न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'पाकिस्तान इजरायल का छोटा भाई है, शांति से रहने नहीं देंगे', ईरान युद्ध पर ओवैसी ने जताई चिंता

असदुद्दीन ओवैसी ने पाकिस्तान को इजरायल का छोटा भाई बताते हुए ईरान युद्ध पर चिंता जताई। उन्होंने शांति की रक्षा, मुसलमानों और विदेश में काम कर रहे भारतीयों के अधिकारों की बात की और युद्ध को तुरंत रोकने की अपील की।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Sat, 21 Mar 2026 8:54:04

'पाकिस्तान इजरायल का छोटा भाई है, शांति से रहने नहीं देंगे', ईरान युद्ध पर ओवैसी ने जताई चिंता

पाकिस्तान के प्रति असदुद्दीन ओवैसी ने कड़ा रुख अपनाया और इस दौरान पाकिस्तान को इजरायल का छोटा भाई बताते हुए जमकर आलोचना की। ओवैसी ने कहा कि "हमारा पड़ोसी पाकिस्तान भी इजरायल की तरह है। ये दोनों देश अपने पड़ोसियों को कभी भी शांति से रहने नहीं देंगे।" उन्होंने पाकिस्तान द्वारा अफगानिस्तान पर हमले का जिक्र करते हुए कहा कि वहां हुए बमबारी में 400 लोग मारे गए। ओवैसी ने यह भी कहा कि पाकिस्तान इस्लाम का बड़ा दावा करता है, लेकिन उसे इस्लाम की बुनियादी बातें भी समझ में नहीं आतीं।

कयामत और इंसाफ की बात

ओवैसी ने आगे कहा कि कई लोग कहते हैं कि "कयामत नहीं होगी", लेकिन फिलिस्तीनी कहेंगे कि इंसाफ होना चाहिए और कयामत आएगी। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि "जिन जालिमों ने मुसलमानों का खून बहाया है, उनका हिसाब कयामत के दिन लिया जाएगा।" उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना करते हुए कहा कि उन्होंने खुद को नेतन्याहू और ट्रंप के पक्ष में रख लिया है, जिससे सवाल उठता है कि आखिर युद्ध को कैसे रोका जाएगा।

न्यूट्रल रहने का महत्व

ओवैसी ने कहा कि अगर कोई न्यूट्रल होता, तो उसकी बातें ज्यादा प्रभावशाली होतीं। उन्होंने प्रधानमंत्री और अन्य नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि "आप खुलकर नहीं बोल रहे कि यह युद्ध गलत है। बीजेपी-आरएसएस वाले देशवासियों से मोहब्बत नहीं दिखाते जो घरबार छोड़कर बाहर काम करने गए हैं। आप ट्रंप और नेतन्याहू के मोहब्बत में फंसे हुए हैं।"

मुसलमानों और विदेश में काम कर रहे भारतीयों की चिंता

ओवैसी ने यह भी कहा कि बहुत सारे भारतीय नागरिक—UAE, दुबई, हैदराबाद, सऊदी अरब और कतर में काम कर रहे हैं, जिनमें लाखों गरीब मजदूर शामिल हैं। ये लोग अपनी रोज़ी-रोटी कमाते हैं और उनकी नौकरियों पर संकट आ सकता है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री ने इस पर जवाब दिया, लेकिन काफी देर से। ओवैसी ने सवाल उठाया कि "असल में अब क्या होगा?"

ओवैसी की अपील: युद्ध को रोकना ही होगा

ओवैसी ने जोर देकर कहा कि यह युद्ध तुरंत खत्म होना चाहिए। उन्होंने कहा कि "जब गैस की सप्लाई में रुकावट आती है, तो अचानक सभी बोलने लगते हैं कि सप्लाई जारी रहनी चाहिए।" उन्होंने सवाल उठाया कि क्या इंसानी जान की कोई कीमत है या केवल गैस की सप्लाई पर ध्यान दिया जा रहा है। ओवैसी ने कहा कि "जो लोग इंसानियत के पक्ष में होने का दावा करते हैं, उन्हें मानवाधिकारों का असली मतलब समझना चाहिए।" उन्होंने स्कूलों में मरते बच्चों का जिक्र करते हुए कहा कि तब पूरी दुनिया खामोश थी, लेकिन अब जब देशों की गैस सप्लाई प्रभावित हो रही है, तो अचानक युद्ध रोकने की आवाजें उठ रही हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

नेपाल की बाढ़ में सुरक्षित बचा हरा घर, मालकिन लक्ष्मी पांडेय बोलीं- ‘हमारा दूसरा जन्म हुआ’
नेपाल की बाढ़ में सुरक्षित बचा हरा घर, मालकिन लक्ष्मी पांडेय बोलीं- ‘हमारा दूसरा जन्म हुआ’
टाइम्स स्क्वायर में महिला ने 2 लोगों पर चाकू से किया हमला, एक की मौत; पुलिस ने आरोपी को मारी गोली
टाइम्स स्क्वायर में महिला ने 2 लोगों पर चाकू से किया हमला, एक की मौत; पुलिस ने आरोपी को मारी गोली
‘बेदाग थे, बेदाग हैं, बेदाग रहेंगे’, चंपत राय को लेकर केशव मौर्य ने पहले ही सुना दिया फैसला
‘बेदाग थे, बेदाग हैं, बेदाग रहेंगे’, चंपत राय को लेकर केशव मौर्य ने पहले ही सुना दिया फैसला
CJP को मनाने में जुटी सरकार, सौरभ दास बोले- पुडुचेरी तक पहुंच गई कमिटी
CJP को मनाने में जुटी सरकार, सौरभ दास बोले- पुडुचेरी तक पहुंच गई कमिटी
हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद ने पकड़ा तूल, कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान; धामी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना
हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद ने पकड़ा तूल, कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान; धामी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना
PM मोदी की लोगों से खास अपील- जरूरत न हो तो सोना न खरीदें, विदेश में...
PM मोदी की लोगों से खास अपील- जरूरत न हो तो सोना न खरीदें, विदेश में...
‘पद्मावत’ के जौहर सीन पर फिर बोली स्वरा भास्कर, यूजर्स ने जमकर किया विरोध
‘पद्मावत’ के जौहर सीन पर फिर बोली स्वरा भास्कर, यूजर्स ने जमकर किया विरोध
'शादी एक बेकार कॉन्सेप्ट है', बादशाह का पुराना बयान फिर चर्चा में
'शादी एक बेकार कॉन्सेप्ट है', बादशाह का पुराना बयान फिर चर्चा में
दो सप्ताह फ्लॉप, चौथे में ब्लॉकबस्टर! ‘हनुमान अंश’ ने बदल दी बॉक्स ऑफिस की पूरी कहानी
दो सप्ताह फ्लॉप, चौथे में ब्लॉकबस्टर! ‘हनुमान अंश’ ने बदल दी बॉक्स ऑफिस की पूरी कहानी
‘टॉक्सिक’ की असफलता: कमजोर कथानक को ढक नहीं पाई सितारे की चमक, KGF की छाया से बाहर नहीं आए यश
‘टॉक्सिक’ की असफलता: कमजोर कथानक को ढक नहीं पाई सितारे की चमक, KGF की छाया से बाहर नहीं आए यश
'पति और बच्चों को बेरोजगार कहा', अर्चना पूरन सिंह के ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में जाने पर भड़के सुनील पाल
'पति और बच्चों को बेरोजगार कहा', अर्चना पूरन सिंह के ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में जाने पर भड़के सुनील पाल
कौन हैं शोभिनव सत्य? नीम करोली बाबा बनकर पहली ही फिल्म में जीता दर्शकों का दिल
कौन हैं शोभिनव सत्य? नीम करोली बाबा बनकर पहली ही फिल्म में जीता दर्शकों का दिल
हाथ में भाला, चेहरे पर खून और आंखों में गुस्सा… ‘मैसा’ में रश्मिका का नया अवतार देख फैंस के उड़े होश
हाथ में भाला, चेहरे पर खून और आंखों में गुस्सा… ‘मैसा’ में रश्मिका का नया अवतार देख फैंस के उड़े होश
सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! MP में ग्रुप-3 के 1700 पदों पर भर्ती, 12 सितंबर तक करें आवेदन
सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! MP में ग्रुप-3 के 1700 पदों पर भर्ती, 12 सितंबर तक करें आवेदन