न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

मदर्स डे पर अपनी मां के चेहरे पर लाए मुस्कुराहट, गिफ्ट करें ये 7 चीजें

मदर्स डे (Mothers Day) यानी मातृ दिवस आने वाले रविवार यानी 8 मई को मनाया जाएगा। यह दिन हर बच्चे और मां के लिए खास होता है, क्योंकि इस दिन बच्चे अपनी मां को यह बताने की कोशिश करते हैं कि वह उन्हें कितना प्यार और सम्मान देते हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 06 May 2022 2:49:26

मदर्स डे पर अपनी मां के चेहरे पर लाए मुस्कुराहट, गिफ्ट करें ये 7 चीजें

मदर्स डे (Mothers Day) यानी मातृ दिवस आने वाले रविवार यानी 8 मई को मनाया जाएगा। यह दिन हर बच्चे और मां के लिए खास होता है, क्योंकि इस दिन बच्चे अपनी मां को यह बताने की कोशिश करते हैं कि वह उन्हें कितना प्यार और सम्मान देते हैं। वैसे तो मां का शुक्रिया अदा करने का कोई दिन नहीं होता है। हर दिन, हर पल, मां के लिए, उसके प्यार के लिए समर्पित होता है। ऐसे में अगर आप अपनी मदर्स डे पपर मां के लिए गिफ्ट तलाश रहे हैं, तो चलिए इसमें हम आपकी मदद करते है। हम आपके लिए कुछ गिफ्ट ऑप्शंस लेकर आए हैं। ये सब गिफ्ट डिफरेंट टाइप के हैं, जिन्हें आप अपनी मम्मी को मदर्स डे पर दे सकते हैं।

mother day 2022,mother gift ideas in hindi,gift for mothers

मेडिकल एसेंशियल्स

हर बच्चे की सबसे पहली चाहत येही रहती है कि उसकी मां स्वस्थ रहे। ऐसे में मदर्स डे के मौके पर आप अपनी मां को मेडिकल एसेंशियल्स गिफ्ट दे सकते है, दरअसल, मां अपने बच्चों का ख्याल रखने में खुद का ख्याल रखना भूल जाती है। ऐसे में अगर आप अपनी केयर और प्यार अपनी मां को दिखाना चाहते हैं तो उन्हें मेडिकल टूल्स जैसे- बीपी मशीन, डायबिटीज जांचने की मशीन या मेडिकल एसेंशियल बॉक्स गिफ्ट कर सकते हैं।

mother day 2022,mother gift ideas in hindi,gift for mothers

स्किन केयर प्रोडक्ट

अगर आप चाहते हैं कि आपकी मां हमेशा जवां और खूबसूरत दिखें, तो आप उन्हें स्किन केयर प्रोडक्ट की एक पूरी रेंज गिफ्ट कर सकते हैं। जिसमें उनके लिए डे, नाइट क्रीम से लेकर फेस ऑयल, अंडर आई क्रीम और वो सारी जरूरी चीजें शामिल हो सकती हैं जो बढ़ती उम्र के साथ महिलाओं को करनी चाहिए।

mother day 2022,mother gift ideas in hindi,gift for mothers

अंडर आई क्रीम

मां अपने बच्चों को सुकून की नींद देने के लिए खुद रात भर जागती है। ऐसे में उनकी आंखों के नीचे काले घेरे यानी डार्क सर्कल्स पड़ जाते हैं। ऐसे में आप अपनी मां को इस मदर्स डे पर आई क्रीम गिफ्ट कर सकते हैं। नाइट क्रीम स्किन में ओबर्स्व हो जाती है और उसे अंदर से रिपेयर करती है। विटामिन सी और बी3 युक्त आई क्रीम ही खरीदें।

mother day 2022,mother gift ideas in hindi,gift for mothers

फिटनेस बैंड

मदर्स डे पर अपनी मां को देने के लिए फिटनेस बैंड एक बेहतरीन गिफ्ट है। यह ना सिर्फ उनके हर मूवमेंट की नजर रखेगा, बल्कि उन्हें फिटनेस के प्रति जागरूक भी करेगा। ऐसे में उनकी हेल्दी लाइफ के लिए उन्हें फिटनेस ट्रैकर या बैंड तोहफे के तौर पर दे सकते है।

mother day 2022,mother gift ideas in hindi,gift for mothers

सिल्‍क साड़ी

मदर्स डे पर गिफ्ट की हुई सिल्‍क की साड़ी उन्हें बेहद पसंद आएगी। इस मदर्स डे को खास बनाने कि लिए अपनी मम्मी को उनके फेवरेट कलर की सिल्क साड़ी गिफ्ट करें।

mother day 2022,mother gift ideas in hindi,gift for mothers

ज्वेलरी

ज्वेलरी या गहने औरत का सबसे खूबसूरत श्रृंगार होते हैं। अगर आपका बजट ज्यादा है तो आप उन्हें गोल्ड या डायमंड की अंगूठी, चेन, पेंडल सेट आदि गिफ्ट कर सकते हैं या फिर आप कोई एंटीक या आर्टिफिशियल चीज भी उन्हें दे सकते हैं। मां के लिए कभी भी बच्चों के गिफ्ट का कोई मोल नहीं होता है। ऐसे में आप अपने बजट के हिसाब से अपनी मम्मी के लिए ज्वेलरी सेलेक्ट कर सकते हैं।

mother day 2022,mother gift ideas in hindi,gift for mothers

डेट विद मॉम

अक्सर आप अपने दोस्तों के साथ तो घूमने तो जाते ही हैं, लेकिन इस मदर्स डे पर आप अपनी मम्मी को स्पेशल फील कराने के लिए उन्हें डेट पर ले जा सकते हैं और उनकी पसंद की जगह पर उन्हें खाना खिलाना या मूवी दिखाना ऐसी चीजें करके उनका दिन बना सकते हैं, क्योंकि हर मां अपने बच्चों के साथ समय बिताना चाहती है, लेकिन आजकल भागदौड़ भरी जिंदगी में बच्चे भी अपने मां-बाप को समय नहीं दे पाते हैं, ऐसे में उनके साथ कुछ समय बिताना सबसे बड़ा गिफ्ट हो सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत