न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

गर्मी में बच्चों के साथ वॉटर पार्क जाने का है प्लान तो इन बातों का रखें ध्यान

इन दिनों गर्मी ने सबका हाल बेहाल करके रखा है। गर्मी का मौसम आते ही ज्यादातर लोग वॉटर पार्क जाने का प्लॉन बनाते हैं। लेकिन क्या आप जानते है कि चिलचिलाती धूप में ज्यादा देर तक पानी में रहना आपकी त्वचा और सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 23 May 2022 10:32:01

गर्मी में बच्चों के साथ वॉटर पार्क जाने का है प्लान तो इन बातों का रखें ध्यान

इन दिनों गर्मी ने सबका हाल बेहाल करके रखा है। गर्मी का मौसम आते ही ज्यादातर लोग वॉटर पार्क जाने का प्लॉन बनाते हैं। लेकिन क्या आप जानते है कि चिलचिलाती धूप में ज्यादा देर तक पानी में रहना आपकी त्वचा और सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। ऐसे में अगर आप भी बच्चों के साथ वॉटर पार्क जाने का प्लान बना रहे है तो कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरुरी हैं। तो आइए जानते है उन बातों को...

water park,water park with kids,lifestyle tips and tricks

सनस्क्रीन का करे उपयोग

वॉटर पार्क में ज़्यादातर स्विमिंग पुल और फन एक्टिविटीज खुली जगहों पर ही होती हैं। जिसकी वजह से आपकी त्वचा सीधी धूप झेलती है। घंटों धूप में रहने की वजह से आपकी स्किन पर टैनिंग या सनबर्न की परेशानी हो सकती है। ऐसे में धूप से अपनी और बच्चों की त्वचा को बचाना चाहते है तो अच्छी सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें।

डाइट पर दें ध्यान

वॉटर पार्क में मस्ती के बीच खान-पान को नजरअंदाज न करें। वॉटर पार्क जाते समय घर से हल्के स्नैक्स और वॉटर बॉटल साथ ले जाना न भूलें। साथ ही थोड़े-थोड़े गैप में कुछ न कुछ खाते रहे और बच्चों को खिलते रहें, ताकि बॉडी का एनर्जी लेवल मेंटेन रहे।

water park,water park with kids,lifestyle tips and tricks

हल्का नाश्ता करें

वॉटर पार्क जाते से पहले भर पेट खाने से बचें। वॉटर पार्क पहुंचते ही बच्चे मस्ती में लग जाते है ऐसे में पेट अधिक भरा होने की वजह से उल्टी, पेट दर्द और एसीडिटी की समस्या हो सकती है। इसलिए वॉटर पार्क जाने से पहले बच्चों को घर से हल्का नाश्ता करा के निकलें और साथ में खाने के लिए कुछ हल्के स्नैक्स साथ रखना न भूलें।

दूसरों की टॉवल से रहें दूर

वॉटर पार्क की मौज-मस्ती में कई बार हम एक ही तौलियें का इस्तेमाल कर लेतें है। मगर, ऐसा करने से बचना चाहिए। इससे आपके बच्चे की स्किन पर फंगल इंफेक्शन होने का डर रहता है। इसलिए पार्क में अलग-अलग तोलियें का इस्तेमाल करें।

water park,water park with kids,lifestyle tips and tricks

बच्चों को समझाएं

वॉटर पार्क जाने से पहले बच्चों को साथ में रहने की सलाह दें। साथ ही उन्हें उनकी उम्र के मुताबिक जगहों पर ही उन्हें जाने की परमिशन दें। इसके अलावा वॉटर पार्क में मस्ती करते हुए भी बच्चों पर नजर रखें और उन्हें खुद से ज्यादा दूर न जानें दें।

हैट या कैप जरूर पहनाएं

अगर आप अपने बच्चों को हैट या कैप पहना देती हैं तो यह एक अच्छा विकल्प है क्योंकि कैप आपके बच्चे के सिर को तो धूप से बचाता ही है, साथ में वह धूप की किरणों को शरीर के निचले हिस्से में आने से भी रोकती है। जिससे पूरा शरीर सुरक्षित रहता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत