न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बाड़मेर : 750 सैंपल जांच में मिले 23 नए कोरोना मरीज, एक्टिव केस घटकर 162 पर पहुंचा आंकड़ा

मंगलवार को 46 मरीज रिकवर हुए हैं जिसके बाद एक्टिव केस घटकर 162 पर पहुंच गए। राहत की बात यह रही कि बीते दिन किसी भी मरीज की मौत नहीं हुई।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 09 Jun 2021 11:59:40

बाड़मेर : 750 सैंपल जांच में मिले 23 नए कोरोना मरीज, एक्टिव केस घटकर 162 पर पहुंचा आंकड़ा

बाड़मेर में लगातार कोरोना संक्रमण घटता जा रहा है। मंगलवार को प्राप्त 750 आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट में 23 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज आए हैं। मंगलवार को 46 मरीज रिकवर हुए हैं जिसके बाद एक्टिव केस घटकर 162 पर पहुंच गए। राहत की बात यह रही कि बीते दिन किसी भी मरीज की मौत नहीं हुई। इस जून माह के 8 दिनों में 179 कोरोना पॉजिटिव मरीज आए हैं। मोतों का आंकड़ा भी घटा है। इन 8 दिनों में मात्र 6 कोरोना रोगियों की मौत हुई हैं। जून माह के 8 दिनों में 4423 कोरोना सैंपल लिए गए है इसमें से 179 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। 4244 लोगों की कोरोना जांच नेगेटिव आई हैं। जिले में कुछ दिन पहले तक 24 कोविड केयर सेंटर बनाये हुए थे, लेकिन अब उन कोविड सेंटरों को घटाकर 16 कर दिए है। इन 16 में से 11 सेंटर में एक भी मरीज भर्ती नही हैं। शेष 5 कोविड सेंटरों में 14 मरीज ही भर्ती हैं।

राजस्थान में पिछले 77 दिन के सबसे कम कोरोना रोगी, 26 जिले ऐसे जहां 20 से भी कम मरीज

राजस्थान में कोरोना संक्रमण की रफ्तार पर लगाम लगने लगी हैं जहां बीते दिन मंगलवार को पिछले 77 दिन के सबसे कम 529 रोगी मिले। पिछले 24 घंटे में 32 लोगों की कोरोना से मौत हुई। पिछले 24 घंटे में 32 लोगों की कोरोना से मौत हुई। वहीँ मंगलवार को 2617 मरीजों ने कोरोना को मात दी हैं जिसके बाद एक्टिव रोगियों की संख्या घटकर 13,624 पर आ गई है। चिकित्सा विभाग के आंकडों के अनुसार दो जिलों बांसवाडा और डूंगरपुर में एक भी नया संक्रमित नहीं मिला है। दूसरी लहर की शुरूआत ही डूंगरपुर जिले से हुई थी। 26 जिले ऐसे भी है, जिनमें 20 से भी कम मरीज मिले है। केवल जयपुर में ही सबसे ज्यादा 141 कोरोना के नए मरीज मिले है। उदयपुर में 42 अलवर में 61 हनुमानगढ़ में 38 रोगी मिले। प्रदेश के दूसरे सबसे संक्रमित जिले जोधपुर में मंगलवार को मात्र 12 रोगी मिले जो अब तक के सबसे कम है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल