न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जोधपुर : कोविड के साथ अब ब्लैक फंगस का भी कहर, दोनों मामले में गई मरीज की जान

जून के तीन दिन में कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 214 और डिस्चार्ज का 1361 रहा। जबकि 8 संक्रमितों की मौत हुई।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 04 Jun 2021 10:42:42

जोधपुर : कोविड के साथ अब ब्लैक फंगस का भी कहर, दोनों मामले में गई मरीज की जान

जोधपुर में कोरोना का कहर अब थमने लगा हैं जहां मौतों का आंकड़ा भी गिरा हैं। बीते दिन गुरुवार को 85 नए संक्रमित मिले और 495 डिस्चार्ज हुए जबकि एक मौत दर्ज की गई। जून के तीन दिन में कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 214 और डिस्चार्ज का 1361 रहा। जबकि 8 संक्रमितों की मौत हुई। जनवरी से अब तक 69,190 संक्रमित हुए, इनमें से 66,008 डिस्चार्ज हुए, जबकि 1179 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।

विभाग की रिपाेर्ट के अनुसार गुरुवार को कोरोना संक्रमित प्रतापनगर में 1, शहर परकोटा में 0, उदयमंदिर में 2, महामंदिर में 5, मसूरिया में 0, शास्त्रीनगर में 2, मधुबन में 4, रेजिडेंसी में 7 और बीजेएस में 3 पॉजिटिव मिले। वहीं बनाड़ में 4, सालावास 8, बिलाड़ा में 6, भोपालगढ़ में 2, ओसियां में 14, बावड़ी में 2, फलोदी में 4, बाप में 0, शेरगढ़ में 12 एवं बालेसर में 9 पॉजिटिव मिले।

शहर में कोरोना के साथ अब ब्लैक फंगस भी परेशानी बन रहा हैं जहां गुरुवार को इससे एक मरीज की मौत हुई। एम्स में भर्ती ओसियां निवासी शोभाराम (39) की मौत हुई। जानकारी के अनुसार मरीज को 29 मई को एम्स में भर्ती कराया गया था। जांच कराने में सामने आया कि कोविड म्यूकरमाइकोसिस है। मरीज को टाइप-टू डायबिटीज भी थी। इलाज के दौरान मरीज की गुरुवार सुबह मौत हो गई। ब्लैक फंगस के दो मरीजों को एमडीएम से डिस्चार्ज किया गया। अब तक 4 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं। नए संक्रमितों के आने का सिलसिला भी कम हुआ है।

राजस्थान में संक्रमण हुआ नियंत्रित, 45 दिन बाद 50 से कम मौत, 1,258 नए मामले

राजस्थान में कोरोना संक्रमण नियंत्रण में आने लगा हैं जहां पिछले तीन दिनों से कोरोना की संक्रमण दर 3 फीसदी से नीचे बनी हुई है। राज्य में बीते 24 घंटे में 1,258 नए केस मिले हैं, जबकि 44 लोगों की मौत हो गई। 45 दिन बाद ऐसा हुआ है, जब राज्य में कोरोना से 50 से भी कम लोगों की मौत हुई है। राज्य में एक्टिव केसों की संख्या कम होकर 27,408 पर आ गए। राजस्थान की रिकवरी रेट भी 96 फीसदी से ज्यादा हो गई। रिकवरी रेट के मामले में राजस्थान पूरे देश में केन्द्र शासित प्रदेशों को छोड़ दे तो 8वें स्थान पर आता है। राज्य में 10 ऐसे जिले हैं, जहां कोरोना के केस 10 से भी कम यानी सिंगल डिजीट में आए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल