न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जोधपुर : 'वैक्सीनेशन आपके द्वार' के तहत 101 वर्षीय बुजुर्ग ने अपने ही घर में लगवाई कोरोना वैक्सीन

क्सीनेशन आपके द्वार कार्यक्रम शहर के नई सड़क स्थित हनुमान भारी क्षेत्र में मोबाइल वैन की टीम ने आज एक 101 वर्षीय बुजुर्ग श्याम बिहारी वैष्णव के घर जाकर कोरोना से बचाव की वैक्सीन लगाई।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 03 Jun 2021 6:22:52

जोधपुर : 'वैक्सीनेशन आपके द्वार' के तहत 101 वर्षीय बुजुर्ग ने अपने ही घर में लगवाई कोरोना वैक्सीन

कोरोना से जंग जीतने में जरूरी हैं कि ज्यादा से ज्यादा वैक्सीनेशन किया जाए। जोधपुर में इसे सफल बनाने के लिए तीन दिन पूर्व 'वैक्सीनेशन आपके द्वार' कार्यक्रम की शुरुआत की गई थी। इसके माध्यम से अब तक वैक्सीन लगवाने से वंचित लोगों को उनके घर तक जाकर इसके लिए प्रेरित कर वैक्सीन लगाने की योजना है। इस अभिनव प्रयोग के तहत मोबाइल वैन में एक टीम प्रत्येक क्षेत्र में जाकर 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के वैक्सीन लगा रही है। आज इसमें शहर के नई सड़क स्थित हनुमान भारी क्षेत्र में मोबाइल वैन की टीम ने आज एक 101 वर्षीय बुजुर्ग श्याम बिहारी वैष्णव के घर जाकर कोरोना से बचाव की वैक्सीन लगाई। इसके बाद वैष्णव ने कहा कि कोरोना की जंग जीतनी है तो देश के प्रत्येक नागरिक को आगे आकर अपना वैक्सीनेशन करवाना होगा।

101 वर्षीय श्याम बिहारी वैष्णव कोरोना के डर से घर के बाहर नहीं निकल पा रहे थे। हालांकि वैक्सीन लगवाने की उनकी बहुत इच्छा थी। क्षेत्र के मनीष प्रजापत ने बताया कि श्याम बिहारी स्वास्थ्य कारणों से घर से बाहर जाने में असमर्थ थे। इस पर शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, गंगाराम शिव प्रताप राजकीय चिकित्सालय, उदयमंदिर के नर्सिंग स्टाॅफ ने उनके घर जाकर कोरोना बचाव का टीका लगाया। श्याम बिहारी वैष्णव ने वैक्सीन लगवा क्षेत्र के लोगों को जागरूकता का संदेश दिया।

श्याम बिहारी वैष्णव का मानना है कि कोरोना की जंग जीतनी है तो देश के प्रत्येक नागरिक को आगे आकर अपना वैक्सीनेशन करवाना होगा। खुद का कोरोना संक्रमण बचाव का टीकाकरण करवाकर प्रत्येक व्यक्ति न केवल खुद बचा रहेगा बल्कि अपने परिवार, अपने क्षेत्र, अपने राज्य और अपने देश को भी कोरोना मुक्त करने में अपना योगदान देगा। उन्होंने 101 वर्ष की उम्र में टीकाकरण करवा अपील की कि सभी अपना कोरोना संक्रमण बचाव टीकाकरण जरूर लगवाएं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल