न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

होर्मुज स्ट्रेट पार कर LPG से भरा एक और टैंक भारत पहुँचा

होर्मुज स्ट्रेट पार कर भारत पहुँचा एलपीजी टैंकर, अपोलो ओशन न्यू मेंगलोर पोर्ट पर। भारत में एलपीजी आपूर्ति सुरक्षित, घरेलू उत्पादन बढ़ाया गया और नए टैंकर लगातार पहुंच रहे हैं।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Thu, 26 Mar 2026 6:29:57

होर्मुज स्ट्रेट पार कर LPG से भरा एक और टैंक भारत पहुँचा

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी तनाव के चलते वैश्विक तेल और गैस संकट के बीच भारत के लिए राहत की खबर आई है। होर्मुज जलडमरूमध्य के रास्ते एलपीजी से भरा एक और टैंकर भारत में पहुंच गया है। इस टैंकर का नाम अपोलो ओशन है और यह न्यू मेंगलोर पोर्ट पर पहुंच चुका है।

इस टैंकर में 17,600 मीट्रिक टन एलपीजी भरी हुई है। इसकी सप्लाई इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (IOC) और भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) को की जाएगी।

इसके अलावा, देश में और भी एलपीजी टैंकर पहुंचने वाले हैं। इनमें जग वसंत नामक टैंकर आज रात तक गुजरात के वाडीनार पोर्ट पर आ सकता है। यह टैंकर 47,600 मीट्रिक टन एलपीजी लेकर आ रहा है। इसके अलावा पाइन गैस टैंकर शुक्रवार सुबह न्यू मेंगलोर पोर्ट पहुंचने की उम्मीद है, जिसमें 45,000 मीट्रिक टन एलपीजी भरी हुई है।

भारत अपनी एलपीजी की जरूरत का लगभग 60% हिस्सा दुनिया के विभिन्न बाजारों से आयात करता है, और इसमें से 90% आयात होर्मुज जलडमरूमध्य के रास्ते होता है।

सरकार ने दोहराया है कि देश में एलपीजी की कोई कमी नहीं है। घरेलू उत्पादन को 40 प्रतिशत बढ़ाकर रोजाना 50 टीएमटी कर दिया गया है, जबकि कुल आवश्यकता लगभग 80 टीएमटी है। इसका मतलब है कि अब आयात की जरूरत केवल 30 टीएमटी रह गई है।

इसके अलावा, अमेरिका, रूस और ऑस्ट्रेलिया से 800 टीएमटी एलपीजी पहले ही भारत भेज दी जा चुकी है, जो देश के 22 टर्मिनलों पर वितरित की जाएगी। सरकार का कहना है कि कम से कम एक महीने की एलपीजी सप्लाई पूरी तरह सुनिश्चित है और आगे भी लगातार व्यवस्था की जा रही है।

सरकार के अनुसार, तेल कंपनियां रोजाना 50 लाख से अधिक सिलेंडरों की डिलीवरी कर रही हैं। वहीं, गैस की ब्लैक मार्केटिंग रोकने के लिए कमर्शियल गैस सिलेंडरों की सप्लाई 50 प्रतिशत तक बढ़ा दी गई है।

इससे साफ है कि भारत एलपीजी आपूर्ति को सुरक्षित रखने के लिए हर संभव कदम उठा रहा है, और जनता को गैस की उपलब्धता में किसी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

UPI पेमेंट पर MDR चार्ज लगाने का फैसला टला, दिवाली के बाद लागू होगा नया नियम; दुकानदारों को राहत
UPI पेमेंट पर MDR चार्ज लगाने का फैसला टला, दिवाली के बाद लागू होगा नया नियम; दुकानदारों को राहत
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का बड़ा ऐलान, पुलिस हिरासत के बाद भी आंदोलन जारी रखने की कही बात
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का बड़ा ऐलान, पुलिस हिरासत के बाद भी आंदोलन जारी रखने की कही बात
राहुल गांधी के घर आज जुटेंगे INDIA गठबंधन के नेता, चाय पर बैठक के बाद मीडिया के सामने रखेंगे अपनी बात; वोट चोरी के खिलाफ बनेगी रणनीति
राहुल गांधी के घर आज जुटेंगे INDIA गठबंधन के नेता, चाय पर बैठक के बाद मीडिया के सामने रखेंगे अपनी बात; वोट चोरी के खिलाफ बनेगी रणनीति
तेजस्वी यादव ने CEC ज्ञानेश कुमार से पूछे सवाल, बोले- अगर तब सही थे तो अब अपने फैसलों से पीछे क्यों हट रहे हैं?
तेजस्वी यादव ने CEC ज्ञानेश कुमार से पूछे सवाल, बोले- अगर तब सही थे तो अब अपने फैसलों से पीछे क्यों हट रहे हैं?
रामलीला मैदान आवंटन पर दिल्ली हाई कोर्ट सख्त, कहा- ‘पहले आओ, पहले पाओ’ का नियम सही नहीं
रामलीला मैदान आवंटन पर दिल्ली हाई कोर्ट सख्त, कहा- ‘पहले आओ, पहले पाओ’ का नियम सही नहीं
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर