न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान : संक्रमण धीमा होने के साथ ही खत्म हो गई ऑक्सीजन की किल्लत, 880 मीट्रिक टन का बफर स्टॉक

संक्रमण धीमा होने के साथ ही ऑक्सीजन की किल्लत भी खत्म हो गई हैं और 880 मीट्रिक टन का बफर स्टॉक हो गया हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 26 May 2021 1:33:15

राजस्थान : संक्रमण धीमा होने के साथ ही खत्म हो गई ऑक्सीजन की किल्लत, 880 मीट्रिक टन का बफर स्टॉक

कोरोना के इस दौर में ऑक्सीजन सबसे जरूरी तत्व हैं जिसके लिए बीते दिनों काफी मारामारी हुई थी। अस्पतालों में इसकी कमी की वजह से कई लोगों ने अपनी जान गंवाई हैं। राजस्थान को ऑक्सीजन की किल्लत का सामना करना पड़ा था। लेकिन अब संक्रमण धीमा होने के साथ ही ऑक्सीजन की किल्लत भी खत्म हो गई हैं और 880 मीट्रिक टन का बफर स्टॉक हो गया हैं। प्रदेश में अस्पताल व मरीजों के लिए 325 मीट्रिक टन मेडिकल ऑक्सीजन की डिमांड ही रह गई है। जबकि राज्य के पास रोजाना 585 मीट्रिक टन ऑक्सीजन ज्यादा उपलब्ध है।

केंद्र की ओर से राजस्थान का लिक्विड ऑक्सीजन प्लांट से 380 मीट्रिक टन आवंटन है। वहीं 170 एमटी ऑक्सीजन एयरसेफरेशन यूनिट व 25 एमटी ऑक्सीजन अस्पतालों की पीएसए यूनिट से मिल रही है। इसके लिए प्रदेश में 10 हजार ऑक्सीजन कंसटेटर हो गए है। प्रदेश अब केवल जामनगर व भिवाड़ी प्लांट से ही ऑक्सीजन उठा रहा है। कलिंगा नगर, बर्नपुर और हजीरा से ऑक्सीजन उठाना बंद कर दिया है।

ऐसे में जल्दी ही मेडिकल ऑक्सीजन का मैनेजमेंट अब पहले की तरह चिकित्सा विभाग देखेगा। पिछले डेढ़ महीने से उद्योग विभाग के सचिव व रीको एमडी आशुतोष एटी पेडनेकर और उनकी टीम ऑक्सीजन प्रबंधन देख रहे थे। लेकिन अब लॉकडाउन के कारण प्रभावित हुए उद्योगों को उभारने के लिए यह टीम काम करेगी। फिलहाल कंट्रोल रूम चलता रहेगा, लेकिन रीको व उद्योग विभाग के अफसरों को धीरे धीरे विभाग के रूटीन कामकाज में शिफ्ट किया जाएगा। इसके साथ ही जल्दी ही इंडस्ट्रीज के लिए भी ऑक्सीजन उपलब्ध होने लगेगी। इसको लेकर उद्योग विभाग की केंद्र सरकार से बात चल रही है।

कोरोना की दूसरी लहर के कारण ऑक्सीजन के इण्डस्ट्रियल इस्तेमाल पर केंद्र सरकार ने रोक लगा रखी है। इससे प्रदेश के 100 मिनी स्टील इंडस्ट्रीज और रोलिंग मिल्स के साथ ही 60 ट्रांसफार्मर फैक्ट्रियों में काम बंद है। इन से जुड़े करीब 200 कारखाने भी प्रभावित है। उद्योग विभाग ने केंद्र सरकार से स्टील, रोलिंग मिल्स सहित अन्य उद्योगों के लिए ऑक्सीजन देने की छूट को लेकर बात की है।

राजस्थान में राहत : 6 फीसदी से नीचे दर्ज हुई संक्रमण की दर, मिले सिर्फ 3,404 नए मामले

राजस्थान में सख्त लॉकडाउन का असर दिखाई देने लगा हैं और कोरोना का कहर कम होता जा रहा हैं। बीते 24 घंटों की बात करें तो संक्रमण की दर अब 6 फीसदी से नीचे दर्ज हुई जो कि सुखद हैं। बीते 24 घंटों में 3,404 नए संक्रमित मिले जो कि 7 अप्रैल अर्थात 48 दिन में आए केसों में सबसे कम हैं। राज्य में आज रिकवरी रेट में भी एक फीसदी से ज्यादा का इजाफा हुआ और यह 88 फीसदी से बढ़कर 90 फीसदी के नजदीक पहुंच गई। सभी जिलों में रिकवर मरीजों की संख्या नए केसों की तुलना में अधिक है। आज पूरे राज्य में 15,635 मरीज रिकवर हुए हैं। इधर मौत के केसों ने अभी भी सरकार और प्रशासन की चिंता बढ़ा रखी है। बीते दिन पूरे राज्य में इस बीमारी से 105 लोगों की मौत हो गई। हालांकि, प्रदेश का डेथ रेशो अभी भी एक फीसदी से भी कम है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती