न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बीकानेर : अस्पतालों में कम होते रोगी दे रहे राहत की सांस, 327 नए मामले और 705 हुए रिकवर

बीकानेर में कोरोना रोगियों की संख्या में आ रही कमी ने अस्पतालों को भी राहत की सांस दी है। शनिवार को 327 नए मामले सामने आए और 705 रिकवर हुए है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sun, 23 May 2021 12:48:02

बीकानेर : अस्पतालों में कम होते रोगी दे रहे राहत की सांस, 327 नए मामले और 705 हुए रिकवर

बीकानेर में कोरोना रोगियों की संख्या में आ रही कमी ने अस्पतालों को भी राहत की सांस दी है। शनिवार को 327 नए मामले सामने आए और 705 रिकवर हुए है। पिछले एक सप्ताह में बीकानेर में सर्वाधिक पॉजिटिव 18 मई को 599 में आए थे। इसके बाद से यह संख्या लगातार कम हो रही है। हालांकि शनिवार का आंकड़ा शुक्रवार की तुलना में बढ़ा है फिर भी अस्पतालों में कम होते रोगी राहत की सांस दे रहे हैं। पिछले कुछ दिनों में जिले में ऑक्सीजन की खपत कम हुई है तो अस्पताल में भर्ती होने वाले रोगियों की संख्या में भी कुछ कमी आई है। ऐसे में चिकित्सकों का मानना है कि बीकानेर में कोरोना का पीक आकर निकल चुका है और अब धीरे धीरे हालात सामान्य होने की ओर है। हालांकि अब पोस्ट काेविड में ब्लैक फंगस म्यूकोरमाइकोसिस होने से हालात बिगड़ने का भय है।

बीकानेर में पिछले कुछ दिनों में ऑक्सीजन की खपत भी कम हुई है। बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में जहां छह सौ रोगी ऑक्सीजन पर थे, यह संख्या घटकर 460 हो गई है। ऐसे में 140 ऑक्सीजन बेड्स फिलहाल खाली हो गए हैं। रेमडेसिविर इंजेक्शन की खपत भी कम हो गई है। प्राइवेट अस्पतालों में भी रोगियों की संख्या पहले से कम हुई है। इन अस्पातलों में पहले जितने रेमडेसिविर की खपत थी, उससे करीब तीस प्रतिशत कम हो गई है। अब बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में ऑक्सीजन और रेमडेसिविर इंजेक्शन की मारामारी भी नहीं रही। अस्पताल में लगातार ऑक्सीजन मिल रही है और खपत से ज्यादा उपलब्धता भी बनी हुई है। वहीं प्राइवेट अस्पताल संचालकों को भी उनकी डिमांड के अनुरूप ऑक्सीजन दी जा रही है। पिछले कुछ दिनों में रिकवरी रेट बढ़ने से यह हालात बने हैं।

राजस्थान में घटकर 10 फीसदी पर आई संक्रमण दर, मिले 6103 नए मरीज, 115 लोगों की मौत

कोरोना का संक्रमण राजस्थान में नियंत्रण में आता दिखाई दे रहा हैं जहां शनिवार को 39 दिन बाद संक्रमण की दर घटकर 10 फीसदी पर आ गई और राज्य में 6103 नये मरीज मिले है, जबकि 115 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। पिछले 24 घंटे में प्रदेश में जयपुर को छोड़कर शेष सभी 32 जिलों में 500 से कम नये केस मिले है। वहीं 33 में से 26 जिले ऐसे है, जहां संक्रमण की दर 10 फीसदी से भी नीचे रही है। राज्य में जिस तेजी से कोरोना संक्रमण के केस कम आ रहे है उसकी तुलना में मौत की संख्या अभी भी ज्यादा है। शनिवार को 115 लोगों की इस बीमारी से मौत हुई है। इसमें जयपुर में 21, जोधपुर में 11, उदयपुर 8, पाली, अलवर में 7-7 और भरतपुर जैसलमेर में 5-5 मौत हुई है। इसके अलावा अन्य जिलों में भी कोरोना से मौत हुई है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

UPI MDR शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, ₹2,000 से ऊपर के पेमेंट पर नए चार्ज को रद्द करने की मांग
UPI MDR शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, ₹2,000 से ऊपर के पेमेंट पर नए चार्ज को रद्द करने की मांग
Adidas में बड़ी छंटनी से मचा हड़कंप, गुड़गांव टेक हब के करीब 50% कर्मचारियों की नौकरी गई
Adidas में बड़ी छंटनी से मचा हड़कंप, गुड़गांव टेक हब के करीब 50% कर्मचारियों की नौकरी गई
EPFO में बड़ा बदलाव, PF की वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000; 51 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा कवरेज
EPFO में बड़ा बदलाव, PF की वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000; 51 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा कवरेज
अरब सागर में भारत-पाकिस्तान के नौसैनिक जहाज टकराए, भारत ने पाकिस्तानी राजनयिक को तलब कर जताया कड़ा विरोध
अरब सागर में भारत-पाकिस्तान के नौसैनिक जहाज टकराए, भारत ने पाकिस्तानी राजनयिक को तलब कर जताया कड़ा विरोध
असदुद्दीन ओवैसी ने Gen-Z से कहा- ‘अच्छा मर्द वही है जो बीवी की गुलामी करता है’, भोपाल में UCC पर बोले
असदुद्दीन ओवैसी ने Gen-Z से कहा- ‘अच्छा मर्द वही है जो बीवी की गुलामी करता है’, भोपाल में UCC पर बोले
शहजाद भट्टी नेटवर्क पर केंद्र का बड़ा एक्शन, UAPA के तहत आतंकवादी संगठन घोषित
शहजाद भट्टी नेटवर्क पर केंद्र का बड़ा एक्शन, UAPA के तहत आतंकवादी संगठन घोषित
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
Flipkart Big Billion Days 2026 की तारीख का ऐलान, 9 अक्टूबर से शुरू होगी सेल; 10% तक बैंक डिस्काउंट
Flipkart Big Billion Days 2026 की तारीख का ऐलान, 9 अक्टूबर से शुरू होगी सेल; 10% तक बैंक डिस्काउंट
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत