Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

जम्मू-कश्मीर : चार हजार के पार हो गया कोरोना मरीजों की मौतों का आंकड़ा, मिले 1723 नए संक्रमित

पिछले 24 घंटों में 34 मरीजों की जान संक्रमण से जाने के बाद अब तक मृतकों का कुल आंकड़ा शुक्रवार को 4026 पर पहुंच गया।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 05 Jun 2021 12:33:59

जम्मू-कश्मीर : चार हजार के पार हो गया कोरोना मरीजों की मौतों का आंकड़ा, मिले 1723 नए संक्रमित

कोरोना संक्रमण की रफ्तार जरूर कम हुई हैं ललेकिन इसका खतरा अभी तक कम नहीं हुआ हैं। जम्मू-कश्मीर में मौतों का सिलसिला अभी भी जारी हैं। पिछले 24 घंटों में 34 मरीजों की जान संक्रमण से जाने के बाद अब तक मृतकों का कुल आंकड़ा शुक्रवार को 4026 पर पहुंच गया। शुक्रवार को मिले आंकड़ों में 1723 नए संक्रमित मामले भी आए हैं। जम्मू संभाग से 599 व कश्मीर में 1124 संक्रमित नए मरीजों की पुष्टि हुई है। शुक्रवार को 2,731 मरीज ठीक हुए हैं जिसके बाद एक्टिव मामले 29615 हैं। ऐसे में प्रदेश में कुल मामलों का आंकड़ा 2 लाख 97 हजार 602 पर पहुंच गया है। इसके अलावा ब्लैक फंगस का भी एक और मामला प्रदेश में आया है। अब तक ब्लैक फंगस के 14 मामले प्रदेश में आ चुके हैं।
प्रदेश में हुई 34 मरीजों की मौतों में 13 मरीजों की जान जम्मू संभाग व 21 की मौत कश्मीर में हुई है। जीएमसी जम्मू में तीन, जीएमसी डोडा में दो, जीएमसी कठुआ में दो, सैन्य अस्पताल सतवारी में दो, नारायणा अस्पताल कटड़ा में एक, उधमपुर सीएच में एक व दो मरीजों की मौत घर पर ही हुई है। वहीं एचएमएचएस अस्पताल श्रीनगर में छह, स्किम्स जेवीसी बेमिना में दो, स्किम्स सौरा में दो, जेएलएनएम श्रीनगर में एक मरीज की मौत हुई है। श्रीनगर के गांदरबल जिला अस्पताल में एक, बांदीपोरा डीएच में दो, जीएमसी अनंतनाग में पांच व डीएच कुलगाम में दो मरीजों की मौत हुई है।

वहीं नए मामलों की बात करें तो जम्मू जिले में 165, उधमपुर में 53, राजोरी में 73, डोडा में 48, कठुआ में 22, सांबा में 25, किश्तवाड़ में 31, पुंछ में 95, रामबन में 75 व रियासी में 12 मामले आए हैं। श्रीनगर जिले में 303, बारामुला में 177, बडगाम में 128, पुलवामा में 138, कुपवाड़ा में 111, अनंतनाग में 72, बांदीपोरा में 48, गांदरबल में 37, कुलगाम में 88 व शोपियां में 22 नए मामले आए हैं। देश में मिले 1.20 लाख नए कोरोना मरीज जबकि 1.97 लाख हुए ठीक

देश में बीते दिन 1 लाख 20 हजार 332 नए कोरोना मरीज सामने आए, 1 लाख 97 हजार 371 ठीक भी हुए और 3,370 मरीजों की मौत हो गई। नए केस में हो रही कमी राहत देने वाली है। शुक्रवार को नए मरीजों की संख्या 59 दिन में सबसे कम रही। इससे पहले 6 अप्रैल को 1.15 लाख कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थीं। बीते पांच दिन से नए केस 1.50 लाख से कम आ रहे हैं। देश में शुक्रवार को नए संक्रमितों में से 66% मामले सिर्फ 5 राज्यों में मिले। इनमें तमिलनाडु में 22,651, केरल में 16,229 , कर्नाटक में 16,068 , महाराष्ट्र में 14152 और आंध्र प्रदेश में 10,413 शामिल हैं। इनके अलावा सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में नए केस 10 हजार के नीचे पहुंच गए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

पवन कल्याण की तीसरी शादी भी टूटी, पत्नी अन्ना से हुए अलग, बोले- अच्छे दोस्त बने रहेंगे
पवन कल्याण की तीसरी शादी भी टूटी, पत्नी अन्ना से हुए अलग, बोले- अच्छे दोस्त बने रहेंगे
शुक्र गोचर 2026: 22 नवंबर से चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, धन और सुख-सुविधाओं में होगी वृद्धि!
शुक्र गोचर 2026: 22 नवंबर से चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, धन और सुख-सुविधाओं में होगी वृद्धि!
सोनिया गांधी ने 2004 में क्यों ठुकराया था PM पद? अपनी किताब में बताई पूरी वजह
सोनिया गांधी ने 2004 में क्यों ठुकराया था PM पद? अपनी किताब में बताई पूरी वजह
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
सोनिया गांधी का खुलासा: UPA सरकार में मनमोहन सिंह चलाते थे सरकार, वह संभालती थीं कांग्रेस
सोनिया गांधी का खुलासा: UPA सरकार में मनमोहन सिंह चलाते थे सरकार, वह संभालती थीं कांग्रेस
गोवर्धन पूजा 2026 आज: जानें अन्नकूट का शुभ मुहूर्त, प्रतिपदा तिथि और भोग की खास बातें
गोवर्धन पूजा 2026 आज: जानें अन्नकूट का शुभ मुहूर्त, प्रतिपदा तिथि और भोग की खास बातें
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने BookMyShow पर बनाया रिकॉर्ड, एक घंटे में बिकीं 1.11 लाख टिकटें
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने BookMyShow पर बनाया रिकॉर्ड, एक घंटे में बिकीं 1.11 लाख टिकटें
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका