Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान में सुधर रही स्थिति, बीते दिन 12 फीसदी रही कोरोना संक्रमण की दर, 113 ने गंवाई जान

राजस्थान में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण की दर 12 फीसदी रही है। यहां 52,836 सैंपल लिए गए। जिनमें 6521 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 24 May 2021 11:01:17

राजस्थान में सुधर रही स्थिति, बीते दिन 12 फीसदी रही कोरोना संक्रमण की दर, 113 ने गंवाई जान

राजस्थान में कोरोना का कहर कम होता दिखाई दे रहा हैं जिसमें और सुधार लाने के लिए लॉकडाउन को भी आगे बढ़ा दिया गया हैं। राजस्थान में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण की दर 12 फीसदी रही है। यहां 52,836 सैंपल लिए गए। जिनमें 6521 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले। वहीं, 24 जिलों में 113 लोगों की कोरोना से मौत हो गई। अब तक सभी आंकड़ों को मिलाकर देखें तो पूरे प्रदेश की पॉजिटिव दर 9 प्रतिशत और रिकवरी रेट 86 प्रतिशत आंकी जा रही है। वहीं, प्रदेश में 100 में से 9 लोग रोजाना कोरोना पॉजिटिव हो रहे हैं। जबकि 86 मरीज रोजाना ठीक हो रहे हैं। रविवार को रिकवर मरीजों की संख्या 16 हजार 521 है। यहां 14 जिले ऐसे हैं, जहां अब नए संक्रमितों की संख्या घटकर 100 से कम हो गई है। ऐसे में राजस्थान में एक्टिव मरीजों की संख्या अब 1.12 लाख रह गई है।
राजस्थान में अब तक 7703 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें सबसे ज्यादा 1747 मौत जयपुर और 1016 मौतें जोधपुर में हुई हैं। बीते दिन हुई मौतों में सबसे ज्यादा जयपुर में 27, उदयपुर में 11, जोधपुर में 8 और अलवर, भरतपुर, बीकानेर, चुरु में 7-7 लोगों ने दम तोड़ा।

राजस्थान में एक मात्र राजधानी जयपुर ही है। जहां अब भी रोजाना 1000 से ज्यादा कोरोना पॉजिटिव केस आ रहे हैं। पिछले 24 घंटे में रविवार को भी जयपुर में 1483 केस और 27 मौतें हुईं। यहां 3193 मरीज रिकवर हुए हैं। इसके अलावा जोधपुर में 501 केस और 8 मौतें हुई। यहां 1016 केस रिकवर हुए। उदयपुर में 401 कोरोना पॉजिटिव और 11 मौतें हुई। यहां 843 मरीज रिकवर हुए। वहीं, जालौर में सबसे कम 6 नए केस आए। 121 लोग रिकवर हुए। जालोर के बाद बूंदी में महज 39 पॉजिटिव केस आए। 102 लोग रिकवर हुए। वहीं धौलपुर में 40 कोरोना पॉजिटिव और 184 मरीज ठीक हुए। इन तीनों जिलों में एक भी मौत नहीं हुई। भारत में कोरोना : नहीं थम रहा मौतों का आंकड़ा, बीते दिन 4,452 मरीजों ने तोड़ा दम

देश में भले ही कोरोना की दूसरी लहर की रफ्तार कम हुई है लेकिन रोजाना होने वाली मौतों का आंकड़ा कम होने का नाम नहीं ले रहा है। देश में कोरोना की वजह से जान गंवाने वालों का आंकड़ा 3 लाख के पार पहुंच गया है। मई में हर रोज औसतन 3,500 मौतें हुई हैं। पिछले साल 13 मार्च को संक्रमण से पहली मौत हुई थी। इसके 14 महीने 10 दिन बाद मौतों की संख्या 3 लाख हुई है। अब तक कुल 3 लाख 3 हजार 751 लोग इस महामारी से जान गंवा चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 4,452 की मौत हुई है। वहीं, रोजाना मिलने वाले और ठीक होने वाले मरीजों के आंकड़ो पर नजर डाले तो पिछले 24 घंटे में 2 लाख 22 हजार 704 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए है वहीं। 3 लाख 2 हजार 83 ठीक भी हुए है। संक्रमित मिलने का आंकड़ा पिछले 38 दिन में सबसे कम है। इससे पहले 15 अप्रैल को 2.16 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई थी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

पवन कल्याण की तीसरी शादी भी टूटी, पत्नी अन्ना से हुए अलग, बोले- अच्छे दोस्त बने रहेंगे
पवन कल्याण की तीसरी शादी भी टूटी, पत्नी अन्ना से हुए अलग, बोले- अच्छे दोस्त बने रहेंगे
शुक्र गोचर 2026: 22 नवंबर से चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, धन और सुख-सुविधाओं में होगी वृद्धि!
शुक्र गोचर 2026: 22 नवंबर से चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, धन और सुख-सुविधाओं में होगी वृद्धि!
सोनिया गांधी ने 2004 में क्यों ठुकराया था PM पद? अपनी किताब में बताई पूरी वजह
सोनिया गांधी ने 2004 में क्यों ठुकराया था PM पद? अपनी किताब में बताई पूरी वजह
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
सोनिया गांधी का खुलासा: UPA सरकार में मनमोहन सिंह चलाते थे सरकार, वह संभालती थीं कांग्रेस
सोनिया गांधी का खुलासा: UPA सरकार में मनमोहन सिंह चलाते थे सरकार, वह संभालती थीं कांग्रेस
गोवर्धन पूजा 2026 आज: जानें अन्नकूट का शुभ मुहूर्त, प्रतिपदा तिथि और भोग की खास बातें
गोवर्धन पूजा 2026 आज: जानें अन्नकूट का शुभ मुहूर्त, प्रतिपदा तिथि और भोग की खास बातें
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने BookMyShow पर बनाया रिकॉर्ड, एक घंटे में बिकीं 1.11 लाख टिकटें
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने BookMyShow पर बनाया रिकॉर्ड, एक घंटे में बिकीं 1.11 लाख टिकटें
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका