न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

LPG पर निर्भरता घटाएगा भारत, मोदी कैबिनेट ने कोल गैसीफिकेशन मिशन को दिखाई हरी झंडी, 3 लाख करोड़ निवेश की उम्मीद

मोदी कैबिनेट ने 37,500 करोड़ रुपये की कोल गैसीफिकेशन योजना को मंजूरी दी है। इस मिशन से भारत LPG और गैस आयात पर निर्भरता घटाने के साथ 3 लाख करोड़ रुपये तक का निवेश आकर्षित करने की तैयारी में है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 13 May 2026 7:54:01

LPG पर निर्भरता घटाएगा भारत, मोदी कैबिनेट ने कोल गैसीफिकेशन मिशन को दिखाई हरी झंडी, 3 लाख करोड़ निवेश की उम्मीद

केंद्र सरकार ने देश को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय कैबिनेट बैठक में कोयला और लिग्नाइट गैसीकरण परियोजनाओं को बढ़ावा देने के लिए 37,500 करोड़ रुपये की महत्वाकांक्षी योजना को मंजूरी दी गई है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस फैसले की जानकारी देते हुए कहा कि यह पहल स्वच्छ ऊर्जा, आयात पर निर्भरता घटाने और देश की ऊर्जा सुरक्षा मजबूत करने की दिशा में बेहद अहम साबित होगी।

सरकार का मानना है कि इस योजना के जरिए आने वाले वर्षों में करीब 3 लाख करोड़ रुपये का निवेश आकर्षित किया जा सकेगा। इसके साथ ही भारत घरेलू संसाधनों का इस्तेमाल कर एलपीजी, प्राकृतिक गैस और अन्य औद्योगिक जरूरतों के लिए विदेशी आयात पर अपनी निर्भरता काफी हद तक कम कर पाएगा।

कोयला और लिग्नाइट से बनेगी ‘सिनगैस’

इस योजना का मुख्य उद्देश्य कोयला और लिग्नाइट को गैसीकरण तकनीक के जरिए ‘सिनगैस’ यानी सिंथेसिस गैस में बदलना है। इस गैस का इस्तेमाल बिजली उत्पादन, उर्वरक निर्माण, केमिकल इंडस्ट्री और कई अन्य औद्योगिक क्षेत्रों में किया जा सकेगा। सरकार ने इस मिशन के तहत लगभग 75 मिलियन टन कोयला और लिग्नाइट के गैसीकरण का लक्ष्य तय किया है।

अश्विनी वैष्णव ने बताया कि भारत दुनिया के सबसे बड़े कोयला और लिग्नाइट भंडार वाले देशों में शामिल है। देश के पास करीब 401 अरब टन कोयला और लगभग 47 अरब टन लिग्नाइट का भंडार मौजूद है। फिलहाल भारत की कुल ऊर्जा खपत में कोयले की हिस्सेदारी 55 प्रतिशत से अधिक है। सरकार अब पारंपरिक थर्मल पावर तक सीमित रहने के बजाय कोयले के उपयोग को आधुनिक औद्योगिक क्षेत्रों तक विस्तारित करना चाहती है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बीजेपी आस्था का प्रतीक, विपक्ष अपराध और कुशासन का
योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बीजेपी आस्था का प्रतीक, विपक्ष अपराध और कुशासन का
दिवाली पर पटाखे जलाने की मिली सीमित छूट, सुबह-शाम सिर्फ इतने घंटे मिलेगी अनुमति
दिवाली पर पटाखे जलाने की मिली सीमित छूट, सुबह-शाम सिर्फ इतने घंटे मिलेगी अनुमति
INDIA गठबंधन की दिल्ली रैली में कितनी थी भीड़? कपिल सिब्बल ने बताया अपना अनुमान
INDIA गठबंधन की दिल्ली रैली में कितनी थी भीड़? कपिल सिब्बल ने बताया अपना अनुमान
'बीजेपी को कूड़ा-कचरा इकट्ठा करने की आदत', तीन विधायकों के पार्टी छोड़ने पर सौरभ भारद्वाज का तंज
'बीजेपी को कूड़ा-कचरा इकट्ठा करने की आदत', तीन विधायकों के पार्टी छोड़ने पर सौरभ भारद्वाज का तंज
10 लाख की भीड़ के दावे पर उठे सवाल, शिंदे गुट के नेता ने राहुल गांधी की रैली को बताया फ्लॉप
10 लाख की भीड़ के दावे पर उठे सवाल, शिंदे गुट के नेता ने राहुल गांधी की रैली को बताया फ्लॉप
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल