न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ट्रंप के टैरिफ से भारत के कौन-कौन से सेक्टर होंगे सबसे ज्यादा प्रभावित? जानें

अमेरिका के 50% टैरिफ से भारत के प्रमुख सेक्टर प्रभावित हो सकते हैं। जानें फार्मास्यूटिकल्स, कपड़ा, सोलर उपकरण और अन्य सेक्टर्स पर पड़ने वाले असर और संभावित नुकसान।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 27 Aug 2025 8:50:09

ट्रंप के टैरिफ से भारत के कौन-कौन से सेक्टर होंगे सबसे ज्यादा प्रभावित? जानें

अमेरिका और भारत के बीच व्यापारिक दूरी फिलहाल कम होने के संकेत नहीं दे रही है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 25 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ लगाया है, जिससे कुल टैरिफ अब 50 प्रतिशत हो गया है। इस नए टैरिफ सिस्टम की डेडलाइन बुधवार (27 अगस्त) को पूरी हो रही है। इसके चलते भारत के कुछ महत्वपूर्ण सेक्टर प्रभावित हो सकते हैं, जिनमें फार्मास्यूटिकल्स, ऑटोमोटिव कंपोनेंट्स और सोलर उपकरण शामिल हैं।

प्रभावित होने वाले प्रमुख सेक्टर

एसएंडपी ग्लोबल की रिपोर्ट के अनुसार, कैपिटल गुड्स, केमिकल्स, ऑटोमोबाइल्स, फूड और बेवरेज निर्यात को टैरिफ के चलते काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। वहीं कुछ सेक्टर ऐसे भी हैं, जिन पर टैरिफ का असर अपेक्षाकृत कम होगा। इनमें टेलिकॉम, आईटी, बैंकिंग और रियल एस्टेट शामिल हैं।

फार्मास्यूटिकल्स

भारत अमेरिका को लगभग 10 अरब डॉलर की जेनरिक दवाएं निर्यात करता है, जो फार्मा निर्यात का 31-35 प्रतिशत हिस्सा हैं। यदि इस पर कोई राहत नहीं मिली, तो अमेरिकी बाजारों में किफायती दवाओं की आपूर्ति प्रभावित हो सकती है।

टेक्सटाइल और कपड़ा

भारत का कपड़ा निर्यात अमेरिका में करीब 28 प्रतिशत पहुंचता है। पहले इस पर 10-12 प्रतिशत टैरिफ था, लेकिन अब यह बढ़कर 50 प्रतिशत हो गया है। इस बदलाव से कपड़ा सेक्टर पर दबाव बढ़ सकता है।

सोलर उपकरण

एनर्जी सेक्टर पर कुल मिलाकर प्रभाव सीमित रहने की संभावना है, लेकिन सोलर पीवी सेल और मॉड्यूल के निर्यातकों को चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।

कम प्रभावित होने वाले सेक्टर

कुछ सेक्टर ऐसे हैं जो टैरिफ के असर से अपेक्षाकृत सुरक्षित रह सकते हैं। इनमें आईटी, रियल एस्टेट, बैंक, पॉवर और कैपिटल गुड्स शामिल हैं। इन क्षेत्रों में कारोबार के लिए टैरिफ का प्रभाव सीमित रहने की उम्मीद है।

ट्रंप ने चीन को दी राहत, भारत पर बढ़ाया दबाव

राष्ट्रपति ट्रंप ने कई देशों पर टैरिफ लागू किया है, लेकिन भारत के खिलाफ कदम काफी सख्त है। इसका मुख्य कारण भारत द्वारा रूस से तेल खरीदना बताया जा रहा है। दिलचस्प बात यह है कि चीन भी रूस से तेल खरीदता है, लेकिन उस पर कम टैरिफ लगाया गया है। इस कदम से भारत के व्यापार पर अतिरिक्त दबाव बढ़ गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

प्रियंका गांधी का चुनाव आयोग पर हमला, बोलीं- लोकतांत्रिक प्रक्रिया से छेड़छाड़ देश से गद्दारी
प्रियंका गांधी का चुनाव आयोग पर हमला, बोलीं- लोकतांत्रिक प्रक्रिया से छेड़छाड़ देश से गद्दारी
भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, 24 नेताओं को नई जिम्मेदारियां; यूपी में धर्मपाल को मिली कमान
भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, 24 नेताओं को नई जिम्मेदारियां; यूपी में धर्मपाल को मिली कमान
रायबरेली से अखिलेश की PDA यात्रा शुरू, लोधी-पासी वोटों पर सपा की नजर
रायबरेली से अखिलेश की PDA यात्रा शुरू, लोधी-पासी वोटों पर सपा की नजर
समस्तीपुर की घटना पर तेजस्वी यादव का सम्राट चौधरी पर हमला, बोले- बिहार में ‘राक्षसराज’ कायम
समस्तीपुर की घटना पर तेजस्वी यादव का सम्राट चौधरी पर हमला, बोले- बिहार में ‘राक्षसराज’ कायम
समस्तीपुर की घटना पर पप्पू यादव का हमला, बोले- बिहार में बेटियां सुरक्षित नहीं, कानून-व्यवस्था फेल
समस्तीपुर की घटना पर पप्पू यादव का हमला, बोले- बिहार में बेटियां सुरक्षित नहीं, कानून-व्यवस्था फेल
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी का अल्टीमेटम, 48 घंटे में फैसला नहीं तो देशभर में आंदोलन
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी का अल्टीमेटम, 48 घंटे में फैसला नहीं तो देशभर में आंदोलन
SIR पर विवाद के बीच CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग की तैयारी, विपक्ष लामबंद
SIR पर विवाद के बीच CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग की तैयारी, विपक्ष लामबंद
SIR और ज्ञानेश कुमार पर राहुल गांधी के हमले का BJP ने दिया जवाब, सुधांशु त्रिवेदी बोले- कांग्रेस खुद एंटी-इनकंबेंसी से नहीं बच पाई
SIR और ज्ञानेश कुमार पर राहुल गांधी के हमले का BJP ने दिया जवाब, सुधांशु त्रिवेदी बोले- कांग्रेस खुद एंटी-इनकंबेंसी से नहीं बच पाई
19 चालान, 1.75 लाख का बकाया फिर भी सड़क पर दौड़ रही थी बस, यमुना एक्सप्रेसवे अग्निकांड ने उठाए बड़े सवाल
19 चालान, 1.75 लाख का बकाया फिर भी सड़क पर दौड़ रही थी बस, यमुना एक्सप्रेसवे अग्निकांड ने उठाए बड़े सवाल
समय रैना की कार से निकलीं मेधा शंकर, पैपराजी को देखते ही बदला अंदाज; डेटिंग की चर्चा फिर तेज
समय रैना की कार से निकलीं मेधा शंकर, पैपराजी को देखते ही बदला अंदाज; डेटिंग की चर्चा फिर तेज
मेधा रूपम के केस की सुनवाई पर वकीलों ने उठाए सवाल, CJI को लिखी खुली चिट्ठी
मेधा रूपम के केस की सुनवाई पर वकीलों ने उठाए सवाल, CJI को लिखी खुली चिट्ठी
वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के आरोपों पर राहुल गांधी का हमला, ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल
वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के आरोपों पर राहुल गांधी का हमला, ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला
जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला