Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

श्रीगंगानगर : रिकवर हुए मरीजों का आंकड़ा रहा संक्रमितों से ज्यादा, 6 रोगियों की हुई मौत

गुरुवार को जिले में 302 नए रोगी मिले और इससे ज्यादा 388 डिस्चार्ज किए गए। जिला अस्पताल में 6 रोगियों की मौत हुई।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 21 May 2021 12:34:10

श्रीगंगानगर : रिकवर हुए मरीजों का आंकड़ा रहा संक्रमितों से ज्यादा, 6 रोगियों की हुई मौत

गुरुवार को जिले में 302 नए रोगी मिले और इससे ज्यादा 388 डिस्चार्ज किए गए। जिला अस्पताल में 6 रोगियों की मौत हुई। 16 दिन बाद जिला अस्पताल में रोगी कम हुए हैं। मई के तीसरे सप्ताह में दूसरी लहर में कोरोना का प्रकोप थाेड़ा कम हो रहा है। जिले में नए रोगी मिलने की रफ्तार थोड़ी कम हुई है। जिले में मई में अब तक 7234 पॉजिटिव मिल चुके हैं। इसमें पहले पहले सप्ताह में 3414 रोगी थे, तब प्रतिदिन औसतन 487 राेगी मिल रहे थे। दूसरे सप्ताह में 2208 राेगी मिले। प्रतिदिन औसत घटकर 315 तक आ गया। अब तीसरे सप्ताह के छह दिन में 20 मई तक 1612 रोगी मिले व औसत घटकर 268 रोगी प्रतिदिन हाे गया। रिकवरी प्रतिशत भी बढ़ रहा है।

14 मई को रिकवरी प्रतिशत 56.52 था, जो 20 मई को 79.71 हाे गया। जिले में अब तक 16841 रोगी मिले चुके हैं। इसमें से 13425 स्वस्थ हो चुके। इस महीने के 20 दिन प्रतिदिन के रोगियों का औसत थोड़ा कम हुआ है। गुरुवार को जिले में 55 ऑक्सीजन बेड खाली थे। हालांकि अभी तक ऑक्सीजन की जरूरत वाले रोगियों की संख्या में कमी दर्ज हो रही है। डॉक्टर्स के अनुसार अब लोगों को ज्यादा सचेत रहना चाहिए। 15 जून तक ज्यादा खतरा रहने की आशंका है। इसके बाद वायरस का संक्रमण कम होने की संभावना है।
राजस्थान में कोरोना : संक्रमण दर में हुआ इजाफा, 7680 नए मामले, 127 की मौत

आज लगातार तीसरे दिन संक्रमण के केस 10 हजार से कम आने पर राजस्थान को राहत मिली हैं लेकिन चिंता की बात यह हैं कि संक्रमण की दर में इजाफा हो रहा है। यह 11 से बढ़ 18 फीसदी पर पहुंच गई। पिछले 24 घंटे के अंदर राज्य में 7680 नए केस मिले हैं, जो 33 दिन के अंतराल में सबसे कम हैं। इससे पहले 16 अप्रैल को 7359 संक्रमित केस आए थे। राज्य में 127 मरीजों की मौत हुई है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग से जारी रिपोर्ट को देखे तो राज्य में गुरुवार को टेस्टिंग की संख्या में भी कमी हुई है। राज्य में 41,724 लोगों के सैंपल की जांच हुई, जिसमें 7680 पॉजिटिव निकले है। राज्य में बीते कुछ दिनों से संक्रमित केसों के साथ-साथ मौत के केसों में भी कमी आने लगी है। राज्य में 6 दिन पहले तक हर रोज मौत के केस 150 से ऊपर ही आते थे, लेकिन पिछले तीन दिन से इनमें लगातार गिरावट आ रही है, जो काफी सुखद खबर है। भारत में कोरोना : ठीक हुए 3.57 लाख मरीज, 4,208 लोगों की हुई मौत

देश में कोरोना की दूसरी लहर अब धीमी पड़ती नजर आ रही है। संक्रमण के मामले लगातार कम होते जा रहे है। पिछले 24 घंटे में 2.59 लाख नए मरीज मिले जबकि ठीक होने वाले लोगों का आंकड़ा 3.57 लाख रहा। इस तरह एक्टिव केस, यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 1.02 लाख की कमी आई। कोरोना की दूसरी लहर में सबसे ज्यादा 37.41 लाख एक्टिव केस 9 मई को थे। 11 दिन में यह घटकर 30.22 लाख रह गए हैं। यानी 12 दिनों में 7.19 एक्टिव केस कम हुए है। हांलाकि, कोरोना से होने वाली मौतें अभी भी चिंता का कारण बनी हुई है। गुरुवार को देश में 4,208 लोगों की कोरोना की वजह से मौत हुई है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

पवन कल्याण की तीसरी शादी भी टूटी, पत्नी अन्ना से हुए अलग, बोले- अच्छे दोस्त बने रहेंगे
पवन कल्याण की तीसरी शादी भी टूटी, पत्नी अन्ना से हुए अलग, बोले- अच्छे दोस्त बने रहेंगे
शुक्र गोचर 2026: 22 नवंबर से चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, धन और सुख-सुविधाओं में होगी वृद्धि!
शुक्र गोचर 2026: 22 नवंबर से चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, धन और सुख-सुविधाओं में होगी वृद्धि!
सोनिया गांधी ने 2004 में क्यों ठुकराया था PM पद? अपनी किताब में बताई पूरी वजह
सोनिया गांधी ने 2004 में क्यों ठुकराया था PM पद? अपनी किताब में बताई पूरी वजह
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
सोनिया गांधी का खुलासा: UPA सरकार में मनमोहन सिंह चलाते थे सरकार, वह संभालती थीं कांग्रेस
सोनिया गांधी का खुलासा: UPA सरकार में मनमोहन सिंह चलाते थे सरकार, वह संभालती थीं कांग्रेस
गोवर्धन पूजा 2026 आज: जानें अन्नकूट का शुभ मुहूर्त, प्रतिपदा तिथि और भोग की खास बातें
गोवर्धन पूजा 2026 आज: जानें अन्नकूट का शुभ मुहूर्त, प्रतिपदा तिथि और भोग की खास बातें
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने BookMyShow पर बनाया रिकॉर्ड, एक घंटे में बिकीं 1.11 लाख टिकटें
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने BookMyShow पर बनाया रिकॉर्ड, एक घंटे में बिकीं 1.11 लाख टिकटें
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका