न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बीकानेर : राहतभरा रहा शुक्रवार का दिन, मिले कोरोना के 12 तो ब्लैक फंगस का एक मरीज

कोविड के लिहाज से शुक्रवार को दिन इसलिए राहतभरा रहा क्योंकि एक ओर जहां 2122 सैंपल में से 12 ही रोगी रिपोर्ट हुए वहीं इस बीमारी से पीड़ित किसी की भी जान नहीं गई।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 19 Jun 2021 10:34:37

बीकानेर : राहतभरा रहा शुक्रवार का दिन, मिले कोरोना के 12 तो ब्लैक फंगस का एक मरीज

जैसे-जैसे दिन बढ़ते जा रहे हैं कोरोना अपनी अंत की ओर जाता जा रहा हैं। कोविड के लिहाज से शुक्रवार को दिन इसलिए राहतभरा रहा क्योंकि एक ओर जहां 2122 सैंपल में से 12 ही रोगी रिपोर्ट हुए वहीं इस बीमारी से पीड़ित किसी की भी जान नहीं गई। इसके साथ ही 30 और रोगी ठीक हो जाने के बाद अब कुल 174 एक्टिव केस रह गए हैं। इनमें से 126 हॉस्पिटल में भर्ती हैं। एमसीएच कोविड हॉस्पिटल में अब 19 रोगी रह गए हैं। इनमें से 18 आईसीयू में हैं।

ब्लैक फंगस का एक और नया रोगी पीबीएम हॉस्पिटल में रिपोर्ट हुआ है। इसके साथ ही अब तक इस बीमारी की चपेट में आए 112 मरीज हॉस्पिटल पहुंच चुके हैं। शुक्रवार को भी इस बीमारी से पीड़ित एक व्यक्ति की मौत के साथ ही अब तक 18 की जान जा चुकी है। पीबीएम हॉस्पिटल सुपरिटेंडेंट डॉ.परमेन्द्र सिरोही के मुताबिक मरीजों की जान बचाने के लिए हर दिन सर्जरी करने के क्रम में शुक्रवार को भी दो ऑपरेशन हुए। अब तक 78 सर्जरी हो गई।

राजस्थान में कोरोना संक्रमण पड़ने लगा फीका, 150 नए मामले और गई नौ लोगों की जान

राजस्थान में कोरोना संक्रमण सुस्त पड़ने लगा हैं जहां 2 मई को सर्वाधिक 18298 संक्रमित मिले थे और अब बीते दिन सिर्फ 150 मामले सामने आए हैं। वहीं इस घातक संक्रमण से नौ और लोगों की मौत हो गयी। आंकडों के अनुसार इस दौरान राज्य में 620 लोग संक्रमण से ठीक हुए। इसके बाद सक्रिय मरीजों की संख्या घटकर 3783 पहुंच गई। राज्य में अब तक इस संक्रमण से 8884 लोगों की मौत हो चुकी है। राजस्थान के लिए अच्छी खबर है। 22 जिले एक साथ डेल्टा वैरिएंट को हराकर कोरोना फ्री होने की दहलीज हैं। 22 जिलों में एक्टिव रोगी सौ से कम हो चुके हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार

दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा

‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’

UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’

हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात

अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद

गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम

नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज

अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स

अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज

जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...

बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था

सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी

राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल