न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

नागौर : मन को सुकून देने वाली खबर जो बताती हैं वैक्सीन का महत्व, फेफड़ों में 90% संक्रमण के बावजूद तीन दिन में दी कोरोना को मात

नागौर जिले के डेगाना के टंकीपुरा की रहने वाली 58 साल की गुलाब गर्ग की कहानी कुछ ऐसी ही हैं जो वैक्सीन का महत्व बताती हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 03 Jun 2021 1:35:44

नागौर : मन को सुकून देने वाली खबर जो बताती हैं वैक्सीन का महत्व, फेफड़ों में 90% संक्रमण के बावजूद तीन दिन में दी कोरोना को मात

कोरोना के इस कहर में कई बुरी खबरें सुनने को मिली जहां लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी हैं। लेकिन इस बीच कई खबरें ऐसी भी हैं जो मन को सुकून देने वाली हैं जहां लोगों ने अपनी हिम्मत से कोरोना को मात दी हैं। नागौर जिले के डेगाना के टंकीपुरा की रहने वाली 58 साल की गुलाब गर्ग की कहानी कुछ ऐसी ही हैं जो वैक्सीन का महत्व बताती हैं। महिला का CT स्कोर 23 था और फेंफड़ों में भी 90% तक संक्रमण फ़ैल चुका था। डेगाना CHC से उन्हें JLN जिला अस्पताल भी रेफर कर दिया गया था। बावजूद इसके उन्होंने महज 3 दिन में महामारी को मात दे दी और ये सब संभव हुआ उन्हें बीमार होने से पहले लगी कोरोना वैक्सीन की दो डोज और उनके बेटे-बहुओं की सेवा से।

संक्रमण बढ़ने से उन्हें सांस लेने में भी दिक्कत थी। ऑक्सीजन लेवल भी लगातार गिरता जा रहा था। ऐसे में उनका महज 3 दिनों में ठीक होकर JLN हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होकर घर पहुंचना किसी चमत्कार से कम नहीं है। 18 मई को गुलाब गर्ग को सांस लेने में अचानक तकलीफ होने लगी। साथ ही बुखार और तेज खांसी आने लगी तो उन्हें 20 मई को डेगाना CHC ले जाया गया। यहां डॉक्टर ने बताया कि इनका ऑक्सीजन लेवल और एक्सरे रिपोर्ट देखते हुए उन्हें तुरंत डेगाना से नागौर रेफर कर दिया गया। गुलाब गर्ग ने बताया कि कोरोना संक्रमण व सांस में तकलीफ लेने के चलते नागौर रेफर करने पर बहुत घबराहट हुई। लेकिन इस दौरान वहां JLN अस्पताल नागौर में उनकी दोनों बहुओं सुनीता व पूजा ने उन्हें हौसला दिया और उनकी मदद की वही दोनों बेटों मुकेश व राज दायमा ने अस्पताल में उनकी लगातार देखभाल की। जिस कारण उन्हें मानसिक सपोर्ट भी मिला।

गुलाब गर्ग ने बताया कि अस्पताल में ज्यादातर मरीज ऐसे थे जिनका सीटी स्कोर उनसे बढ़िया था। बावजूद इसके वे शरीर से बिल्कुल टूट चुके थे, लेकिन डॉक्टरों ने बताया कि उन्हें संक्रमित होने से पहले लग चुकी वैक्सीन की दो डोज ने संक्रमण से लड़ने की ताकत दी और उनकी जान बच पाई हैं। उन्हें वैक्सीन की पहली डोज 2 अप्रैल व दूसरी डोज 7 मई को लग चुकी थी। ऐसे में अब गुलाब ने सरकार से सभी का जल्द वैक्सीनेशन और आमजन से वैक्सीन से घबराने के बजाय इसे लगाने की अपील की है, ताकि अब कोई जनहानि न हो पाए।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल