न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

थमा 10 दिन की गिरावट का सिलसिला, सेंसेक्स 740 अंक की बढ़त पर, निवेशकों को हुआ 9 लाख करोड़ रुपये का फायदा

कारोबारी सप्ताह के तीसरे दिन शेयर बाजार ग्रीन जोन में बंद हुआ। बीएसई पर सेंसेक्स 740 अंकों की बढ़ोतरी के साथ 73,730.23 पर क्लोज हुआ। वहीं, एनएसई पर निफ्टी 1.15 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 22,337.30 पर बंद हुआ।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 05 Mar 2025 5:12:37

थमा 10 दिन की गिरावट का सिलसिला, सेंसेक्स 740 अंक की बढ़त पर, निवेशकों को हुआ 9 लाख करोड़ रुपये का फायदा

मुंबई। कारोबारी सप्ताह के तीसरे दिन शेयर बाजार ग्रीन जोन में बंद हुआ। बीएसई पर सेंसेक्स 740 अंकों की बढ़ोतरी के साथ 73,730.23 पर क्लोज हुआ। वहीं, एनएसई पर निफ्टी 1.15 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 22,337.30 पर बंद हुआ। भारतीय इक्विटी सूचकांक 5 मार्च को मजबूत नोट पर बंद हुआ और निफ्टी 22,300 से ऊपर पहुंच गया, जिससे लगातार 10 सत्रों की गिरावट का सिलसिला टूट गया।

आज के कारोबार के दौरान निफ्टी पर अडाणी पोर्ट्स, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, एमएंडएम, टाटा स्टील, अडानी एंटरप्राइजेज के शेयर टॉप गेनर के लिस्ट में शामिल रहे। जबकि बजाज फाइनेंस, एचडीएफसी बैंक, ग्रासिम इंडस्ट्रीज, इंडसइंड बैंक और श्रीराम फाइनेंस के शेयर टॉप लूजर के लिस्ट में शामिल रहे।

सभी सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं, पीएसयू, टेलीकॉम, मेटल और पावर इंडेक्स में 3-3 फीसदी की तेजी आई। बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में 2.5-2.5 फीसदी की तेजी आई।

बुधवार को भारतीय रुपया 31 पैसे बढ़कर 86.96 प्रति डॉलर पर बंद हुआ, जबकि मंगलवार को यह 87.27 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

बाजार में तेजी के कारण बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) पर सूचीबद्ध सभी कंपनियों का मार्केटकैप 9 लाख करोड़ रुपये बढ़कर 393 लाख करोड़ रुपये हो गया है, जो कि मंगलवार को 384 लाख करोड़ रुपये था।

लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में भी खरीदारी देखी गई है। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 1,160 अंक या 2.42 प्रतिशत की तेजी के साथ 49,168 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 436.50 अंक या 2.96 प्रतिशत की बढ़त के साथ 15,199 पर बंद हुआ।

बाजार में करीब सभी सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए। ऑटो, आईटी, पीएसयू बैंक, फाइनेंशियल सर्विस, मेटल, रियल्टी, एनर्जी, इन्फ्रा और पीएसई सबसे ज्यादा बढ़ने वाले इंडेक्स थे।

व्यापक बाजार का रुझान भी सकारात्मक था। बीएसई पर 3,241 शेयर हरे निशान में, 771 शेयर लाल निशान में और 89 शेयर बिना किसी बदलाव के बंद हुए हैं।

असित सी मेहता इन्वेस्टमेंट इंटरमीडिएट्स लिमिटेड में तकनीकी विश्लेषक, रोहन शाह का कहना है कि लगातार 10 दिनों तक नकारात्मक बंद होने के बाद भारतीय शेयर बाजार बढ़कर बंद हुए हैं। मार्केट के ओवरसोल्ड होने के कारण यह एक रिलीफ रैली है।

सेंसेक्स पैक में अदाणी पोर्ट्स, टाटा स्टील, एमएंडएम, पावर ग्रिड, एनटीपीसी, टेक महिंद्रा, टाटा मोटर्स, आईटीसी, भारती एयरटेल, एचसीएल टेक, नेस्ले, एसबीआई, कोटक महिंद्रा बैंक, एक्सिस बैंक और इन्फोसिस टॉप गेनर्स थे। बजाज फाइनेंस, इंडसइंड बैंक, एचडीएफसी बैंक, जोमैटो और मारुति सुजुकी टॉप लूजर्स थे।

शाह ने आगे कहा कि निफ्टी के लिए 21,800 एक मजबूत सपोर्ट है। अगर यह टूटता है तो 21,300 के स्तर भी देखने को मिल सकते हैं। अगर 21,800 का सपोर्ट बना रहता है तो 22,800 और फिर 23,000 एक मजबूत रुकावट का स्तर है।

विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने 4 मार्च को अपनी बिकवाली जारी रखी और उन्होंने 3,405.82 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। हालांकि, घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने भी अपनी खरीदारी जारी रखी और उसी दिन 4,851.43 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ