Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

बाड़मेर : धीमी पड़ने लगी कोरोना की रफ्तार, 12 नए संक्रमित जबकि 2 की मौत, 18 मरीज रिकवर

शुक्रवार को 648 कोरोना सैंपल में 12 नए कोरोना पॉजिटिव पाए गए। लेकिन जहां मौतों का आंकड़ा शून्य हो गया था फिर शुक्रवार को वह आंकड़ा 2 पर पहुंच गया। वहीँ शुक्रवार को 18 मरीज रिकवर भी हुए हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 12 Jun 2021 8:23:11

बाड़मेर : धीमी पड़ने लगी कोरोना की रफ्तार, 12 नए संक्रमित जबकि 2 की मौत, 18 मरीज रिकवर

कोरोना संक्रमण की रफ्तार अब थमने लगी हैं और आंकड़ों में कमी देखी जा रही हैं। शुक्रवार को 648 कोरोना सैंपल में 12 नए कोरोना पॉजिटिव पाए गए।लेकिन जहां मौतों का आंकड़ा शून्य हो गया था फिर शुक्रवार को वह आंकड़ा 2 पर पहुंच गया।वहीँ शुक्रवार को 18 मरीज रिकवर भी हुए हैं। बाड़मेर में कोरोना संक्रमण की रफ्तार धीमी पड़ने के साथ मौतों का आंकड़ा भी शून्य हो गया था लेकिन आज चौथे दो कोरोना रोगियों की मौत हुई हैं। इस जून माह में अब तक 8 कोरोना रोगियों की मौत हुई है। मई तक मौतों का आंकड़ा 238 था। शुक्रवार तक यह आंकड़ा 246 हो गया हैं। जिला अस्पताल के साथ कोविड सेंटरों में मरीजों की संख्या में लगातार कमी आ रही हैं।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ बी एल बिश्नोई ने बताया कि शुक्रवार को 648 आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट में 12 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज आए हैं। 638 लोगों की कोराना रिपोर्ट नेगेटिव आई है। शुक्रवार को 2 रोगियों की मौत हो गई। शुक्रवार को एक्टिव केस घटकर 127 रह गए हैं। 29 मरीज होम आइसोलेशन में रखे गये हैं। 18 मरीज रिकवर हुए हैं। नए मामलोें के साथ ही जिले में अप्रैल 2020 से अब तक 15892 पॉजिटिव रोगी मिले हैं। जिले में अभी 16 कोविड केयर सेंटर एक्टिव हैे। इन 16 कोविड सेंटरों में से 13 कोविड सेंटर खाली हैे। कोविड सेंटर बायतू में 4, सिवाना में 3, सांभरा में 1 मरीज भर्ती है। कमजोर पड़ने लगा राजस्थान में कोरोना, 10 हजार से नीचे आया एक्टिव केस का आंकड़ा

कोरोना की दूसरी लहर अब अपना प्रभाव कम करती हुई नजर आ रही हैं जहां दूसरी लहर में शुक्रवार को पहली बार 500 से कम नए केस मिले हैं। बात करें शुक्रवार के आंकड़ों की तो पिछले 24 घंटे के अंदर पूरे राज्य में 446 नए मरीज मिले हैं, जबकि 27 लोगों की मौत हुई है। दूसरी लहर में यह पहला मौका है जब पॉजिटिविटी रेट एक फीसदी से भी कम रहा। राजस्थान में एक्टिव केस 10 हजार से नीचे 9,023 पर पहुंच गए हैं। रिकवर मरीजों की संख्या अब भी हर रोज एक हजार से ज्यादा रहती है। शुक्रवार को भी 1,475 मरीज इस बीमारी से रिकवर हुए हैं। हालांकि मौत की संख्या अब भी कम नहीं हुई है। कल सबसे ज्यादा हनुमानगढ़ में 5 लोगों की कोरोना से जान गई है, जबकि पूरे राज्य में 27 मरीजों ने दम तोड़ा है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

पवन कल्याण की तीसरी शादी भी टूटी, पत्नी अन्ना से हुए अलग, बोले- अच्छे दोस्त बने रहेंगे
पवन कल्याण की तीसरी शादी भी टूटी, पत्नी अन्ना से हुए अलग, बोले- अच्छे दोस्त बने रहेंगे
शुक्र गोचर 2026: 22 नवंबर से चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, धन और सुख-सुविधाओं में होगी वृद्धि!
शुक्र गोचर 2026: 22 नवंबर से चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, धन और सुख-सुविधाओं में होगी वृद्धि!
सोनिया गांधी ने 2004 में क्यों ठुकराया था PM पद? अपनी किताब में बताई पूरी वजह
सोनिया गांधी ने 2004 में क्यों ठुकराया था PM पद? अपनी किताब में बताई पूरी वजह
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
सोनिया गांधी का खुलासा: UPA सरकार में मनमोहन सिंह चलाते थे सरकार, वह संभालती थीं कांग्रेस
सोनिया गांधी का खुलासा: UPA सरकार में मनमोहन सिंह चलाते थे सरकार, वह संभालती थीं कांग्रेस
गोवर्धन पूजा 2026 आज: जानें अन्नकूट का शुभ मुहूर्त, प्रतिपदा तिथि और भोग की खास बातें
गोवर्धन पूजा 2026 आज: जानें अन्नकूट का शुभ मुहूर्त, प्रतिपदा तिथि और भोग की खास बातें
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने BookMyShow पर बनाया रिकॉर्ड, एक घंटे में बिकीं 1.11 लाख टिकटें
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने BookMyShow पर बनाया रिकॉर्ड, एक घंटे में बिकीं 1.11 लाख टिकटें
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका