न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान में कोरोना के सुखद आंकड़े, मिले 72 नए रोगी, 32 जिलों में 10 से कम नए संक्रमित

बीते दिन सोमवार को प्रदेश में 72 नए रोगी मिले जो कि 125 दिन बाद 100 से कम आए हैं। इससे पहले 23 फरवरी को 76 रोगी मिले थे।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 29 Jun 2021 10:29:34

राजस्थान में कोरोना के सुखद आंकड़े, मिले 72 नए रोगी, 32 जिलों में 10 से कम नए संक्रमित

प्रदेश में कोरोना का दम निकलता जा रहा हैं और हर दिन संक्रमितो के आंकड़ों में कमी देखी जा रही हैं। बीते दिन सोमवार को प्रदेश में 72 नए रोगी मिले जो कि 125 दिन बाद 100 से कम आए हैं। इससे पहले 23 फरवरी को 76 रोगी मिले थे। 16 फरवरी को प्रदेश में न्यूनतम 60 रोगी मिले थे, उसके बाद सोमवार को 132 दिन बाद सबसे कम 72 मिले। हर 200 सैंपल में एक रोगी मिल रहा है। संक्रमण दर 0.4% से 0.5% के बीच है। वहीँ 2 मरीजों ने अपनी जान गंवाई हैं और 210 मरीजों ने कोरोना को मात दी हैं।

अच्छे संकेत ये भी हैं कि 32 जिलों में 10 से कम नए रोगी सामने आए। 13 जिलों में एक भी मरीज नहीं मिला। जयपुर में अधिकतम 19 नए संक्रमित मिले। अलवर पिछले एक सप्ताह से भड़क रहा था, लेकिन सोमवार को सिर्फ 2 नए मिले जो एनसीआर क्षेत्र की तरफ से बड़ी राहत कही जा सकती है। इसके अलावा बीते 24 घंटे में प्रदेश में दो लोगों की मौत भी हो गई। बांसवाड़ा, बारां, बूंदी, चित्तौड़, जैसलमेर, टोंक, कोटा, पाली, प्रतापगढ़, सवाई माधोपुर, राजसमंद, भरतपुर, जालोर जिलों में कोई रोगी नहीं मिला।

एक्टिव रोगी की बात करें तो सिर्फ 3 जिलों में ही 100 से अधिक मामले बचे है। सर्वाधिक 405 अलवर में जबकि 277 जयपुर में हैं। कुल एक्टिव रोगी 1593 रह गए। देश में रिकवरी रेट 98.89 फीसदी हो गई। बीते एक माह से रोज ठीक होने वालों की संख्या नए मरीजों से अधिक रही।

देश में 103 दिन बाद मिले 38,000 से कम कोरोना मरीज, 907 की हुई मौत

भारत में रोजाना मिलने वाले मरीजों की संख्या में लगातार गिरावट आ रही है। 17 मार्च के बाद, यानी 103 दिन में पहली बार देश में बीते दिन 38,000 से कम नए कोरोना मरीज मिले। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 37,012 नए मरीजों की पहचान हुई। इससे पहले 17 मार्च को 35,838 केस आए थे। कल मिले मरीजों के बाद देश में अब तक 3,03,16,000 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके है। वहीं, बीते दिन 56,985 लोग ठीक भी हुए और 907 की मौत भी हुई। कल ठीक हुए मरीजों के बाद देश में कुल एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 5,47,214 हो गई है। कोरोना से अब तक देश में 3,97,668 लोगों की मौत हो चुकी है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार
गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल