Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

हिमाचल : 260 नए पॉजिटिव जबकि 585 मरीजों ने दी कोरोना को मात, 9 लोगों ने गंवाई जान

बीते दिन गुरुवार को 260 नए पॉजिटिव मिले जबकि 585 मरीजों ने कोरोना को मात दी हैं। अब सक्रिय कोरोना मामले घटकर 3430 रह गए हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 18 Jun 2021 12:59:14

हिमाचल : 260 नए पॉजिटिव जबकि 585 मरीजों ने दी कोरोना को मात, 9 लोगों ने गंवाई जान

कोरोना का कहर घटता जा रहा हैं और सक्रिय मरीजों का आंकड़ा कम होता जा रहा हैं। बीते दिन गुरुवार को 260 नए पॉजिटिव मिले जबकि 585 मरीजों ने कोरोना को मात दी हैं। अब सक्रिय कोरोना मामले घटकर 3430 रह गए हैं। रिकवरी रेट पहले जहां 82 से 85 फीसदी था, वह अब 96.42 फीसदी हो गया है। मृत्यु दर भी 1.70 फीसदी है। संक्रमण दर 2.50 फीसदी है। प्रदेश के सभी जिलों में सक्रिय मामले एक हजार से नीचे आए गए हैं। अब प्रदेश में कुल कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 199699 पहुंच गया है। इनमें से अब तक 192841 संक्रमित ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में अब तक 3408 संक्रमितों की मौत हुई है। बीते 24 घंटों के दौरान कोरोना की जांच के लिए 23798 लोगों के सैंपल लिए गए।
हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को नौ और कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हो गई। कांगड़ा जिले में चार, मंडी दो, जबकि चंबा, ऊना और हमीरपुर में एक-एक संक्रमित ने दम तोड़ा। उधर, प्रदेश में 260 नए कोरोना पॉजिटिव मामले आए हैं जिनमें से कांगड़ा जिले में 61, मंडी 59, चंबा 34, शिमला 22, सिरमौर 19, सोलन 16, हमीरपुर 15, ऊना 11, बिलासपुर 10, लाहौल-स्पीति छह, किन्नौर पांच और कुल्लू में दो नए मामले आए हैं। देश में लगातार 11वें दिन एक लाख से कम केस, मौतों की संख्या 61 दिनों में सबसे कम

देश में कोरोना की दूसरी लहर में रोजाना मिलने वाले नए मरीजों की संख्या धीरे-धीरे कम हो रही है। लगातार 11वें दिन संक्रमण के नए मामले एक लाख से कम और लगातार चौथे दिन 70 हजार से कम दर्ज किए गए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, गुरुवार को 62,480 नए कोरोना केस आए और 1587 मरीजों की जान चली गई है। महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या भी 61 दिनों में सबसे कम रही। इससे पहले 17 अप्रैल को 1,498 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई थी। बीते दिन 88,977 कोरोना मरीज ठीक भी हुए हैं यानी कि कल 28,084 एक्टिव केस कम हो गए। इससे पहले बुधवार को 67,208 केस दर्ज किए गए थे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

पवन कल्याण की तीसरी शादी भी टूटी, पत्नी अन्ना से हुए अलग, बोले- अच्छे दोस्त बने रहेंगे
पवन कल्याण की तीसरी शादी भी टूटी, पत्नी अन्ना से हुए अलग, बोले- अच्छे दोस्त बने रहेंगे
शुक्र गोचर 2026: 22 नवंबर से चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, धन और सुख-सुविधाओं में होगी वृद्धि!
शुक्र गोचर 2026: 22 नवंबर से चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, धन और सुख-सुविधाओं में होगी वृद्धि!
सोनिया गांधी ने 2004 में क्यों ठुकराया था PM पद? अपनी किताब में बताई पूरी वजह
सोनिया गांधी ने 2004 में क्यों ठुकराया था PM पद? अपनी किताब में बताई पूरी वजह
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
सोनिया गांधी का खुलासा: UPA सरकार में मनमोहन सिंह चलाते थे सरकार, वह संभालती थीं कांग्रेस
सोनिया गांधी का खुलासा: UPA सरकार में मनमोहन सिंह चलाते थे सरकार, वह संभालती थीं कांग्रेस
गोवर्धन पूजा 2026 आज: जानें अन्नकूट का शुभ मुहूर्त, प्रतिपदा तिथि और भोग की खास बातें
गोवर्धन पूजा 2026 आज: जानें अन्नकूट का शुभ मुहूर्त, प्रतिपदा तिथि और भोग की खास बातें
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने BookMyShow पर बनाया रिकॉर्ड, एक घंटे में बिकीं 1.11 लाख टिकटें
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने BookMyShow पर बनाया रिकॉर्ड, एक घंटे में बिकीं 1.11 लाख टिकटें
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका