न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बीकानेर : शनिवार सुबह की रिपोर्ट में मिले सिर्फ 23 नए संक्रमित, दिनभर के आंकड़े 50 से नीचे रहने की संभावना

शनिवार को शहर वासियों के लिए अच्छी खबर सामने आई हैं जहां सुबह की रिपोर्ट में महज 23 नए संक्रमित पाए गए। ऐसे में संभावना हैं कि आज दिनभर के आंकड़े 50 से नीचे रह सकते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 05 Jun 2021 12:42:47

बीकानेर : शनिवार सुबह की रिपोर्ट में मिले सिर्फ 23 नए संक्रमित, दिनभर के आंकड़े 50 से नीचे रहने की संभावना

बीकानेर में कोरोना संक्रमण लगातार कम हो रहा हैं जिसमें शुक्रवार को 57 संक्रमित सामने आए थे। ऐसे में शनिवार को शहर वासियों के लिए अच्छी खबर सामने आई हैं जहां सुबह की रिपोर्ट में महज 23 नए संक्रमित पाए गए। ऐसे में संभावना हैं कि आज दिनभर के आंकड़े 50 से नीचे रह सकते हैं। आंकड़ों की गिरावट के बीच अच्छी खबर ये भी है कि ग्रामीण क्षेत्रों से कोरोना अब लगभग खत्म हो गया है। ग्रामीण क्षेत्रों से टेस्ट की डिमांड भी नहीं आ रही है और कोई गंभीर केस भी अस्पतालों तक नहीं पहुंच रहे हैं। रोगियों की संख्या कम होने से पीबीएम अस्पातल में भर्ती रोगियों की संख्या तीन सौ के आसपास पहुंच गई है। इसी अस्पताल में कभी एक हजार रोगियों के भर्ती होने के बाद भी बड़ी संख्या में वेटिंग चल रही थी। अब प्राइवेट हॉस्पिटल्स से संक्रमित लगभग शून्य हो गए हैं, जबकि पीबीएम अस्पताल से भी संख्या लगातार कम हो रही है। अस्पताल के कई वार्ड तो अब फिर से सामान्य रोगों के लिए खोल दिए गए हैं।

पहले नोखा और डूंगरगढ़ में सर्वाधिक केस सामने आ रहे थे लेकिन शनिवार को इन कस्बों से कोई खास केस नहीं है। नोखा से इक्का-दुक्का पॉजिटिव अभी भी आ रहे हैं लेकिन अधिकांश कस्बों में अब कोरोना अंतिम कगार पर है। शनिवार सुबह जो पॉजिटिव रिपोर्ट आई है, उसमें सर्वाधिक गंगाशहर के है। हालांकि संख्या मात्र पांच है लेकिन लंबे समय से इस बीमारी से जूझ रहे गंगाशहर को अब शून्य की ओर बढ़ने की आवश्यकता है। जिन क्षेत्रों में अभी भी पॉजिटिव केस आ रहे हैं, उनमें मुरलीधर व्यास कॉलोनी, शिवबाड़ी, करणी नगर, जयनारायण व्यास कॉलोनी, सर्वोदय बस्ती, पारीक चौक, बंगला नगर, खाजूवाला, इंदिरा कॉलोनी, नोखा, अमरसिंह पुरा और एयरफोर्स स्टेशन नाल में पॉजिटिव रोगी पाए गए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल