न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दौसा : दिनोंदिन कम होती जा रही कोरोना की रफ्तार, मिले 25 नए संक्रमित, 94 प्रतिशत पर रिकवरी दर

जिले में कोरोना की रफ्तार दिनोंदिन कम होती जा रही है। सोमवार को 271 सैंपल की जांच में 25 पाॅजिटिव केस आए हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 25 May 2021 1:16:13

दौसा : दिनोंदिन कम होती जा रही कोरोना की रफ्तार, मिले 25 नए संक्रमित, 94 प्रतिशत पर रिकवरी दर

जिले में कोरोना की रफ्तार दिनोंदिन कम होती जा रही है। सोमवार को 271 सैंपल की जांच में 25 पाॅजिटिव केस आए हैं। इनमें दौसा में 11, सिकराय में 8 व महवा में 5 पाजीटिव केस आए हैं तो बांदीकुई व लालसोट में एक भी केस नहीं आया। जिले में सोमवार तक 713 एक्टिव केस बचे हैं तथा रिकवरी दर भी बढ़कर 94 प्रतिशत पर पहुंच गई है। सोमवार की रिपोर्ट में मेहंदीपुर बालाजी थाने के तीन पुलिसकर्मी भी कोरोना पाजीटिव आए हैं। जिले में कोरोना संक्रमण का प्रसार भले ही कम होता दिख रहा हो, लेकिन 18 वर्ष से कम आयु वर्ग के बच्चों के संक्रमित मिलने से चिकित्सा विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।

पिछले दिनों यहां तीन सौ से अधिक बच्चों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी। यह मामला सुर्खियों में आने के बाद जिले में कोरोना की तीसरी लहर का अंदेशा व्यक्त किया जा रहा है। हालांकि चिकित्सा विभाग ने संक्रमित मिले बच्चों में एक भी गंभीर केस नहीं होने तथा तीसरी लहर से इनकार किया है। चिकित्सा विभाग ने बच्चों में संक्रमण बढ़ने की आशंकाओं के बीच तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। सोमवार को सीएमएचओ डाॅ. मनीष चैधरी ने एक आदेश जारी कर सभी ब्लाॅक सीएमएचओ को निर्देश दिए हैं कि 18 वर्ष तक के बच्चों के कोरोना संक्रमित होने की स्थिति में कुल बेड के 25 प्रतिशत व आईसीयू के 25 प्रतिशत बेड रिजर्व रखते हुए तत्काल इलाज मुहैया कराना सुनिश्चित करें। ऐसे में जिला अस्पताल समेत सभी सीएचसी व कोविड केयर सेंटर प्रभारी इंतजाम करने में जुट गए हैं।

राजस्थान: 12 से बढ़कर 18 फीसदी हुई संक्रमण दर, गई 103 लोगों की कोरोना से जान

राजस्थान में पिछले 24 घंटे में 5 हजार से कम मरीज सामने आए। राज्य में 4414 नए संक्रमित केस मिले, जबकि 103 लोगों की मौत हुई। राज्य में भले ही कोरोना केस कम हुए है लेकिन इसके पीछे कारण टेस्टिंग बहुत कम होना है। राज्य में आज 24,370 लोगों के सैंपल की जांच हुई है। आज मिले मरीजों के बाद संक्रमण की दर में जबरदस्त इजाफा हुआ है और यह 12 से बढ़कर 18 फीसदी पर पहुंच गई। राजस्थान में रिकवरी तेजी से होने लगी है। इसी का परिणाम है कि बीते 10 दिन के अंदर राज्य में 1 लाख 12 हजार 878 मरीज इस बीमारी से ठीक हो गए। 14 मई को प्रदेश में 2.12 लाख एक्टिव केस थे, जो बीते दिन तक कम होकर 99 हजार पर पहुंच गए। पिछले 24 घंटे में पूरे प्रदेश में 16,654 मरीज ठीक हुए है। राज्य में अभी भी मौत की संख्या में कोई खास कमी नहीं आई है। बीते दिन राज्य में कुल 103 लोगों की कोरोना से जान गई है। पिछले 10 दिन की रिपोर्ट देखें तो 1334 लोगों की कोरोना से जान चली गई।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

ममता बनर्जी की कार पर पथराव, बोलीं- खिड़की खुली होती तो सिर फट जाता; बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप
ममता बनर्जी की कार पर पथराव, बोलीं- खिड़की खुली होती तो सिर फट जाता; बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप
IIT दिल्ली में पीएम मोदी के कार्यक्रम को लेकर ओवैसी नाराज, छात्रों के ‘सिर झुकाने’ के निर्देश पर उठाए सवाल
IIT दिल्ली में पीएम मोदी के कार्यक्रम को लेकर ओवैसी नाराज, छात्रों के ‘सिर झुकाने’ के निर्देश पर उठाए सवाल
महाराष्ट्र की सियासत में हलचल, PM मोदी से मिलेंगे NCP शरद पवार गुट के सभी 8 सांसद
महाराष्ट्र की सियासत में हलचल, PM मोदी से मिलेंगे NCP शरद पवार गुट के सभी 8 सांसद
राहुल गांधी ने बताया फिटनेस का मंत्र, 56 की उम्र में भी रहते हैं एक्टिव; जानें किन चीजों से बनाई दूरी
राहुल गांधी ने बताया फिटनेस का मंत्र, 56 की उम्र में भी रहते हैं एक्टिव; जानें किन चीजों से बनाई दूरी
बिहार: मोतिहारी में बेखौफ अपराधियों ने युवक को दौड़ाकर मारी गोली, कंधे के आर-पार हुई गोली; 3 आरोपी गिरफ्तार
बिहार: मोतिहारी में बेखौफ अपराधियों ने युवक को दौड़ाकर मारी गोली, कंधे के आर-पार हुई गोली; 3 आरोपी गिरफ्तार
बिहार के सहरसा में पूजा का प्रसाद खाने के बाद 100 से ज्यादा लोग बीमार, उल्टी-दस्त से मचा हड़कंप
बिहार के सहरसा में पूजा का प्रसाद खाने के बाद 100 से ज्यादा लोग बीमार, उल्टी-दस्त से मचा हड़कंप
बेडशीट से आती है सीलन और पसीने की बदबू? इन आसान तरीकों से करें दूर
बेडशीट से आती है सीलन और पसीने की बदबू? इन आसान तरीकों से करें दूर
चौड़े हाथों की खूबसूरती बढ़ा देंगे मेहंदी के ये 6 ट्रेंडी डिजाइन, शिवरात्रि और तीज पर जरूर आजमाएं
चौड़े हाथों की खूबसूरती बढ़ा देंगे मेहंदी के ये 6 ट्रेंडी डिजाइन, शिवरात्रि और तीज पर जरूर आजमाएं
गोविंदा के साथ एयरपोर्ट पर दिखीं कोमल रानी स्वर्णकार, मिस्ट्री गर्ल को लेकर फिर चर्चा में आया एक्टर का नाम
गोविंदा के साथ एयरपोर्ट पर दिखीं कोमल रानी स्वर्णकार, मिस्ट्री गर्ल को लेकर फिर चर्चा में आया एक्टर का नाम
घायल होने की खबरों के बीच मोजतबा खामेनेई का नया वीडियो आया सामने, सेहत को लेकर क्या है अपडेट?
घायल होने की खबरों के बीच मोजतबा खामेनेई का नया वीडियो आया सामने, सेहत को लेकर क्या है अपडेट?
हर-हर महादेव से गूंजेगा सावन का दूसरा सोमवार, अपनों को भेजें ये 10 खास शायरी
हर-हर महादेव से गूंजेगा सावन का दूसरा सोमवार, अपनों को भेजें ये 10 खास शायरी
व्रत में कुछ चटपटा और क्रिस्पी खाने का मन हो तो बनाएं शकरकंदी की टिक्की, आसान है रेसिपी
व्रत में कुछ चटपटा और क्रिस्पी खाने का मन हो तो बनाएं शकरकंदी की टिक्की, आसान है रेसिपी
महाराष्ट्र में दूध हुआ महंगा, 11 अगस्त से 2 रुपये बढ़ेंगे दाम; गाय का दूध ₹62 और भैंस का ₹78 प्रति लीटर
महाराष्ट्र में दूध हुआ महंगा, 11 अगस्त से 2 रुपये बढ़ेंगे दाम; गाय का दूध ₹62 और भैंस का ₹78 प्रति लीटर
Toxic: पहली मुलाकात में ही यश की फैन हो गई थीं नयनतारा, बोलीं- साढ़े चार साल फिल्म को दे दिए
Toxic: पहली मुलाकात में ही यश की फैन हो गई थीं नयनतारा, बोलीं- साढ़े चार साल फिल्म को दे दिए