Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

उदयपुर : कंट्रोल होने लगा कोरोना, घटकर 1% से भी कम रह गई संक्रमण दर, मिले 20 नए संक्रमित

बुधवार को उदयपुर में 2411 लोगों की कोरोना जांच हुई थी। जिनमें से 2391 की रिपोर्ट नेगेटिव, जबकि 20 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 10 Jun 2021 6:18:21

उदयपुर : कंट्रोल होने लगा कोरोना, घटकर 1% से भी कम रह गई संक्रमण दर, मिले 20 नए संक्रमित

लेकसिटी उदयपुर में कोरोना संक्रमण अब थमता नजर आ रहा है। बुधवार को उदयपुर में 2411 लोगों की कोरोना जांच हुई थी। जिनमें से 2391 की रिपोर्ट नेगेटिव, जबकि 20 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें से 15 उदयपुर के शहरी क्षेत्र, जबकि पांच उदयपुर के ग्रामीण इलाकों में रहने वाले मरीज हैं। जिसके बाद उदयपुर में संक्रमण दर घटकर 1% से भी कम रह गई है। उदयपुर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी दिनेश खराड़ी ने बताया कि शहर में संक्रमण की रफ्तार कम हुई है लेकिन फिलहाल कोरोना खत्म नहीं हुआ है। ऐसे में हमें संयम और सावधानी दोनों रखना जरूरी है। हमारी छोटी सी लापरवाही शहर में एक बार फिर लॉकडाउन लागू कर सकती है।
उदयपुर में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या घटने के साथ ही रिकवरी रेट भी दिनोंदिन सुधर रही है। बुधवार को उदयपुर में कोरोना संक्रमण से ग्रसित 114 रोगी स्वस्थ होकर अपने घर लौटे। जिसके बाद उदयपुर में कुल रिकवर हुए मरीजों की संख्या बढ़कर 54 हजार 738 पर पहुंच गई है। जो कुल मरीजों का 95% से भी अधिक है। इसके साथ ही उदयपुर में एक्टिव केस की संख्या घटकर 545 पर सिमट गई है। जो बीते 3 महीने में अब तक की सबसे कम है। राजस्थान में केवल जयपुर ने लगाया संक्रमण का शतक, 15 जिलों में एक भी मौत नहीं

राजस्थान में कोरोना महामारी अब काबू में होती नजर आ रही हैं जहां संक्रमण की की दूसरी लहर कमजोर पड़ती जा रही है। राजस्थान में बुधवार को 520 कोरोना के नए केस सामने आए। इसके अलावा 30 मौत भी हुई। वहीँ 2282 मरीज कोरोना से रिकवर हुए। राजस्थान में अब 11,832 कोरोना एक्टिव केस बचे हैं। प्रदेश में 24 घंटे में 47 हजार 932 सैंपल लिए गए। जबकि 520 केस नए केस आए। ऐसे में प्रदेश में कुल कोरोना पॉजिटिविटी रेट 1.94 फीसदी हैं। यहां पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के 15 जिलों में एक भी मौत कोरोना की वजह से नहीं हुई। इनमें धौलपुर और बारां ऐसे जिले हैं। जहां कोरोना का एक भी नया केस नहीं आया और ना ही किसी मरीज की मौत हुई।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

पवन कल्याण की तीसरी शादी भी टूटी, पत्नी अन्ना से हुए अलग, बोले- अच्छे दोस्त बने रहेंगे
पवन कल्याण की तीसरी शादी भी टूटी, पत्नी अन्ना से हुए अलग, बोले- अच्छे दोस्त बने रहेंगे
शुक्र गोचर 2026: 22 नवंबर से चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, धन और सुख-सुविधाओं में होगी वृद्धि!
शुक्र गोचर 2026: 22 नवंबर से चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, धन और सुख-सुविधाओं में होगी वृद्धि!
सोनिया गांधी ने 2004 में क्यों ठुकराया था PM पद? अपनी किताब में बताई पूरी वजह
सोनिया गांधी ने 2004 में क्यों ठुकराया था PM पद? अपनी किताब में बताई पूरी वजह
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
सोनिया गांधी का खुलासा: UPA सरकार में मनमोहन सिंह चलाते थे सरकार, वह संभालती थीं कांग्रेस
सोनिया गांधी का खुलासा: UPA सरकार में मनमोहन सिंह चलाते थे सरकार, वह संभालती थीं कांग्रेस
गोवर्धन पूजा 2026 आज: जानें अन्नकूट का शुभ मुहूर्त, प्रतिपदा तिथि और भोग की खास बातें
गोवर्धन पूजा 2026 आज: जानें अन्नकूट का शुभ मुहूर्त, प्रतिपदा तिथि और भोग की खास बातें
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने BookMyShow पर बनाया रिकॉर्ड, एक घंटे में बिकीं 1.11 लाख टिकटें
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने BookMyShow पर बनाया रिकॉर्ड, एक घंटे में बिकीं 1.11 लाख टिकटें
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका