न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

RBSE बोर्ड के परिणामों से संतुष्ट नहीं हैं 10वीं के 53 व 12वीं के 40 स्टूडेंट्स, अब 12 अगस्त से होगी परीक्षा

शिक्षा बोर्ड द्वारा 10वीं और 12वीं परीक्षा के परिणाम जारी किए जा चुके थे और उन स्टूडेंट्स से आवेदन मांगे गए थे जो इन परिणामों से असंतुष्ट थे क्योंकि उनकी अब परीक्षा कराई जाएगी।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 06 Aug 2021 10:17:21

RBSE बोर्ड के परिणामों से संतुष्ट नहीं हैं 10वीं के 53 व 12वीं के 40 स्टूडेंट्स, अब 12 अगस्त से होगी परीक्षा

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा 10वीं और 12वीं परीक्षा के परिणाम जारी किए जा चुके थे और उन स्टूडेंट्स से आवेदन मांगे गए थे जो इन परिणामों से असंतुष्ट थे क्योंकि उनकी अब परीक्षा कराई जाएगी। ऐसे में सामने आया हैं कि माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की वर्ष 2021 की 10वीं और 12वीं में 21 लाख से अधिक स्टूडेंट्स प्रमोट किए गए। इनमें से मात्र 93 विद्यार्थियों ने ही रिजल्ट को लेकर असंतुष्ठता जताई है। इसमें 10वीं के 53 व 12 वीं के 40 स्टूडेंट्स हैं। इनकी परीक्षाएं भी प्राइवेट व अन्य स्टूडेन्ट्स के साथ 12 अगस्त से शुरू होगी। इनका पूर्व में घोषित परीक्षा परिणाम निरस्त कर दिया जाएगा। परीक्षा के प्राप्तांकों को अंतिम परिणाम माना जाएगा।

राजस्थान बोर्ड ने प्रदेश के 21 लाख 27 हजार 382 स्टूडेंट्स का परिणाम जारी किया था। बोर्ड द्वारा घोषित 10वीं व 12वीं के परिणामों के बाद सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी परीक्षा, 2021 के पंजीकृत नियमित परीक्षार्थियों को परीक्षा परिणाम से असंतुष्ट होने पर लिखित सैद्धांतिक परीक्षा देने का अवसर देने का निर्णय किया। इसके लिए विद्यार्थियों से संस्था प्रधानों के माध्यम से 4 अगस्त 2021 तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए थे। अंतिम तिथि तक बोर्ड को मात्र 93 ही विद्यार्थियों के आवेदन मिले।

बोर्ड अध्यक्ष डाॅ. डीपी. जारोली ने बताया कि सेकेंडरी परीक्षा में 12 लाख 67 हजार 481 नियमित परीक्षार्थियों का परिणाम गत सप्ताह घोषित किया गया था, जिनमें से अपने परिणाम से असंतुष्ट 53 परीक्षार्थियों ने लिखित सैद्धांतिक परीक्षा देने का आवेदन किया है। 12 लाख 67 हजार 428 नियमित परीक्षार्थियों ने बोर्ड के परिणाम पर संतुष्टि की मोहर लगाई है। सीनियर सेंकेंडरी परीक्षा के लिए 8 लाख 59 हजार 994 नियमित परीक्षार्थियों का परिणाम घोषित किया गया था। जिसमें से अपने परिणाम से असंतुष्ट मात्र 40 परीक्षार्थियों ने सैद्धांतिक परीक्षा देने के लिए आवेदन किया है। 12वीं के 8 लाख 59 हजार 954 विद्यार्थियों ने बोर्ड के परिणाम को ही सही माना है। इन परीक्षार्थियों की परीक्षा 12 अगस्त से 25 अगस्त के मध्य आयोजित की जाएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

गुरुग्राम बाइकर सिया केस में बड़ा अपडेट, कल्याण बैंसला गिरफ्तार, FIR में धारा 109 भी जोड़ी गई
गुरुग्राम बाइकर सिया केस में बड़ा अपडेट, कल्याण बैंसला गिरफ्तार, FIR में धारा 109 भी जोड़ी गई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल