Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान में 52 दिन बाद मिले सबसे कम 2,314 नए संक्रमित, 70 लोगों ने गंवाई जान

शनिवार को राज्य में 52 दिन बाद संक्रमण की दर 5 फीसदी से भी नीचे दर्ज हुई। पूरे स्टेट में कोरोना के 2,314 नए केस मिले हैं, जबकि 70 लोगों की मौत इस बीमारी से हुई है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sun, 30 May 2021 11:11:39

राजस्थान में 52 दिन बाद मिले सबसे कम 2,314 नए संक्रमित, 70 लोगों ने गंवाई जान

राजस्थान में कोरोना की स्थिति नियंत्रित नजर आ रही हैं जहां बीते एक सप्ताह में 54 फीसदी एक्टिव केस घटे हैं। शनिवार को राज्य में 52 दिन बाद संक्रमण की दर 5 फीसदी से भी नीचे दर्ज हुई। पूरे स्टेट में कोरोना के 2,314 नए केस मिले हैं, जबकि 70 लोगों की मौत इस बीमारी से हुई है। एक्टिव केस भी कम होकर 56,628 पर पहुंच गए। वहीँ 8,108 मरीज ठीक भी हुए हैं जिससे रिकवरी रेट बढ़कर 93 फीसदी को पार कर गई।

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग से जारी रिपोर्ट को देखें तो राज्य में रिकवर मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। इसके चलते प्रदेश में एक्टिव केसों की संख्या भी पिछले 7 दिन में 54 फीसदी तक कम हो गई। 22 मई को 1,22,330 एक्टिव केस थे, जो 65,702 कम होकर 56,628 पर पहुंच गए। 33 में से 15 जिले ऐसे हैं, जहां एक्टिव केस एक हजार से भी कम हो गए, जिसका सीधा असर जिलों में अस्पतालों में देखने को मिल रहा है।
केवल 6 जिलों में 100 से ज्यादा मरीज

राज्य में लंबे समय बाद ऐसा हुआ है, जब 33 में से केवल 6 जिलों में ही नये मरीजों की संख्या 100 से ज्यादा रही है। सबसे ज्यादा 401 केस जयपुर में मिले हैं। इसके अलावा अलवर में 178, जोधपुर 171, उदयपुर 137, हनुमानगढ़ 112 और गंगानगर में 101 मरीज मिले हैं। इसके अलावा शेष सभी जिलों में 100 से कम मरीज मिले हैं। वहीं 18 जिले ऐसे है, जिनमें 50 से भी कम मरीज मिले हैं। एक्टिव मरीजों की संख्या में तेजी से गिरावट होने का सबसे ज्यादा असर जयपुर के अस्पतालों में देखने को मिल रहा है। पिछले 7 दिन के अंदर जयपुर में 53 फीसदी एक्टिव केस कम हुए हैं। सबसे ज्यादा जालौर में 75 फीसदी, जबकि सबसे कम हनुमानगढ़ में 24 फीसदी एक्टिव केस कम हुए। भारत में कोरोना : 1.65 लाख नए कोरोना मरीज जबकि 2.64 लाख हुए ठीक, 3463 की मौत

देश में कोरोना के मामले लगातार कम हो रहे हैं। हालांकि मौत का बढ़ता आंकड़ा अब भी चिंता का सबब बना हुआ है। पिछले 24 घंटे में 1 लाख 65 हजार 144 नए कोरोना मरीज मिले। यह आंकड़ा बीते 47 दिनों में सबसे कम है। इससे पहले 12 अप्रैल को 1 लाख 60 हजार 854 केस आए थे। इस बीच जो चिंता बढ़ा रहे है वो है रोजाना होने वाली मौतों की संख्या। बीते दिन 3,463 लोगों की कोरोना की वजह से मौत हुई। देश में अब तक 3.25 लाख लोगों की कोरोना की वजह से मौत हो गई है। राहत की बात यह रही कि इस दौरान 2 लाख 64 हजार 342 मरीज ठीक भी हुए। ठीक हुए मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है जिसके चलते एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर 21.09 लाख पर पहुँच गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

पवन कल्याण की तीसरी शादी भी टूटी, पत्नी अन्ना से हुए अलग, बोले- अच्छे दोस्त बने रहेंगे
पवन कल्याण की तीसरी शादी भी टूटी, पत्नी अन्ना से हुए अलग, बोले- अच्छे दोस्त बने रहेंगे
शुक्र गोचर 2026: 22 नवंबर से चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, धन और सुख-सुविधाओं में होगी वृद्धि!
शुक्र गोचर 2026: 22 नवंबर से चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, धन और सुख-सुविधाओं में होगी वृद्धि!
सोनिया गांधी ने 2004 में क्यों ठुकराया था PM पद? अपनी किताब में बताई पूरी वजह
सोनिया गांधी ने 2004 में क्यों ठुकराया था PM पद? अपनी किताब में बताई पूरी वजह
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
सोनिया गांधी का खुलासा: UPA सरकार में मनमोहन सिंह चलाते थे सरकार, वह संभालती थीं कांग्रेस
सोनिया गांधी का खुलासा: UPA सरकार में मनमोहन सिंह चलाते थे सरकार, वह संभालती थीं कांग्रेस
गोवर्धन पूजा 2026 आज: जानें अन्नकूट का शुभ मुहूर्त, प्रतिपदा तिथि और भोग की खास बातें
गोवर्धन पूजा 2026 आज: जानें अन्नकूट का शुभ मुहूर्त, प्रतिपदा तिथि और भोग की खास बातें
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने BookMyShow पर बनाया रिकॉर्ड, एक घंटे में बिकीं 1.11 लाख टिकटें
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने BookMyShow पर बनाया रिकॉर्ड, एक घंटे में बिकीं 1.11 लाख टिकटें
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका