न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जोधपुर : कम होता नजर आ रहा कोरोना का कहर, 173 नए मामले और 7 संक्रमितो की हुई मौत

शहर में शुक्रवार को कोरोना के 7 संक्रमित मरीजों की मौत हुई, वहीं 173 पॉजिटिव मिले। 950 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 29 May 2021 12:21:23

जोधपुर : कम होता नजर आ रहा कोरोना का कहर, 173 नए मामले और 7 संक्रमितो की हुई मौत

जोधपुर में कोरोना का कहर कम होता नजर आ रहा हैं। शहर में शुक्रवार को कोरोना के 7 संक्रमित मरीजों की मौत हुई, वहीं 173 पॉजिटिव मिले। 950 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। शहर में शुक्रवार को 2575 संदिग्धों की कोविड जांच का नतीजा जारी किया गया। इसमें पॉजिटिविटी दर 6.71 प्रतिशत रही। मई के 28 दिन में संक्रमित मरीजों की मौत का आंकड़ा 708, पॉजिटिव 32,841 और डिस्चार्ज 48,874 हो गए हैं। जबकि जनवरी से अब तक के संक्रमितों का आंकड़ा देखें तो 68,514 मरीज संक्रमित मिले, इनमें से डिस्चार्ज 62918 हुए। वहीं 1152 की महामारी ने जान ले ली। शुक्रवार को एमजीएच में एक भी मौत नहीं हुई। एम्स में भर्ती सुभाष नगर पाल रोड के नरेंद्र मेहता(63), भीलों की ढाणी ओसियां की साऊकंवर (65), धर्मनारायण हत्था पावटा की सावित्री देवी (76) एवं बाबूलाल (77) की मौत हुई। एमडीएम में भर्ती शेरगढ़ के नाथूराम (82), बावड़ी की समुदी (59), फलोदी की देवी (74) की मौत हुई।

ब्लैक फंगस संक्रमित पोस्ट कोविड मरीज की मौत

ब्लैक फंगस संक्रमित पोस्ट कोविड मरीज की मौत हुई। रामदेव नगर निवासी श्रवण (42) की मौत एमडीएम में हुई। मरीज 7 मई के कोविड संक्रमित हुआ था। इसके बाद 19 मई को रिपोर्ट निगेटिव आई।जानकारी के अनुसार मरीज को डायबिटीज भी थी। 21 मई को मरीज ईएनटी विभाग में आया। यहां प्रारंभिक जांच के बाद ब्लैक फंगस की जांच भी कराई गई। इसमें संक्रमण मिला। मरीज हाईफ्लो मास्क पर ऑक्सीजन पर था। इसके चलते ऑपरेशन कर पाना संभव नहीं था। मरीज को गुरुवार को अचानक सांस लेने में रुकावट हुई ओर देर रात इलाज के दौरान मौत हो गई। गौरतलब है कि अब तक ब्लैक फंगस संक्रमित सात मरीजों की मौत हो चुकी है। 55 मरीज भर्ती हैं, इनमें से 54 पोस्ट कोविड और एक कोविड पॉजिटिव भी ब्लैक फंगस से संक्रमित होकर भर्ती हैं। 40 मरीजों का उपचार किया जा चुका है।

राजस्थान में कोरोना संक्रमण आ रहा काबू में, 7 दिन में घटी 55% रफ्तार

राजस्थान में लॉकडाउन सफल होता नजर आ रहा हैं जहां कोरोना का संक्रमण अब काबू में दिखाई दे रहा हैं। हर दिन आने वाले आंकड़ों की रफ्तार में बहुत कमी आई हैं। राज्य में शुक्रवार को 2,648 नए केस मिले हैं, जबकि 11,177 मरीज रिकवर हुए। अच्छी बात ये है कि मरीजों की मौत का आंकड़ा भी एक दिन पहले के मुकाबले थोड़ा कम हुआ है। शुक्रवार को कोरोना से इलाज के दौरान 78 लोगों ने अपनी जान गंवाई हैं। बीते 7 दिन का रिपोर्ट देखे तो नए संक्रमित केस की रफ्तार 55 फीसदी तक की कमी आई है, जबकि मौत की संख्या में 30 फीसदी की गिरावट। राज्य में 17 ऐसे जिले रहे हैं, जहां कोरोना संक्रमितों की संख्या 50 से भी कम रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल