न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Father's Day 2022: पिता-बच्चों के बीच इन बातों की वजह से आ जाती है दूरियां, जरूर रखें ध्यान

भारतीय कल्चर में पिता को हमेशा काफी सख्त दिखाया जाता है जिस कारण मान लिया जाता है कि हर पिता सख्त होते हैं। लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। हर पिता अपने बच्चों को बहुत प्यार करते हैं। हां, ये हो सकता है वो उतना खुलकर बच्चे पर अपना प्यार नहीं लुटा पाते हैं लेकिन पिता बच्चे की सफलता पर खुश और दुख में दुखी होता है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 19 Jun 2022 9:44:33

 Father's Day 2022: पिता-बच्चों के बीच इन बातों की वजह से आ जाती है दूरियां, जरूर रखें ध्यान

भारतीय कल्चर में पिता को हमेशा काफी सख्त दिखाया जाता है जिस कारण मान लिया जाता है कि हर पिता सख्त होते हैं। लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। हर पिता अपने बच्चों को बहुत प्यार करते हैं। हां, ये हो सकता है वो उतना खुलकर बच्चे पर अपना प्यार नहीं लुटा पाते हैं लेकिन पिता बच्चे की सफलता पर खुश और दुख में दुखी होता है। अक्सर भारतीय परिवारों में देखा गया है कि जैसे-जैसे बच्चा बड़ा होता है वह अपने पिता से खुलकर बात नहीं कर पाता है जिसकी वजह से दोनों के बीच दूरियां बढ़ना शुरू हो जाती हैं। दरअसल, कई बार कुछ ऐसी चीजें दोनों के बीच में हो जाती है जो पिता-पुत्र के रिलेशन में कड़वाहट पैदा कर देती है। ऐसे में उन बातों पर ध्यान देना बेहद जरुरी हैं। अगर आपको लगता है कि इन बातों की वजह से रिश्ते में दूरी आ रही है तो इस फादर्स डे पर इन्हें दूर करें...

fathers day,fathers day 2022,fathers day in india,fathers day celebration,fathers day date,fathers day gift ideas

सुबह जल्दी ना उठना

पिता सुबह जल्दी उठने को कहते हैं। ऐसे में कई बार पिता के गुस्से का सामना भी करना पड़ जाता है। ऐसे में बच्चों को समझना चाहिए कि उनकी नींद से पिता को कोई परेशानी नहीं है बल्कि वे चाहते है कि आप सुबह जल्दी उठें, एक्सरसाइज करें, पढ़ाई करें। यह तो हम सभी जानते है कि सुबह उठ कर एक्सरसाइज करना और पढ़ाई करना दोनों फायदेमंद हैं इसलिए कभी भी पिता की इस बात का बुरा ना मानें कि वो सुबह देर तक सोने ही नहीं देते।

पिता का अधूरा सपना

हर पिता का यह सपना होता है कि वे अपनी लाइफ में जो नहीं कर पाए उनका बेटा जरुर करें। उदाहरण के लिए अगर कोई पिता डॉक्टर बनना चाहता था लेकिन किसी कारण जैसे पैसों की तंगी के चलते वे अपना सपना पूरा नहीं कर पाए तो उनका सोचना होता है कि बच्चा पढ़ लिख कर उनका सपना पूरा करेगा लेकिन ऐसे में अगर बच्चा शुरू से ही यही सोच रखे कि उसे डॉक्टर नहीं बनना है और अपनी मर्जी के मुताबिक करियर को चुनता है तो इसकी वजह से रिश्तों में खटास आ सकती है। दरअसल, अक्सर देखा गया है कि बच्चे अपने दोस्तों की पसंद से करियर का चुनाव कर लेते है। कई बार आपका लिया हुआ वे फैसला गलत भी हो जाता है। पिता कभी भी आपके लिए गलत नहीं सोचते इसलिए अगर पिता आपके करियर के लिए कुछ सोचते हैं तो आपको एक बार कोशिश करके जरूर देखनी चाहिए, फिर अगर आपको लगता है कि आपको मजा नहीं आ रहा है तो आप अपने मुताबिक करियर चुन सकते हैं।

fathers day,fathers day 2022,fathers day in india,fathers day celebration,fathers day date,fathers day gift ideas

मोबाइल को लेकर

आज के समय में लोगों को देर तक मोबाइल चलाने की आदत पड़ चुकी हैं। देर तक मोबाइल चलाते रहने से आंखों, दिमाग और शरीर को काफी नुकसान होता है। अगर आप भी ऐसा करेंगे तो जाहिर की बात है कि पिता आप पर गुस्सा भी होंगे। पिता आपकी भलाई के लिए आप पर गुस्सा करेंगे ऐसे में अगर आप उनकी बात का बुरा मानकर उनसे बात करना बंद करे देंगे तो यह गलत बात है। पिता आपकी भलाई के लिए ही आपको डांट रहे हैं इसलिए कभी भी पिता की डांट को गलत तरीके से ना लें।

तुलना करना

भारतीय परिवारों में अक्सर देखा गया है कि पिता दूसरों के बच्चों का उदाहरण देकर अपने बेटे या बेटी को सुनाते है लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि पिता आपको कमजोर दिखाना चाहते है। ऐसा बोलने के पीछे उनका मकसद होता है कि आप भी उस बच्चे की तरह मेहनत करके सफल बन सकते हैं। उनका उद्देश्य आपको आगे बढ़ाना होता है ना कि नीचा दिखाना। इसलिए कभी भी अगर आपके पिता किसी का उदाहरण देते हैं तो उनकी बातों पर विचार करें। उनकी बातों को नेगेटिव तरीके से ना लें।

कठोर रवैया

पिता का कठोर रवैया रखकर आपको गलत सही की पहचान कराना हैं। इसलिए कभी भी उनकी बातों का बिल्कुल भी बुरा ना मानें। अगर कुछ चीज आपको सही नहीं लग रही है तो उसको लेकर पिता से बात करें।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत