Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

बीकानेर : धीमी गति से नीचे की ओर बढ़ रहा कोरोना संक्रमण, बुधवार सुबह की रिपोर्ट में मिले 51 नए मामले

बुधवार को सुबह की रिपोर्ट में 51 नए पॉजिटिव केस आए हैं, जबकि मंगलवार को जिले में 75 पॉजिटिव आ चुके हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 02 Jun 2021 12:12:33

बीकानेर : धीमी गति से नीचे की ओर बढ़ रहा कोरोना संक्रमण, बुधवार सुबह की रिपोर्ट में मिले 51 नए मामले

कोरोना के आंकड़े प्रदेश में सौ से जरूर नीचे आए लेकिन इसके कम होने का ग्राफ धीमी गति से नीचे की ओर बढ़ रहा है। बुधवार को सुबह की रिपोर्ट में 51 नए पॉजिटिव केस आए हैं, जबकि मंगलवार को जिले में 75 पॉजिटिव आ चुके हैं। अच्छी खबर ये है कि बीकानेर में एक्टिव केस की संख्या में काफी कमी आई है। मंगलवार तक महज 1230 एक्टिव केस थे, जिसमें बुधवार को और कमी आई है। संभव है कि आज यह संख्या एक हजार से कम हो जाये। हालांकि कोरोना से मौत की संख्या अभी भी बढ़ रही है। हर रोज पांच से सात मौत औसतन हो रही है। यह सरकारी रिकार्ड के मुताबिक है, जबकि पोस्ट कोविड के साथ आंकड़े अधिक है। बीकानेर में मौत का सिलसिला अभी खत्म नहीं हुआ है।
मंगलवार को पीबीएम अस्पताल के काेविड ओपीडी में एक बार फिर ज्यादा केस सामने आए हैं। यहां करीब तीस केस हैं जबकि दोनों सैटेलाइट अस्पताल में भी कुछ केस सामने आए हैं। डिस्पेंसरीज में इक्का दुक्का ही पॉजिटिव आए हैं। ग्रामीण क्षेत्र में कोरोना लगभग खत्म होने के कगार पर है। नोखा, लूणकरनसर, श्रीडूंगरगढ़ और श्रीकोलायत में पॉजिटिव केस अब नगण्य है। इनमें श्रीडूंगरगढ़ तो हॉट स्पॉट बना हुआ था। बड़ी संख्या में मौत भी इसी क्षेत्र में हुई। फिलहाल कोरोना का कहर इन क्षेत्रों में कम हुआ है। कोरोना के साथ ब्लैक फंगस बन रहा आफत, 1 मौत एवं 7 नए रोगी

बीकानेर में कोरोना के आंकड़ों का उतार-चढ़ाव तो परेशानी बना हुआ ही हैं लेकिन इसी के साथ ही अब ब्लैक फंगस भी परेशानी का कारण बन रहा हैं। बीते दिन मंगलवार को ब्लैक फंगस से पीड़ित एक और रोगी की मौत हो गई। इसके साथ ही इस बीमारी से दम तोड़ने वालों की संख्या सात हो गई है। ब्लैक फंगस से पीड़ित जिस रोगी की मंगलवार को जिस 42 वर्षीय रोगी की मृत्यु हुई है वह एमसीएच कोविड हॉस्पिटल में गंभीर हालत में भर्ती था। वहीं से जांच के लिए सैंपल भेजा और रिपोर्ट आने तक मौत हो गई। इसके साथ ही मंगलवार को भी सात नए रोगी रिपाेर्ट हुए हैं। ऐसे में पीबीएम हॉस्पिटल में अब तक 42 राेगियों में इस बीमारी की पुष्टि हो चुकी है। कई मरीज स्थिति गंभीर होने के बाद पहुंच रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

पवन कल्याण की तीसरी शादी भी टूटी, पत्नी अन्ना से हुए अलग, बोले- अच्छे दोस्त बने रहेंगे
पवन कल्याण की तीसरी शादी भी टूटी, पत्नी अन्ना से हुए अलग, बोले- अच्छे दोस्त बने रहेंगे
शुक्र गोचर 2026: 22 नवंबर से चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, धन और सुख-सुविधाओं में होगी वृद्धि!
शुक्र गोचर 2026: 22 नवंबर से चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, धन और सुख-सुविधाओं में होगी वृद्धि!
सोनिया गांधी ने 2004 में क्यों ठुकराया था PM पद? अपनी किताब में बताई पूरी वजह
सोनिया गांधी ने 2004 में क्यों ठुकराया था PM पद? अपनी किताब में बताई पूरी वजह
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
सोनिया गांधी का खुलासा: UPA सरकार में मनमोहन सिंह चलाते थे सरकार, वह संभालती थीं कांग्रेस
सोनिया गांधी का खुलासा: UPA सरकार में मनमोहन सिंह चलाते थे सरकार, वह संभालती थीं कांग्रेस
गोवर्धन पूजा 2026 आज: जानें अन्नकूट का शुभ मुहूर्त, प्रतिपदा तिथि और भोग की खास बातें
गोवर्धन पूजा 2026 आज: जानें अन्नकूट का शुभ मुहूर्त, प्रतिपदा तिथि और भोग की खास बातें
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने BookMyShow पर बनाया रिकॉर्ड, एक घंटे में बिकीं 1.11 लाख टिकटें
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने BookMyShow पर बनाया रिकॉर्ड, एक घंटे में बिकीं 1.11 लाख टिकटें
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका