिस द्वारा अब तक 97 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। वहीं हिंसा के बाद संभागीय आयुक्त ने आदेश जारी कर पूरे जोधपुर जिले (जोधपुर आयुक्तालय सहित) में इंटरनेट सेवाओं को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 03 May 2022 11:40:47

राजस्थान: जोधपुर में ईद पर भड़की हिंसा में अब तक 97 उपद्रवी गिरफ्तार, इंटरनेट सेवा अस्थायी रूप से निलंबित

जोधपुर में 2 मई की देर रात झंडे-लाउडस्पीकर को लेकर फैली हिंसा के मामले में पुलिस द्वारा अब तक 97 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। वहीं हिंसा के बाद संभागीय आयुक्त ने आदेश जारी कर पूरे जोधपुर जिले (जोधपुर आयुक्तालय सहित) में इंटरनेट सेवाओं को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया है।

जोधपुर के जालोरी गेट पर दो दिन पहले परशुराम जयंती पर भगवा झंडा लगा था। 2 मई की शाम प्रशासन की मीटिंग में तय हुआ कि 3 मई को ईद है और इसलिए यहां हर साल की तरह ईद मनाने दी जाए। ईद पर मुसलमान हर साल की तरह झंडा और लाउडस्पीकर लगाएंगे। यह परमिशन एक दिन के लिए थी और बीजेपी के नेताओं और नगर निगम ने भी इस पर सहमति जताई थी। लेकिन 2 मई की रात को शहर में अफवाह फैली की पाकिस्तान के झंडे लग गए हैं। रात 12 बजे दो निजी चैनल के पत्रकारों ने शहर की मेयर विनीता सेठ और बीजेपी के नेताओं को फोन किया कि स्वतंत्रता सेनानी की मूर्ति का चेहरा समुदाय विशेष के लोगों ने काले टेप से पैक कर दिया है।

इसके बाद बड़ी संख्या में बीजेपी के लोग मौके पर पहुंचे और ईद के झंडे उखाड़ दिए, लाउडस्पीकर हटा दिए। इसका वीडियो भी बनाया गया जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो वायरल होने के बाद रात 1 बजे बड़ी संख्या में लोग जालौरी गेट पहुंचे और पथराव हुआ। रात 1 से 2 बजे तक भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किए और आंसू गैस के गोले छोड़े।

प्रशासन ने बीजेपी नेताओं और समुदाय विशेष के लोगों के बीच सुलह कराई गई और इस बात पर सहमति बनी कि सुबह की नमाज शांति से होगी। सुबह 8:30 बजे लोग ईद की नमाज़ पढ़ने आए तो वहां भगवा झंडा लगा था जिसको लेकर लोगों ने नाराजगी जताई। इसके बाद नाराज लोगों ने पथराव कर कई गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए। प्रशासन ने भगवा झंडा हटाकर तिरंगा लगा दिया।

इधर तनाव के बीच सुबह 10 बजे बीजेपी के नेता मौके पर पहुंच गए और विरोध करने लगे। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने हनुमान चालीसा का पाठ किया। मुस्लिम इलाकों में दोपहर तक प्रदर्शन चलते रहे। ये बात फैली कि जानबूझकर ईद खराब की गई है, मनाने से रोकी गई है। दिन में 2 बजे मुस्लिम बाहुल्य 10 थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा दिया गया।

जोधपुर हिंसा के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने जन्मदिन पर आयोजित कार्यक्रम स्थगित कर दिया। सीएम ने डीजीपी समेत शीर्ष अधिकारियों के साथ हाईलेवल मीटिंग की और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जरूरी हर कदम उठाने के निर्देश भी दिए। गहलोत ने प्रदेश के गृह मंत्री के साथ ही जोधपुर के प्रभारी मंत्री को हेलिकॉप्टर से वहां जाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपील की है कि लोग शांति बनाए रखें, तनाव समाप्त करें क्योंकि यह तनाव-हिंसा का माहौल हित में नहीं है। उन्होंने कहा कि एंटी-सोशल एलिमेंट से सख्ती से निपटा जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट