न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

क्या उदास रहने लगा हैं आपका बच्चा, इन तरीकों से रखें उनकी खुशियों का ख्याल

कई बार बच्चे कुछ साधारण कारणों से उदास रहने लगते हैं जिन्हें समझकर दूर करना जरूरी होता हैं। आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं कि कैसे बच्चों की उदासी दूर करते हुए उन्हें हंसमुख बनाया जाए। आइये जानते हैं इसके बारे में...

Posts by : Neha | Updated on: Thu, 05 Jan 2023 2:18:00

क्या उदास रहने लगा हैं आपका बच्चा, इन तरीकों से रखें उनकी खुशियों का ख्याल

बच्चे मन के सच्चे होते हैं, उनके मन में जो होता है वहीँ उनके हावभाव से प्रदर्शित भी होता हैं। यह बचपन का समय अपनेआप में सुनहरा हैं जो लौटकर नहीं आता हैं। ऐसे में पेरेंट्स की जिम्मेदारी बनती हैं कि अपने बच्चों को अच्छी परवरिश देने के साथ ही उनकी खुशियों का ख्याल भी रखा जाए। माता-पिता अपने बच्चे को खुश रखने के लिए हर संभव कोशिश करते हैं लेकिन हर पेरेंट के लिए यह समझ पाना मुश्किल है कि बच्चे को क्या चीज सबसे ज्यादा खुशी देती है। कई बार बच्चे कुछ साधारण कारणों से उदास रहने लगते हैं जिन्हें समझकर दूर करना जरूरी होता हैं। आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं कि कैसे बच्चों की उदासी दूर करते हुए उन्हें हंसमुख बनाया जाए। आइये जानते हैं इसके बारे में...

has your child started feeling sad take care of his happiness in these ways,mates and me,relationship tips

बच्चों की बात को दें तवज्जो

कई बार पेरेंट्स बच्चों की बातों को नजरअंदाज कर देते हैं। जिसके चलते बच्चे माता-पिता से बातें शेयर करना बंद कर देते हैं। ऐसे में बच्चों का कॉन्फीडेंस कम होने लगता है और बच्चे बाहर भी खुलकर बात नहीं कर पाते हैं। इसलिए बच्चों की बातों को महत्व देकर आप उन्हें खुश और कॉन्फीडेंट रख सकते हैं।

जरूरत हैं आपके साथ की

अपने बच्चे को हमेशा ये एहसास दिलाते रहें कि आप उनके साथ हैं। उन्हें बताएं कि उनकी हर मुश्किल में आपका सपोर्ट उन्हें मिलता रहेगा। इससे बच्चा खुलकर अपने मन की बात आपकाे बता पाएंगे। बच्चों को अपनी बातों से ये एहसास करवाएं कि वो आपसे अपनी हर तरह की परेशानी शेयर कर सकता है। इससे बच्चे को टीएनज में होने वाली कई परेशानियों को ठीक तरह से हैंडल करने में मदद मिलेगी। यकीन मानिए आपके बच्चे के लिए आपका सपोर्ट बहुत जरूरी होता है।

has your child started feeling sad take care of his happiness in these ways,mates and me,relationship tips

पॉजिटिव रहने की सलाह दें

बच्चे अक्सर कुछ दोस्तों को देखकर चिढ़ने लग जाते हैं। ऐसे में बच्चे के अंदर द्वेष की भावना पैदा होती है और बच्चे निगेटिविटी का भी शिकार हो सकते हैं। इसलिए बच्चों को सभी का सम्मान करना और सभी के साथ प्यार से रहने की सलाह दें। इससे बच्चों का माइंडसेट पॉजिटिव रहेगा और बच्चे हमेशा खुश भी रहेंगे।

बच्चे की प्रशंसा करे

बच्चों की तारीफ करने से उनमें आत्मविश्वास बढ़ता है। जब आपका बच्चा कोई अच्छा काम करता है, तो उसे प्रोत्साहित करें और उसकी
प्रशंसा करें, वास्तव में, यह बच्चे को बार-बार वही व्यवहार करने की कोशिश करता है। इससे बच्चों में अच्छी आदतें विकसित हो सकती हैं। जब भी आपका बच्चा कड़ी मेहनत से कुछ हासिल करना चाहता है, तो माता-पिता को इसकी सराहना करनी चाहिए। इससे बच्चे को पता चलता है कि उसके माता-पिता उसकी मेहनत पर ध्यान दे रहे हैं। इसी के साथ वह उस काम को और भी डेडिकेशन के साथ करते हैं।

has your child started feeling sad take care of his happiness in these ways,mates and me,relationship tips

बच्चों को डांटने से बचें

कई बार बच्चे अपनी फीलिंग्स पेरेंट्स से शेयर करना चाहते हैं। मगर पेरेंट्स बच्चों को डांटकर चुप करवा देते हैं। ऐसे में बच्चे पेरेंट्स से काफी कुछ छुपाना शुरू कर देते हैं। जिसके चलते नादानी में बच्चे कुछ बड़े हादसों का भी शिकार हो सकते हैं। ऐसे में बच्चों को खुश रखने के लिए उनकी बातों को ध्यान से सुनना जरूरी होता है।

मदद के लिए बढ़ाएं हाथ

पेरेंट्स तो हमेशा अपने बच्चों की मदद के लिए दिन-रात खड़े रहते हैं लेकिन कई बार इतनी हेल्प काफी नहीं होती है। कई बार बच्चों को प्रोफेशनल हेल्प की जरूरत पड़ती है। स्कूल में कोई बात होने, किसी बच्चे के परेशान करने, टीचर के डांटने या घर में ही किसी सदस्य के चुपचाप परेशान करने की वजह से बच्चा दुखी या उदास रह सकता है।

आप खुश तो बच्चा खुश

हर व्यक्ति को कोई न कोई टेंशन होती है, लेकिन आपको उस टेंशन को बच्चों के सामने जाहिर करने से बचना होगा। बच्चे अपने माता-पिता का ही अनुकरण करते है इसलिए अगर आप ही खुश नहीं हैं तो बच्चे कैसे खुश रह सकते हैं। अगर आप खुद परेशान, डरे हुए और चिंतित हैं तो यह उम्मीद करना बेमानी है कि आपका बच्चा खुश रहेगा। अगर वह आपको उदास देखेगा तो खुद भी दुखी होगा। इसलिए जरूरी है कि आप खुश रहें इससे बच्चे के चेहरे पर भी मुस्कान बनी रहेगी।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती