न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान में दम तोड़ता कोरोना, 15 जिलों में एक भी मरीज नहीं, 100 नए मरीज, 3 की मौत

राज्य में राहत की बात ये है कि आज 33 में से 15 जिले ऐसे हैं, जहां एक भी कोरोना का मरीज नहीं मिला है। दूसरी लहर आने के बाद राज्य में बूंदी ऐसा जिला बन गया है, जो कोरोना से पूरी तरह मुक्त हो गया।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 01 Jul 2021 11:39:58

राजस्थान में दम तोड़ता कोरोना, 15 जिलों में एक भी मरीज नहीं, 100 नए मरीज, 3 की मौत

राजस्थान में कोरोना का कहर थमते हुए अब दम तोड़ने लगा हैं। हर दिन के आंकड़ों में कमी देखी जा रही हैं। राज्य में बीते दिन 100 नए मरीज मिले हैं, हालांकि 3 लोगों की मौत भी हुई है। राज्य में राहत की बात ये है कि 33 में से 15 जिले ऐसे हैं, जहां एक भी कोरोना का मरीज नहीं मिला है। दूसरी लहर आने के बाद राज्य में बूंदी ऐसा जिला बन गया है, जो कोरोना से पूरी तरह मुक्त हो गया। यहां अब एक भी एक्टिव केस नहीं है। बूंदी जिले के बाद अब बांसवाड़ा, डूंगरपुर और जालौर जिला भी कोरोना मुक्त होने की दहलीज पर पहुंच गया है। इन जिलों में केवल 2 या एक ही एक्टिव केस बचे हैं।

वहीं अलवर में कोरोना संक्रमण ने अब भी प्रशासन की चिंता बढ़ा रखी है, यहां पिछले कुछ दिनों से कोरोना के मामले ज्यादा आने लगे हैं, जिसके कारण यहां एक्टिव केसों की संख्या राज्य में सबसे ज्यादा है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग से जारी रिपोर्ट को देखें तो बीते दिन अलवर में 43 सबसे ज्यादा केस मिले हैं, यहां संक्रमण की दर एक फीसदी से कम है। वर्तमान में यहां 436 एक्टिव मरीज है, जो राज्य के कुल कोरोना मरीजों का लगभग 30 फीसदी है।

राज्य में अब तक कोरोना के कुल 9,52,422 लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं, जिनमें से 9,42,030 इस बीमारी से ठीक हो गए। वहीं 8921 लाेगों की इस बीमारी से मौत हो गई, जबकि 1471 लोगों का अब भी इलाज चल रहा है। सबसे ज्यादा कोरोना से संक्रमित जयपुर में 1 लाख 87 हजार 196 लोग हुए, जबकि सबसे कम प्रतापगढ़ जिले में 7151 लोग संक्रमण की चपेट में आए।

देश में 24 घंटे में मिले 48,415 नए मरीज, 14,083 मरीजों की संख्या में आई कमी

देश में बुधवार को 48,415 नए मरीजों की पहचान हुई। 61,494 ठीक हो गए और 988 ने जान गंवाई। कल ठीक हुए मरीजों के पास देश में इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 14,083 की कमी आई है। देश में कोरोना महामारी में अब तक कुल 3.04 करोड़ संक्रमित हो चुके है। इसमें से अब 2.94 करोड़ तक ठीक हुए। 3.99 लाख अब तक कुल मौतें हो चूकी हैं जबकि 5.17 लाख मरीज अभी भी इलाज करा रहे है। भारत में कोरोना के केस अब कम हो रहे है लेकिन इस बीच केरल के आंकड़े एक बार फिर चिंता बढ़ा रहे है। केरल में बीते दो दिनों से नए केस 13,500 से ज्यादा आ रहे हैं। इससे पहले 21 जून को यह संख्या घटकर 7,449 तक पहुंच गई थी। केरल में बुधवार को 13,658 नए मामले सामने आए। 11,808 लोग ठीक हुए और 142 लोगों की मौत हो गई।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार
गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल