Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

जोधपुर : सुखद आंकड़े! 601 नए संक्रमित और 2227 डिस्चार्ज, 16 की हुई मौत

गुरुवार को 16 संक्रमितों की मौत हुई और 601 नए पॉजिटिव मिले। वहीं 2,227 मरीज डिस्चार्ज हुए।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 21 May 2021 12:44:29

जोधपुर : सुखद आंकड़े! 601 नए संक्रमित और 2227 डिस्चार्ज, 16 की हुई मौत

गुरुवार को आए आंकड़े सुखद रहे और घटते कोरोना संक्रमण की ओर इशारा कर रहे हैं। शहर में लगातार तीसरे दिन 20 से कम संक्रमित मरीजों की मौत हुई। वहीं पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा भी 1000 से कम रहा। गुरुवार को 16 संक्रमितों की मौत हुई और 601 नए पॉजिटिव मिले। वहीं 2,227 मरीज डिस्चार्ज हुए। इसके चलते मई के 20 दिन में कुल संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 30274 पहुंच गया है। वहीं 40,077 डिस्चार्ज हो चुके हैं। गंभीर बात यह है कि इस महीने अब तक महामारी ने 628 मरीजों की जान ले ली है। जनवरी से अब तक का आंकड़ा देखें तो संक्रमित मरीज 65,947 और डिस्चार्ज 54,121 हैं। 1072 संक्रमितों की मौत हुई। विशेषज्ञ डॉक्टरों की मानें तो संक्रमण की दर कम हो रही है, लेकिन सावधानी पूरी रखें। क्योंकि दूसरी लहर अब तक जारी है, तीसरी लहर आने की आशंकाएं जताई जा रही है।

एमडीएम में हुई 8 मौत में कालीबेरी की चुन्नीदेवी (61), लूणी की मंजूदेवी (70), नांदड़ी के नरेश (33), ओसियां के गुमानाराम (45), फलोदी के अनवर (60), भोपालगढ़ की तुलसी (61), देवासियो की ढाणी की सरस्वती देवी (60), बालेसर की गंगादेवी (37) की मौत हुई। एमजीएच में हुई 6 मौत में पीपाड़ सिटी की कमलादेवी (40), पांचवी रोड़ की कमला (52), ओसियां की धापूदेवी (45), पदमाराम (40), चाडी की मोहिनीदेवी (57), सुथारों की ढाणी की लक्ष्मीदेवी (43) की मौत हुई। एम्स में हुई 2 मौत में सईदा बानो (72), बोहरों की पोल पीपाड़ सिटी के सुभाष (61) की मौत हुई।
राजस्थान में कोरोना : संक्रमण दर में हुआ इजाफा, 7680 नए मामले, 127 की मौत

आज लगातार तीसरे दिन संक्रमण के केस 10 हजार से कम आने पर राजस्थान को राहत मिली हैं लेकिन चिंता की बात यह हैं कि संक्रमण की दर में इजाफा हो रहा है। यह 11 से बढ़ 18 फीसदी पर पहुंच गई। पिछले 24 घंटे के अंदर राज्य में 7680 नए केस मिले हैं, जो 33 दिन के अंतराल में सबसे कम हैं। इससे पहले 16 अप्रैल को 7359 संक्रमित केस आए थे। राज्य में 127 मरीजों की मौत हुई है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग से जारी रिपोर्ट को देखे तो राज्य में गुरुवार को टेस्टिंग की संख्या में भी कमी हुई है। राज्य में 41,724 लोगों के सैंपल की जांच हुई, जिसमें 7680 पॉजिटिव निकले है। राज्य में बीते कुछ दिनों से संक्रमित केसों के साथ-साथ मौत के केसों में भी कमी आने लगी है। राज्य में 6 दिन पहले तक हर रोज मौत के केस 150 से ऊपर ही आते थे, लेकिन पिछले तीन दिन से इनमें लगातार गिरावट आ रही है, जो काफी सुखद खबर है। भारत में कोरोना : ठीक हुए 3.57 लाख मरीज, 4,208 लोगों की हुई मौत

देश में कोरोना की दूसरी लहर अब धीमी पड़ती नजर आ रही है। संक्रमण के मामले लगातार कम होते जा रहे है। पिछले 24 घंटे में 2.59 लाख नए मरीज मिले जबकि ठीक होने वाले लोगों का आंकड़ा 3.57 लाख रहा। इस तरह एक्टिव केस, यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 1.02 लाख की कमी आई। कोरोना की दूसरी लहर में सबसे ज्यादा 37.41 लाख एक्टिव केस 9 मई को थे। 11 दिन में यह घटकर 30.22 लाख रह गए हैं। यानी 12 दिनों में 7.19 एक्टिव केस कम हुए है। हांलाकि, कोरोना से होने वाली मौतें अभी भी चिंता का कारण बनी हुई है। गुरुवार को देश में 4,208 लोगों की कोरोना की वजह से मौत हुई है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

पवन कल्याण की तीसरी शादी भी टूटी, पत्नी अन्ना से हुए अलग, बोले- अच्छे दोस्त बने रहेंगे
पवन कल्याण की तीसरी शादी भी टूटी, पत्नी अन्ना से हुए अलग, बोले- अच्छे दोस्त बने रहेंगे
शुक्र गोचर 2026: 22 नवंबर से चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, धन और सुख-सुविधाओं में होगी वृद्धि!
शुक्र गोचर 2026: 22 नवंबर से चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, धन और सुख-सुविधाओं में होगी वृद्धि!
सोनिया गांधी ने 2004 में क्यों ठुकराया था PM पद? अपनी किताब में बताई पूरी वजह
सोनिया गांधी ने 2004 में क्यों ठुकराया था PM पद? अपनी किताब में बताई पूरी वजह
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
सोनिया गांधी का खुलासा: UPA सरकार में मनमोहन सिंह चलाते थे सरकार, वह संभालती थीं कांग्रेस
सोनिया गांधी का खुलासा: UPA सरकार में मनमोहन सिंह चलाते थे सरकार, वह संभालती थीं कांग्रेस
गोवर्धन पूजा 2026 आज: जानें अन्नकूट का शुभ मुहूर्त, प्रतिपदा तिथि और भोग की खास बातें
गोवर्धन पूजा 2026 आज: जानें अन्नकूट का शुभ मुहूर्त, प्रतिपदा तिथि और भोग की खास बातें
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने BookMyShow पर बनाया रिकॉर्ड, एक घंटे में बिकीं 1.11 लाख टिकटें
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने BookMyShow पर बनाया रिकॉर्ड, एक घंटे में बिकीं 1.11 लाख टिकटें
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका