न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान में कोरोना पर अच्छी खबर, किसी भी जिले में नहीं आए 75 से ज्यादा केस, रिकवरी रेट 97 फीसदी के पार

सोमवार का दिन राजस्थान के लिए बहुत सुखद रहा जहां राज्य में महज 629 नए संक्रमित केस मिले हैं और किसी भी जिले में 75 से ज्यादा केस नहीं आए।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 08 Jun 2021 8:42:44

राजस्थान में कोरोना पर अच्छी खबर, किसी भी जिले में नहीं आए 75 से ज्यादा केस, रिकवरी रेट 97 फीसदी के पार

कोरोना के आंकड़ों की दृष्टि से सोमवार का दिन राजस्थान के लिए बहुत सुखद रहा जहां राज्य में महज 629 नए संक्रमित केस मिले हैं और किसी भी जिले में 75 से ज्यादा केस नहीं आए। 22 मार्च को राज्य में जब 602 केस आए थे, तब सरकार ने 8 शहरों में नाइट कर्फ्यू लगाकर कोरोना को कंट्रोल करने का प्रयास शुरू किया था। बीते दिन राज्य वहीं स्थिति पर आ गया है। हालांकि मौत के मामले में अब भी स्थिति खराब है जहां सोमवार को कोरोना से 31 लोगों की मौत हुई है। राज्य में जहां कोरोना के नए मरीजों में धीरे-धीरे कमी आती जा ही है, वहीं रिकवर मरीज बढ़ रहे हैं। बीते दिन 3,429 मरीज इस बीमारी से ठीक हुए हैं, जिसके बाद प्रदेश की रिकवरी रेट 97 फीसदी के पार पहुंच गए। वर्तमान में पूरे प्रदेश में 15,744 एक्टिव मरीज हैं। जून माह में पहली बार रिकवरी की दर 3 फीसदी से ऊपर गई है।

जिलेवार स्थिति देखें तो सबसे ज्यादा 75 केस जयपुर में मिले हैं। जयपुर में इस बीमारी से आज 10 लोगों की जान चली गई। जयपुर के अलावा हनुमानगढ़ एकमात्र ऐसा जिला है जहां 50 से ज्यादा केस आए हैं। इसके अलावा शेष 31 जिलों में 50 से कम नये मरीज मिले हैं। जालौर और धौलपुर ऐसे जिले है जहां 100 से भी कम एक्टिव मरीज हैं।

बीते दिन कुल 20,087 लोगों के सैंपल जांचे गए हैं, जिसमें से 629 पॉजिटिव निकले। जिलेवार पॉजिटिविटी रेट की स्थिति देखें तो टोंक, सीकर, झुंझुनूं और डूंगरपुर ऐसे जिले है, जहां पॉजिटिविटी रेट 10 फीसदी से ज्यादा रही। वहीं 8 जिले अलवर, भरतपुर, जयपुर, नागौर, धौलपुर, बारां, कोटा और सवाई माधोपुर ऐसे है, जहां पॉजिटिविटी रेट 2 फीसदी से नीचे रही।

देश में 63 दिन बाद कोरोना के एक लाख से कम मामले, 3.5 लाख के पार हुआ मौतों का आंकड़ा

देश में सोमवार को 87,295 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 63 दिन के बाद देश में एक दिन में एक लाख से कम कोरोना संक्रमितों की पहचान हुई है। इससे पहले 5 अप्रैल को 96,563 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए थे। मौत के आंकड़ों में भी कमी आ रही है। पिछले 24 घंटे में 2,115 संक्रमितों जान गंवाई है। यह बीते 46 दिनों में सबसे कम है। इससे पहले 22 अप्रैल को 2,257 लोगों की मौत हुई थी। अब तक 3 लाख 51 हजार 344 लोग कोरोना से जान गंवा चुके हैं। हालांकि, अच्छी बात यह भी रही कि बीते दिन 1 लाख 85 हजार 747 लोग कोरोना से रिकवर हुए।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल