न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सवाई माधोपुर : सामने आए राहत भरे आंकड़े, दूसरे दिन भी दहाई के नीचे रहे संक्रमित

जिले में आज 6 नए पॉजिटिव केस सामने आए है। जबकी कुल रोगी 10 रिकवर हुए है। अब जिले में केवल कोरोना के 177 एक्टिव केस है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 02 Jun 2021 11:42:02

सवाई माधोपुर : सामने आए राहत भरे आंकड़े, दूसरे दिन भी दहाई के नीचे रहे संक्रमित

कोरोना का संक्रमण अब थमने लगा हैं जहां से राहत भरे आंकड़े सामने आ रहे हैं। जिले में आज दूसरा दिन रहा जहां संक्रमितो का आंकड़ा दहाई से नीचे रहा। जिले में आज 6 नए पॉजिटिव केस सामने आए है। जबकी कुल रोगी 10 रिकवर हुए है। अब जिले में केवल कोरोना के 177 एक्टिव केस है। जिला लेब में 304 सैम्पलों की जॉंच में मात्र 06 पॉजिटिव मिले है। जो जांच किए गए कुल सैम्पल का 1.97 प्रतिशत ही है। जिले में ब्लॉकवाइज देखें तो मंगलवार को सवाईमाधोपुर में 03, गंगापुर में 01 तथा बामनवास में 02 पॉजिटिव मिले। बौंली एवं खंडार ब्लॉक में एक भी नया कोरोना संक्रमित नहीं मिला। मंगलवार को जहॉं 06 पॉजिटिव मिलें, वहीं 10 संक्रमित रिकवर हो गये। इसी क्रम में जिला अस्पताल में कोरोना के भर्ती मरीजों की संख्या केवल 21, एवं उप जिला अस्पताल गंगापुर में भर्ती मरीज 13 रह गए।

प्रशासन की मुस्तैदी और हैल्थ वर्कर्स के समर्पण और मेहनत तथा आमजन द्वारा अनुशासन दिखाए जाने से जिले में लगभग एक पखवाडे से कोरोना का ग्राफ लगातार गिरा है। पॉजिटिव रेट लगातार कम हुई है तथा रिकवर होने वालों की संख्या पॉजिटिव की संख्या से काफी अधिक आ रही है। जिससे अस्पतालों में कोरोना के लिए रिजर्व अधिकांश बेड खाली हो चुके हैं तथा अनेकों मरीज स्वस्थ होकर अस्पताल से घर लौटे है। कोरोना के ग्राफ गिरने से चिकित्सा संस्थानों में मरीजों का दबाव कम हो गया है, वहीं आमजन में भी सकारात्मक माहौल है। जिला कोरोना मुक्त होने की तेज गति से अग्रसर है। जिले में कोरोना एक्टिव रोगियों की संख्या घटकर 177 रह गयी।

राजस्थान के सुखद आंकड़े, 2% से भी नीचे आई संक्रमण दर, मिले सिर्फ 1002 संक्रमित

कोरोना के चलते राजस्थान में लंबे समय से लॉकडाउन हैं और आज से अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हो रही हैं। ऐसे में कल के आंकड़े बेहद सुखद हैं। आज संक्रमण की दर 2% से भी नीचे आई और सिर्फ 1002 नए संक्रमित सामने आए हैं। सोमवार की मुकाबले मंगलवार को संक्रमण की दर में 5 फीसदी तक की कमी आई है। जबकि 65 लोगों की मौत हुई है। इसी के साथ आज 6114 मरीज भी ठीक हुए हैं। राज्य में कल की जिलेवार स्थिति देखें तो 33 में से केवल 3 ही जिलों में 100 से ऊपर केस आए हैं, जबकि 7 ऐसे जिले हैं, जहां 10 से भी कम संक्रमित केस आए हैं। राजस्थान में जैसे-जैसे संक्रमित केस कम आते जा रहे हैं, वैसे-वैसे रिकवरी का ग्राफ भी तेजी से बढ़ रहा है। राज्य में कल कुल रिकवरी रेट 95 फीसदी के ऊपर दर्ज की गई।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

ममता बनर्जी की कार पर पथराव, बोलीं- खिड़की खुली होती तो सिर फट जाता; बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप
ममता बनर्जी की कार पर पथराव, बोलीं- खिड़की खुली होती तो सिर फट जाता; बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप
IIT दिल्ली में पीएम मोदी के कार्यक्रम को लेकर ओवैसी नाराज, छात्रों के ‘सिर झुकाने’ के निर्देश पर उठाए सवाल
IIT दिल्ली में पीएम मोदी के कार्यक्रम को लेकर ओवैसी नाराज, छात्रों के ‘सिर झुकाने’ के निर्देश पर उठाए सवाल
महाराष्ट्र की सियासत में हलचल, PM मोदी से मिलेंगे NCP शरद पवार गुट के सभी 8 सांसद
महाराष्ट्र की सियासत में हलचल, PM मोदी से मिलेंगे NCP शरद पवार गुट के सभी 8 सांसद
राहुल गांधी ने बताया फिटनेस का मंत्र, 56 की उम्र में भी रहते हैं एक्टिव; जानें किन चीजों से बनाई दूरी
राहुल गांधी ने बताया फिटनेस का मंत्र, 56 की उम्र में भी रहते हैं एक्टिव; जानें किन चीजों से बनाई दूरी
बिहार: मोतिहारी में बेखौफ अपराधियों ने युवक को दौड़ाकर मारी गोली, कंधे के आर-पार हुई गोली; 3 आरोपी गिरफ्तार
बिहार: मोतिहारी में बेखौफ अपराधियों ने युवक को दौड़ाकर मारी गोली, कंधे के आर-पार हुई गोली; 3 आरोपी गिरफ्तार
बिहार के सहरसा में पूजा का प्रसाद खाने के बाद 100 से ज्यादा लोग बीमार, उल्टी-दस्त से मचा हड़कंप
बिहार के सहरसा में पूजा का प्रसाद खाने के बाद 100 से ज्यादा लोग बीमार, उल्टी-दस्त से मचा हड़कंप
बेडशीट से आती है सीलन और पसीने की बदबू? इन आसान तरीकों से करें दूर
बेडशीट से आती है सीलन और पसीने की बदबू? इन आसान तरीकों से करें दूर
चौड़े हाथों की खूबसूरती बढ़ा देंगे मेहंदी के ये 6 ट्रेंडी डिजाइन, शिवरात्रि और तीज पर जरूर आजमाएं
चौड़े हाथों की खूबसूरती बढ़ा देंगे मेहंदी के ये 6 ट्रेंडी डिजाइन, शिवरात्रि और तीज पर जरूर आजमाएं
गोविंदा के साथ एयरपोर्ट पर दिखीं कोमल रानी स्वर्णकार, मिस्ट्री गर्ल को लेकर फिर चर्चा में आया एक्टर का नाम
गोविंदा के साथ एयरपोर्ट पर दिखीं कोमल रानी स्वर्णकार, मिस्ट्री गर्ल को लेकर फिर चर्चा में आया एक्टर का नाम
घायल होने की खबरों के बीच मोजतबा खामेनेई का नया वीडियो आया सामने, सेहत को लेकर क्या है अपडेट?
घायल होने की खबरों के बीच मोजतबा खामेनेई का नया वीडियो आया सामने, सेहत को लेकर क्या है अपडेट?
हर-हर महादेव से गूंजेगा सावन का दूसरा सोमवार, अपनों को भेजें ये 10 खास शायरी
हर-हर महादेव से गूंजेगा सावन का दूसरा सोमवार, अपनों को भेजें ये 10 खास शायरी
व्रत में कुछ चटपटा और क्रिस्पी खाने का मन हो तो बनाएं शकरकंदी की टिक्की, आसान है रेसिपी
व्रत में कुछ चटपटा और क्रिस्पी खाने का मन हो तो बनाएं शकरकंदी की टिक्की, आसान है रेसिपी
महाराष्ट्र में दूध हुआ महंगा, 11 अगस्त से 2 रुपये बढ़ेंगे दाम; गाय का दूध ₹62 और भैंस का ₹78 प्रति लीटर
महाराष्ट्र में दूध हुआ महंगा, 11 अगस्त से 2 रुपये बढ़ेंगे दाम; गाय का दूध ₹62 और भैंस का ₹78 प्रति लीटर
Toxic: पहली मुलाकात में ही यश की फैन हो गई थीं नयनतारा, बोलीं- साढ़े चार साल फिल्म को दे दिए
Toxic: पहली मुलाकात में ही यश की फैन हो गई थीं नयनतारा, बोलीं- साढ़े चार साल फिल्म को दे दिए