न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भरतपुर : टूट रही कोरोना की कमर, मिले 121 नए मामले, 685 हुए ठीक, 5 की गई जान

शनिवार को नए केस की संख्या सिमट कर 121 तक आ गई। हालांकि पिछले 24 घंटे में 5 जनों की मौतें भी हुई हैं। लेकिन, सरकारी आंकड़ों की बात करें तो 4 दिन में ही 2229 लोग कोरोना को हराकर घर लौट चुके हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sun, 23 May 2021 12:12:16

भरतपुर : टूट रही कोरोना की कमर, मिले 121 नए मामले, 685 हुए ठीक, 5 की गई जान

कोरोना का कहर कम होता जा रहा हैं जहां हर दिन के साथ आंकड़ों में कमी देखी जा रही हैं। शनिवार को नए केस की संख्या सिमट कर 121 तक आ गई। हालांकि पिछले 24 घंटे में 5 जनों की मौतें भी हुई हैं। लेकिन, सरकारी आंकड़ों की बात करें तो 4 दिन में ही 2229 लोग कोरोना को हराकर घर लौट चुके हैं। शनिवार को भी नए रोगियों की तुलना में 5 गुना ज्यादा यानि 685 संक्रमित लोग स्वस्थ हुए हैं। अब तक जिले में 14381 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। हालांकि कुल संक्रमितों का आंकड़ा 18966 है। जबकि अब तक सरकारी आंकड़ों में 220 रोगियों की जान जा चुकी है। इससे मृत्यु दर कम नहीं हो रही है। 22 मई को जिले में मृत्यु दर 4.13 प्रतिशत रही। सरकारी रिपोर्ट के मुताबिक जिले में अब तक 3 लाख 20 हजार 205 सैंपलों की जांच की जा चुकी है। इनमें 1761 सैंपल तो पिछले 24 घंटे के दौरान ही लिए गए।

कोरोना से राहत का एक और सुखद संकेत यह है कि ज्यादा रोगी ठीक होने के कारण अब अस्पतालों के बेड खाली होने लगे हैं। शनिवार शाम 7 बजे तक संभाग के सबसे बड़े आरबीएम अस्पताल समेत सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों मेंं 787 में से 505 बेड यानि 64.17 प्रतिशत बेड खाली थे। भर्ती रोगियों की संख्या 282 रही।

राजस्थान में घटकर 10 फीसदी पर आई संक्रमण दर, मिले 6103 नए मरीज, 115 लोगों की मौत

कोरोना का संक्रमण राजस्थान में नियंत्रण में आता दिखाई दे रहा हैं जहां शनिवार को 39 दिन बाद संक्रमण की दर घटकर 10 फीसदी पर आ गई और राज्य में 6103 नये मरीज मिले है, जबकि 115 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। पिछले 24 घंटे में प्रदेश में जयपुर को छोड़कर शेष सभी 32 जिलों में 500 से कम नये केस मिले है। वहीं 33 में से 26 जिले ऐसे है, जहां संक्रमण की दर 10 फीसदी से भी नीचे रही है। राज्य में जिस तेजी से कोरोना संक्रमण के केस कम आ रहे है उसकी तुलना में मौत की संख्या अभी भी ज्यादा है। शनिवार को 115 लोगों की इस बीमारी से मौत हुई है। इसमें जयपुर में 21, जोधपुर में 11, उदयपुर 8, पाली, अलवर में 7-7 और भरतपुर जैसलमेर में 5-5 मौत हुई है। इसके अलावा अन्य जिलों में भी कोरोना से मौत हुई है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल