न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पार्टनर का रूखा व्यवहार डाल सकता हैं रिश्ते को परेशानी में, इन 7 तरीकों से दूर करें यह परेशानी

रिलेशनशिप में दोनों पार्टनर का साझा साथ होता हैं और एक-दूसरे पर भरोसे से ही यह रिश्ता अच्छे से आगे बढ़ पाता हैं। लेकिन कई बार ऐसा होता हैं कि दोनों में से कोई एक खुद को श्रेष्ठ समझने लगता हैं और दूसरे से रूखा व्यवहार करने लगता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 25 Nov 2021 7:51:34

पार्टनर का रूखा व्यवहार डाल सकता हैं रिश्ते को परेशानी में, इन 7 तरीकों से दूर करें यह परेशानी

रिलेशनशिप में दोनों पार्टनर का साझा साथ होता हैं और एक-दूसरे पर भरोसे से ही यह रिश्ता अच्छे से आगे बढ़ पाता हैं। लेकिन कई बार ऐसा होता हैं कि दोनों में से कोई एक खुद को श्रेष्ठ समझने लगता हैं और दूसरे से रूखा व्यवहार करने लगता हैं। बिना अपने पार्टनर से बातें साझा कर खुद फैसले लेने लगते हैं और दूसरा पार्टनर खुद के प्रति हीन भावना महसूस करने लगता हैं जिस वजह से रिश्ते में खटास आने लगती हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ ऐसे तरीके लेकर आए हैं जिनकी वजह से रिश्ते में आई इस परेशानी को दूर किया जा सकता हैं। तो आइये जानते हैं इन टिप्स के बारे में।

छोटी-छोटी बातों पर निर्भर होना छोड़ें

माना कि जीवन में छोटे बड़े फैसले पार्टनर से मिलकर लेने चाहिए। लेकिन जब आपके जीवन के हर फैसले में पार्टनर की राय हो तो ऐसे में निर्भरता आना स्वभाविक है। पत्नी कुछ फैसले खुद भी लेना सीखे। अगर किसी फैसले को लेते वक्त गलती हो जाए तो इससे निराश होने की बजाय सीखने की कोशिश करें और आगे बढ़े। छोटी-छोटी बातों के लिए पति पर निर्भर रहना सही नहीं है। इससे पति की आदत भी खराब हो सकती है।

relationship tips,relationship tips in hindi,arrogant partner

छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा ना करें

अगर आपको पता है कि आपके पति के स्वभाव में अहंकार आ गया है तो ऐसे में गुस्से से समस्या को दूर नहीं किया जा सकता। अगर आप गुस्सा करेंगे तो इससे ना केवल घर का माहौल खराब होगा बल्कि संबंध भी कमजोर हो सकते हैं। ऐसे में सबसे पहले गुस्से पर नियंत्रण करना जरूरी है और अपने पति की आदत को समझना भी जरूरी है।

खुलकर करें बात

अक्सर महिलाएं पति के बदलते स्वभाव को लेकर चिंता में रहती हैं लेकिन वे अपने पति से इस विषय पर बात नहीं करतीं। यह गलत आदत है। अगर आप अपने पार्टनर से इस पर खुलकर बात करेंगे तो हो सकता है कि वह भी इस पर विचार करे। कभी-कभी हम अपने बदलते स्वभाव को नहीं पहचान पाते। सामने वाले को उसका एहसास होता है। ऐसे में हो सकता है कि आपके पति को भी अपने बदलते स्वभाव के बारे में ना पता हो। ऐसे में आपकी जिम्मेदारी है कि आप अपने पति को उसके बदलते स्वभाव के बारे में बताएं। साथ ही यह भी बताएं कि इससे आपको क्या क्या समस्या हो रही है।

relationship tips,relationship tips in hindi,arrogant partner

खुद पर विश्वास रखना जरूरी

पति के अंदर अहंकार तब भी पनप सकता है जब उसे लगेगा कि आपके अंदर आत्मविश्वास की कमी है। यदि आप अपने पति को यह दिखाएंगे कि आप पूरी तरह से सक्षम नहीं हैं किसी भी काम को करने के लिए तो वह अपनी इच्छाओं को आप पर थोपने लगेगा। ऐसे में जरूरी है सबसे पहले खुद पर विश्वास रखना। इसके लिए जरूरी है कि हर विषय पर अपनी राय रखें। अपने पार्टनर को अपने फैसलों के बारे में बताएं तो ऐसे में आपके पार्टनर को भी आपकी राय लेने की आदत हो जाएगी।

घर पर अपनी जगह होना जरूरी

अगर आपको पता है कि आपके पति आपकी बातों को महत्व नहीं देते हैं तो ऐसे में सबसे पहले जरूरी है कि आप घर के लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाएं और उनके सामने अपनी राय रखें। इससे अलग अपने बच्चों को पूरा समय दें और दोस्ताना व्यवहार परिवार के लोगों के साथ रखें। ऐसा करने से आपके पति को भी आपके महत्व के बारे में पता लगेगा और वह आपकी बातों को तवज्जो देना शुरू कर देना।

relationship tips,relationship tips in hindi,arrogant partner

अपनी इच्छाओं को ना थोपें

पांचों उंगलियां एक दूसरे से अलग होती हैं। ऐसा ही कुछ इंसानों के साथ भी है। हर किसी इंसान की सोच अलग-अलग हो सकती है। हो सकता है कि पति पत्नी के विचार भी किसी बात पर एक दूसरे से ना मिलें। इसका मतलब यह नहीं है कि आपका पति आप पर अपनी सोच को थोर रहा है या आप अपनी इच्छाओं को लेकर पति को फोर्स कर रहे हैं। आप अपनी सोच अपने विचारों को अपने पार्टनर को बता सकते हैं। लेकिन थोप नहीं सकते। इससे रिश्ता कमजोर हो सकता है। साथ ही पति भविष्य में आप से राय लेना भी बंद कर सकता है।

'हम' शब्द का प्रयोग करना जरूरी

पति पत्नी के रिश्ते में जब 'मैं' शब्द जगा ले लेता है तो रिश्ता कमजोर हो जाता है। ऐसे में जब भी बात एक दूसरे की हो तो मैं की जगह हम का इस्तेमाल करें। इससे ना केवल पति के अहंकार पर प्रभाव पड़ेगा बल्कि पति भी भविष्य में आप आपके और अपने बारे में लिए फैसले को हम का नाम देगा और एक दूसरे के बारे में सोच कर ही निर्णय को लेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर