न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

उदयपुर : रविवार का दिन रहा सबसे कम संक्रमण वाला, 124 दिन बाद सबसे कम 0.59% संक्रमण दर

बीते दिन रविवार को 1864 सैंपलों की जांच में से 0.59 प्रतिशत की दर से सिर्फ 11 नए रोगी मिले। कोरोना काल की दूसरी लहर में 124 दिन बाद रविवार का दिन उदयपुर का सबसे कम संक्रमण वाला रहा।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 14 Jun 2021 1:13:16

उदयपुर : रविवार का दिन रहा सबसे कम संक्रमण वाला, 124 दिन बाद सबसे कम 0.59% संक्रमण दर

रविवार का दिन लेकसिटी उदयपुर के लिए सबसे अच्छा साबित हुआ जहां कोरोना का संक्रमण घटता हुए देखने को मिला। बीते दिन रविवार को 1864 सैंपलों की जांच में से 0.59 प्रतिशत की दर से सिर्फ 11 नए रोगी मिले। कोरोना काल की दूसरी लहर में 124 दिन बाद रविवार का दिन उदयपुर का सबसे कम संक्रमण वाला रहा। इससे पहले 9 फरवरी को 0.65 प्रतिशत संक्रमण दर से पांच नए संक्रमित सामने आए थे। रविवार को 2 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो गई। उदयपुर में अब तक कोरोना के 56231 मरीज मिले हैं, जिनमें से 54606 यानी 97.11 प्रतिशत रिकवर हो चुके हैं। अब तक 1310 मरीजों की कोरोना से मौत हो चुकी है। एक्टिव केस 315 बचे हैं, जिनमें से 140 रोगी होम आइसोलेशन में हैं। शेष 175 गंभीर संक्रमित विभिन्न कोविड हॉस्पिटलों में भर्ती हैं।

फरवरी के 13 दिनों से तुलना जून के 13 दिनों से करें तो अभी संक्रमण दर 0.37% ज्यादा है, लेकिन सैंपलिंग और नए रोगियों के मिलने के आंकड़ों लगातार घट रहे हैं। यही नहीं, 1, 2 और 3 जून के आंकड़े हटा दें तो जून की संक्रमण दर घटकर 1.01 पर है और फरवरी में 1.11 ही। जानकारों का कहना है कि इस माह के अंत तक यही ट्रेंड रहा तो जून महीना संक्रमण दर के हिसाब से सबसे कम मरीज वाला रहेगा। हालांकि कुल मरीजों का आंकड़ा 1000 पार हो जाएगा।

देश में रविवार को मिले 70,984 नए कोरोना मरीज, एक्टिव मरीजों की संख्या हुई 10 लाख से कम

देश में नए कोरोना मरीजों के मिले की संख्या में लगातार कमी आ रही है। बीते दिन यानी रविवार की बात करे तो 70,984 नए कोरोना मरीज मिले। 3,922 लोगों की मौत भी हुई। 1 लाख 19 हजार 469 मरीज ठीक भी हुए। बीते 24 घंटे में इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 48,485 की कमी आई इसके साथ ही देश में कोरोना एक्टिव मरीजों की संख्या 9 लाख 68 हजार 961 हो गई है। यह पिछले साल 17 सितंबर को आए पहले पीक से भी कम हैं। तब 10 लाख 17 हजार 705 एक्टिव केस थे। इसके बाद इनमें कमी होती गई। आपको बता दे, 9 मई को सबसे ज्यादा 37 लाख 41 हजार 302 कोरोना एक्टिव मरीज थे, फिर इसमें गिरावट आने लगी।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार
गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल