न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

महिलाओं के लिए चुनौतीपूर्ण होता हैं ऑफिस के साथ बच्चों को संभालना, इस तरह करें मैनेज

हर बच्चे का अपनी मां से बहुत लगाव होता हैं और वे अपना ज्यादा समय मां के साथ ही बिताते हैं। ऐसे में किसी भी कामकाजी महिला के लिए ऑफिस के साथ बच्चों को संभालना चुनौतीपूर्ण होता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 25 Aug 2022 5:54:27

महिलाओं के लिए चुनौतीपूर्ण होता हैं ऑफिस के साथ बच्चों को संभालना, इस तरह करें मैनेज

हर बच्चे का अपनी मां से बहुत लगाव होता हैं और वे अपना ज्यादा समय मां के साथ ही बिताते हैं। ऐसे में किसी भी कामकाजी महिला के लिए ऑफिस के साथ बच्चों को संभालना चुनौतीपूर्ण होता हैं। कामकाजी महिलाओं के लिए घर के काम और ऑफिस में ताल-मेल बैठाना बहुत मुश्किल होता है जिसका असर बच्चों की परवरिश पर भी पड़ता हैं। खासतौर पर सिंगल मदर के लिए तो दोनों को संभालना चुनौतियों से भरा काम होता है। ऐसे में आपको सही तरीके से मैनेज करने की जरूरत होती हैं। इसलिए हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताने जा रहे हैं जो आपकी दोनों जिम्मेदारियों को एकसाथ निभाने में काफी मदद करेंगे। आइये जानते हैं इन टिप्स के बारे में...

women challenges,working women,working women handle children,relationship tips,relationship

रूटीन फिक्स करें

बच्चे और ऑफिस के बीच तालमेल बढ़ाने के लिए पूरी प्लानिंग से काम करें और अपना एक रूटीन फिक्स करें। जब आप सारा काम टाइम मैनेजमेंट के हिसाब से करेंगी तो आपको बार-बार घड़ी देखने की जरूरत नहीं पड़ेगी और आप समय से काम खत्म करके अपने बच्चे के पास जा सकेंगी।

संपर्क के साधन जरूरी

आप घर पर बच्चे को अकेला छोड़ कर जा रही हैं, तो इस बात का ध्यान रखें कि उसके पास मोबाइल या घर में फोन जरूर हो। ताकि जरूरत पड़ने पर वह आपसे संपर्क कर सके। वहीं ऑफिस जाने से पहले उसका फोन फुल चार्ज जरूर कर दें। आप चाहे जितना भी बिजी हो मगर उसमें से समय निकालकर घर पर एक फोन जरूर करें। इस दौरान बच्चे से बात कर उनका हालचाल पूछें। इससे आपके ऑफिस का काम भी सही से होगा और बच्चे पर आपकी निगरानी भी रहेगी। साथ ही बच्चे को आपका डर भी रहेगा।

बच्चे की जरूरतों का रखें ध्यान


कामकाजी महिलाओं को ऑफिस से लौटने के बाद रात को ही सारे काम नपटा लेना चाहिए जिससे सुबह आपको पर्याप्त समय मिल सके। इससे आप बच्चे की जरूरतों व खानपान का भी अच्छे से ध्यान रख पाएगी। साथ ही इस बात का खास ध्यान रखें कि आपके बच्चे आपसे क्या चाहता है।

women challenges,working women,working women handle children,relationship tips,relationship

नहीं करेगा अकेलापन महसूस

अपने परिवार के साथ अच्छे संबंध बनाए रखें, ताकि जब आपके पास समय न हो तो बच्चे के स्कूल में पैरेंट्स मीटिंग आदि होने पर वह जा सकें। इससे बच्चे का आत्मविश्वास बना रहेगा और वह खुशी महसूस करेगा। साथ ही उसे अकेलापन महसूस नहीं होगा।

कुछ बातें बच्चे को जरूर सिखाएं

बच्चे अपने बड़ों से सीखते हैं। खासकर अपने पैरेंट्स से। इसलिए अपनी दिनचर्या ऐसी बनाएं कि आपका बच्चा आपको जो भी करते देखे उसे जीवन में उतारे। जैसे आप अगर रोज व्यायाम करते हैं, तो बच्चे में भी यह आदत आएगी और सेहत के लिए यह आदत बहुत जरूरी है। आपके रूटीन से वह काफी कुछ सीखेगा।

दोस्त की तरह आए पेश

बच्चे के साथ ज्यादा सख्ती ना बरते इसकी जगह दोस्ताना रिश्ता निभाए। बच्चे से मां बनकर नहीं बल्कि एक दोस्त की तरह बात करें। इससे बच्चे को लगेगा कि आप उनको बातों पर अच्छे से ध्यान दे रही हैं। साथ ही वे भी आपसे अपने मन की बात अच्छे से कह पाएंगे। चाहे आपके पास समय कम हो, मगर जितनी देर भी मिले उसमें बच्चे के साथ ही रहे।

women challenges,working women,working women handle children,relationship tips,relationship

बच्चों के काम को भागों में बांट लें

आप बच्चों के काम को भागों में बांट सकती हैं। आप चाहें तो सभी काम खुद करने की जगह इसकी जिम्मेदारी घर से अलग-अलग सदस्य पर डाल सकते हैं। आप अपनी सासू मां को बच्चे को भोजन खिलाने और ससुर जी को उसे होमवर्क करने को कह सकती हैं। इस तरह आपका बच्चा घर बुजुर्गों के साथ समय भी बीता पाएंगा और सही निगरानी में भी रहेगा। इसके अलावा आप बच्चे के चाचा और बुआ को बच्चे के खेल से जुड़ी जिम्मेदारी दे सकती है। इसके साथ ही उन्हें इस बात की निगरानी रखने को कहें कि आपका बच्चा कई घंटों तक टेलीविजन या मोबाइल इस्तेमाल ना करें।

पार्टनर की लें मदद

वर्किंग वुमेन से एक साथ घर व ऑफिस संभालना मुश्किल हो सकता है। ऐसे में आप इस पर बिना झिझक के पार्टनर की मदद ले सकती है। आप बच्चे को पार्क में घूमने, स्कूल छोड़ने व आने की जिम्मेदारी पति को दे सकती है। इससे आपकी जिम्मेदारी कुछ कम होगी। इसके साथ ही बच्चे-पिता में बॉन्ड स्ट्रांग होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत