Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान : आंकड़े जरूर गिरे लेकिन संक्रमण दर में हुआ इजाफा, 7680 नए मामले, 127 की मौत

पिछले 24 घंटे के अंदर राज्य में 7680 नए केस मिले हैं, जो 33 दिन के अंतराल में सबसे कम हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 21 May 2021 10:12:06

राजस्थान : आंकड़े जरूर गिरे लेकिन संक्रमण दर में हुआ इजाफा, 7680 नए मामले, 127 की मौत

आज लगातार तीसरे दिन संक्रमण के केस 10 हजार से कम आने पर राजस्थान को राहत मिली हैं लेकिन चिंता की बात यह हैं कि संक्रमण की दर में इजाफा हो रहा है। यह 11 से बढ़ 18 फीसदी पर पहुंच गई। पिछले 24 घंटे के अंदर राज्य में 7680 नए केस मिले हैं, जो 33 दिन के अंतराल में सबसे कम हैं। इससे पहले 16 अप्रैल को 7359 संक्रमित केस आए थे। राज्य में 127 मरीजों की मौत हुई है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग से जारी रिपोर्ट को देखे तो राज्य में गुरुवार को टेस्टिंग की संख्या में भी कमी हुई है। राज्य में 41,724 लोगों के सैंपल की जांच हुई, जिसमें 7680 पॉजिटिव निकले है। राज्य में बीते कुछ दिनों से संक्रमित केसों के साथ-साथ मौत के केसों में भी कमी आने लगी है। राज्य में 6 दिन पहले तक हर रोज मौत के केस 150 से ऊपर ही आते थे, लेकिन पिछले तीन दिन से इनमें लगातार गिरावट आ रही है, जो काफी सुखद खबर है।
प्रदेश में अब तक कोरोना से कुल 8 लाख 97 हजार 193 लोग संक्रमित हो चुके है, जिसमें से 7346 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 7 लाख 45 हजार 873 मरीज इससे ठीक हो चुके है। राज्य में अभी भी एक्टिव केसों की संख्या 1.43 लाख से ज्यादा है। इन कुल एक्टिव केसों का 51 फीसदी से ज्यादा तो केवल जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, कोटा, सीकर और अलवर में है। सबसे ज्यादा 30,363 एक्टिव मरीज जयपुर में है। वहीं बांसवाड़ा, धौलपुर, जालौर और प्रतापगढ़ ऐसे जिले है, जहां एक्टिव केसों की संख्या एक हजार से भी कम है। जिलेवार रिपोर्ट देखे तो गुरुवार को सबसे ज्यादा 1517 पॉजिटिव केस जयपुर में मिले हैं, जबकि 3365 मरीज रिकवर हुए है। जयपुर में 20 अप्रैल के बाद 2 हजार से कम संक्रमित केस मिले हैं। वहीं जोधपुर में 601 नए मरीज मिले हैं, जबकि इसकी तुलना में तीन गुना से ज्यादा मरीज यानी 2227 मरीज रिकवर हुए हैं। अन्य जिलाें की स्थिति देखे तो 33 में से 10 ऐसे जिले है, जिनमें 100 से भी कम केस मिले है, जिसमें टोंक, सिरोही, सवाई माधोपुर, प्रतापगढ़, करौली, जालौर, धौलपुर, बूंदी, बारां और बांसवाड़ा शामिल है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

पवन कल्याण की तीसरी शादी भी टूटी, पत्नी अन्ना से हुए अलग, बोले- अच्छे दोस्त बने रहेंगे
पवन कल्याण की तीसरी शादी भी टूटी, पत्नी अन्ना से हुए अलग, बोले- अच्छे दोस्त बने रहेंगे
शुक्र गोचर 2026: 22 नवंबर से चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, धन और सुख-सुविधाओं में होगी वृद्धि!
शुक्र गोचर 2026: 22 नवंबर से चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, धन और सुख-सुविधाओं में होगी वृद्धि!
सोनिया गांधी ने 2004 में क्यों ठुकराया था PM पद? अपनी किताब में बताई पूरी वजह
सोनिया गांधी ने 2004 में क्यों ठुकराया था PM पद? अपनी किताब में बताई पूरी वजह
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
सोनिया गांधी का खुलासा: UPA सरकार में मनमोहन सिंह चलाते थे सरकार, वह संभालती थीं कांग्रेस
सोनिया गांधी का खुलासा: UPA सरकार में मनमोहन सिंह चलाते थे सरकार, वह संभालती थीं कांग्रेस
गोवर्धन पूजा 2026 आज: जानें अन्नकूट का शुभ मुहूर्त, प्रतिपदा तिथि और भोग की खास बातें
गोवर्धन पूजा 2026 आज: जानें अन्नकूट का शुभ मुहूर्त, प्रतिपदा तिथि और भोग की खास बातें
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने BookMyShow पर बनाया रिकॉर्ड, एक घंटे में बिकीं 1.11 लाख टिकटें
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने BookMyShow पर बनाया रिकॉर्ड, एक घंटे में बिकीं 1.11 लाख टिकटें
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका