न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सावन में बच्चों को सिखाएं धर्म, आस्था और भारतीय संस्कार, इन गतिविधियों से होगा संपूर्ण विकास

सावन का पवित्र महीना बच्चों को धर्म, आस्था और भारतीय संस्कृति से जोड़ने का बेहतरीन अवसर है। इस लेख में जानें कैसे पूजा, मंत्र, कहानियों और प्रकृति प्रेम के माध्यम से बच्चों को अच्छे संस्कार सिखाए जा सकते हैं।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 22 Jul 2025 7:18:14

सावन में बच्चों को सिखाएं धर्म, आस्था और भारतीय संस्कार, इन गतिविधियों से होगा संपूर्ण विकास

बचपन ऐसा समय होता है, जब आप अपने बच्चे को सिर्फ पढ़ाई ही नहीं, बल्कि जीवन के मूल्यों और भारतीय संस्कृति से भी परिचित करवा सकते हैं। इस समय में उन्हें धर्म, आस्था, अनुशासन और प्रकृति प्रेम जैसे गुणों से जोड़ना बहुत जरूरी है। विशेष रूप से सावन का महीना ऐसा अवसर प्रदान करता है, जब आप अपने बच्चों को पूजा-पाठ और धार्मिक रीति-रिवाजों की ओर सहज रूप से आकर्षित कर सकते हैं। बच्चों को धर्म से जोड़ने का यह एक सुंदर अवसर है, जिससे न केवल उनका आध्यात्मिक विकास होता है बल्कि उनमें जिम्मेदारी, सहयोग और अनुशासन की भावना भी जन्म लेती है।

पूजा की तैयारी में करें शामिल

सावन में भगवान शिव की पूजा का विशेष महत्व होता है। जब आप शिव पूजन की तैयारी कर रहे हों, तो बच्चों को भी उसमें सहभागी बनाएं। आप उन्हें बेलपत्र तोड़ने, फूल चुनने, कलश में गंगाजल भरने जैसे कार्य सौंप सकते हैं। साथ ही उन्हें समझाएं कि बेलपत्र पर त्रिशूल, ऊं या स्वस्तिक जैसे धार्मिक प्रतीक क्यों बनाए जाते हैं। ये गतिविधियां बच्चों को प्रकृति, प्रतीकों और आध्यात्मिकता से जोड़ती हैं। साथ ही इनसे उनमें क्रिएटिविटी और एकाग्रता भी विकसित होती है।

साथ मंदिर लेकर जाएं या घर में बनाएं मंदिर का माहौल

जब आप पूजा के लिए मंदिर जाएं तो अपने बच्चों को जरूर साथ लेकर जाएं। मंदिर की शांति, भक्ति का माहौल और श्रद्धालुओं की गतिविधियां बच्चों पर सकारात्मक प्रभाव डालती हैं। अगर आप घर पर ही पूजा करते हैं, तो वहां भी बच्चों को शिवलिंग पर जल अर्पित करने, दीपक जलाने, धूप देने जैसे छोटे-छोटे कार्य सौंपें। इससे उनमें जिम्मेदारी का भाव आएगा और वे धार्मिक विधियों को धीरे-धीरे समझने लगेंगे। यह पारिवारिक एकता और भावनात्मक जुड़ाव को भी गहरा करता है।

मंत्र और भजन में करें सहभागी

बच्चों को सरल मंत्र जैसे "ॐ नमः शिवाय", "ॐ नमो भगवते वासुदेवाय" जैसे उच्चारण सिखाएं। जब आप पूजा करें, तो उन्हें आरती के समय घंटी बजाने को कहें या भजन के दौरान ताली बजाने को प्रोत्साहित करें। यदि घर में संगीत का माहौल है, तो बच्चों के लिए धार्मिक गीत या भजन सुनाना एक अच्छा विकल्प है। इस प्रकार के अभ्यास से वे आध्यात्मिक संगीत और ध्वनि की महत्ता को समझते हैं और उनका मन भी प्रसन्न रहता है।

पौराणिक कहानियों से बढ़ाएं समझ और जुड़ाव

बच्चों को कहानियां सुनना पसंद होता है, और यही एक बेहतरीन अवसर है उन्हें पौराणिक कथाओं से जोड़ने का। शिवजी, पार्वती, गणेश, कार्तिकेय और नंदी की कहानियों के माध्यम से आप उन्हें नैतिक मूल्यों, करुणा, परिश्रम, भक्ति और साहस का पाठ पढ़ा सकते हैं। इन कहानियों को रोचक शैली में सुनाएं और उनसे जुड़े संवाद बच्चों से करवाएं ताकि वे सक्रिय रूप से जुड़ सकें। यदि संभव हो तो बच्चों के साथ शिव पुराण की सरल कहानियों वाली पुस्तकें भी पढ़ें।

प्रकृति और सेवा के माध्यम से भी सिखाएं धर्म

धार्मिक शिक्षा का अर्थ केवल मंदिर या पूजा तक सीमित नहीं है। आप बच्चों को पेड़-पौधे लगाने, जल बचाने, पक्षियों को दाना-पानी देने जैसे कामों में भी शामिल कर सकते हैं। ये कार्य शिवजी के प्रति समर्पण और प्रकृति के साथ सामंजस्य की भावना को भी उजागर करते हैं। बच्चों को समझाएं कि धर्म केवल पूजा नहीं बल्कि प्रकृति और समाज के प्रति उत्तरदायित्व भी है।

उत्सव और व्रत की जानकारी दें

हालांकि छोटे बच्चे व्रत नहीं रखते, लेकिन आप उन्हें सावन सोमवार, नाग पंचमी, रक्षाबंधन जैसे त्योहारों का महत्व जरूर बताएं। इनके पीछे की कथाएं, परंपराएं और विशेष पूजन विधि को रोचक ढंग से समझाएं। चाहें तो उन्हें राखी बनाना सिखाएं या शिवजी के लिए हाथ से बनी कोई चीज अर्पण करने को कहें।

सावन का महीना न केवल धर्म और भक्ति का, बल्कि बच्चों के व्यक्तित्व निर्माण का भी अवसर है। उन्हें पूजा, प्रकृति, सेवा, कहानी और गीतों के माध्यम से धर्म, आस्था और भारतीय संस्कृति के साथ गहराई से जोड़ा जा सकता है। यही संस्कार भविष्य में उन्हें एक जिम्मेदार, संवेदनशील और आध्यात्मिक व्यक्ति बनाने में सहायक होते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर