न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जैसलमेर : स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 10 हजार फीट ऊंचाई से तीनों सेनाओं के 75 स्काईडाइवर्स ने लगाई रोमांच भरी छलांग

आजादी का अमृत महोत्सव के तहत रविवार को तीनों सेनाओं के 75 स्काईडाइवर्स ने 10 हजार फीट ऊंचाई से रोमांच भरी छलांग लगाईं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 16 Aug 2021 7:15:57

जैसलमेर : स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 10 हजार फीट ऊंचाई से तीनों सेनाओं के 75 स्काईडाइवर्स ने लगाई रोमांच भरी छलांग

बीते दिन स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रदेश भर में कई आयोजन हुए जिसमें से एक रोमांचकारी आयोजन देखने को मिला पोकरण स्थित चांधन फील्ड फायरिंग रेंज में जहां 'आजादी का अमृत महोत्सव' के तहत रविवार को तीनों सेनाओं के 75 स्काईडाइवर्स ने 10 हजार फीट ऊंचाई से रोमांच भरी छलांग लगाईं। आसमान में इतनी ऊंचाई से छलांग को देखने को सैकड़ों लोग साक्षी रहे। 75 स्काईडाइवर की टीम टीम ने बेहतरीन धैर्य और दृढ़ संकल्प का प्रदर्शन किया। इस रोमांच भरी छलांग ने दर्शकों में आजादी के दिन जोश व उत्साह भर दिया। एयर कमोडोर के काले AVSM के नेतृत्व में 75 स्काईडाइवर वाली ट्राई-सर्विसेज स्काईडाइविंग टीम ने चार MI 17 हेलिकॉप्टरों से 10 हजार फीट से छलांग लगाई।

तीनों सेनाओं द्वारा साथ मिलकर इस तरह का आयोजन पहली बार जैसलमेर स्थित फील्ड फायरिंग रेंज में आयोजित हुआ। रंग बिरंगे पैराशूट के साथ जब आसमान से 75 स्काईडाइवर ने छलांग लगाई तो दर्शक दीर्घा में जोरदार तालियां बज उठीं। हवा में गोते लगाते हुए सभी 75 स्काईडाइवर एक-एक करके जमीन पर लैंड कर रहे थे और दर्शकों द्वारा उनका जोश बढ़ाया जा रहा था।

विभिन्न रंगों की डिजाइन में बने पैराशूट आसमान में बहुत ही शानदार लग रहे थे। ऐसा लग रहा था जैसे रंग-बिरंगे पंछी धरती की तरफ आ रहे हैं। उसमें कई पैराशूट तो तिरंगे के रंग के थे मानों आसमान से भारत ही भारत नज़र आ रहा हो। दर्शक दीर्घा में मौजूद स्कूली बच्चों को ये दृश्य बहुत ज्यादा रोमांचित कर रहा था। सबने अपने मोबाइल फोन से इस खूबसूरत मंजर को अपने फोन में क़ैद करके आज़ादी के दिन को यादगार बनाने का प्रयास किया। साथ ही भारत माता की जयकारों से आसमान को गुंजायमान भी कर दिया।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

गुरुग्राम बाइकर सिया केस में बड़ा अपडेट, कल्याण बैंसला गिरफ्तार, FIR में धारा 109 भी जोड़ी गई
गुरुग्राम बाइकर सिया केस में बड़ा अपडेट, कल्याण बैंसला गिरफ्तार, FIR में धारा 109 भी जोड़ी गई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल