न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Diwali 2021 : तोहफे देकर अपने रिश्तों को बनाए मजबूत, यहां से ले इसके आईडिया

आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ ऐसे आईडिया लेकर आए हैं जिन्हें आप तोहफे में दे सकते हैं और दिवाली को मजेदार बना सकते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 02 Nov 2021 7:13:47

Diwali 2021 : तोहफे देकर अपने रिश्तों को बनाए मजबूत, यहां से ले इसके आईडिया

दिवाली का पर्व एक-दूसरे को करीब लाने का त्यौहार हैं जहां सभी अपने रिश्तेदारों से मिलते हैं और उन्हें गले लगाकर दिवाली का शुभकामना देते हैं। सभी अपने दोस्तों, रिश्तेदारों के साथ वक़्त बिताते हैं और खुशियां सेलिब्रेट करते हैं। इस दौरान जान-पहचान वालों और अपने करीबियों को तोहफे भी दिए जाते हैं जो रिश्तों को मजबूत बनाने का काम करते हैं। आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ ऐसे आईडिया लेकर आए हैं जिन्हें आप तोहफे में दे सकते हैं और दिवाली को मजेदार बना सकते हैं।

फ्रूट्स या ड्राई फ्रूट्स

फ्रूट्स या ड्राई फ्रूट्स ऐसी चीज है जिसे हर कोई खाता है। आप इस दिवाली अपनों को या तो फ्रूट्स की एक छोटी टोकरी दें या फिर जूस पैक दे सकते हैं। इसके अलावा आप ड्राई फ्रूट्स का पैकेट भी दे सकते हैं। यह गिफ्ट 500 से 800 रुपए तक आसानी से उपलब्ध होते हैं। यह जितना हेल्दी होगा उतना ही आपके अपनों के लिए फायदेमंद भी होगा।

relationship tips,diwali gift ideas

कॉफी मग

दिवाली गिफ्ट में कॉफी मग देना भी एक अच्छा ऑप्शन है। सुबह-सुबह की चाय और कॉफी में कॉफी मग का इस्तेमाल हमेशा होता है। अगर आप अपने दोस्तों या फिर किसी खास रिश्तेदार को गिफ्ट देना चाहते हैं तो कॉफी मग पर फोटो और 3-डी प्रिटेंड डिजाइन बनवाकर भी दे सकते हैं। इसके अलावा खूबसूरत दिया भी दे सकते हैं।

चांदी का सिक्का

दिवाली का त्योहार धन और समृद्धि लाता है। चांदी को मां लक्ष्मी के आशीर्वाद के प्रतीक माना जाता है। ऐसे में दिवाली पर चांदी का सिक्का गिफ्ट करना भी अच्छा ऑप्शन है। ज्यादातर ऑफिस में कर्मचारियों को गिफ्ट में चांदी के सिक्के ही दिए जाते हैं। इसके अलावा आप लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां भी दे सकते हैं।

relationship tips,diwali gift ideas

शुगर-फ्री गिफ्ट

यह बात बिल्कुल सही है कि आजकल ज्यादातर लोग डायबिटीज के शिकार हैं। इसलिए इस दिवाली आप अपनों को शुगर फ्री गिफ्ट दे सकते हैं। ऐसे में आप अपने परिवार या फ्रेंड्स के लिए शुगर फ्री मिठाई ले सकते हैं। आप उन्हें मुरब्बा पैक या शुगर फ्री फ्रूट्स पैक भी दे सकते हैं। यह काफी टेस्टी होते हैं साथ ही हेल्थ को भी अच्छा रखते हैं।

बच्चों के लिए नूडल्स और पास्ता

दिवाली पर सबसे ज्यादा खुश बच्चे होते हैं। उनमें रंग बिरंगी रोशनी और पटाखे चलाने का आनंद साफ दिखाई देता है। इस दिवाली आप बच्चों के फेवरेट आटा नूडल्स, पास्ता और मसाला नूडल्स गिफ्ट कर सकते हैं। इसके अलावा आप उन्हें चॉकलेट्स और बिस्कुट के पैक दे सकते हैं। यह खाने में बहुत टेस्टी होते हैं और उनके लिए कुछ हटके एक अलग गिफ्ट भी हो जाएगा।

relationship tips,diwali gift ideas

खूबसूरत गमले

इस दिवाली पर आप अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को इको फ्रेंडली गिफ्ट्स भी दे सकते हैं। एक-दो अच्छे पौधे खूबसूरत पॉट्स के साथ गिफ्ट में देना हमेशा यादगार होता है। गिफ्ट में पौधे देना काफी ट्रेंड में है।

कैंडल स्टैंड

इस दिवाली आप अपनों को खुशबू वाली कैंडल्स और कैंडल स्टैंड भी गिफ्ट कर सकते हैं। दिवाली रोशनी का त्योहार है ऐसे में ये गिफ्ट अपनों के लिए परफेक्ट है। यह एक ऐसी चीज है जिसका इस्तेमाल लगभग सभी लोग करते हैं। वैसे तो इनकी गिनती डैकोरेटिव आइटम्स के रूप में होती है लेकिन आपके इस गिफ्ट को हर कोई याद करेगा। आप कैंडल स्टैंड को ऑनलाइन भी मंगवा सकते हैं। यह 250 से लेकर 1000 हजार तक में आसानी से मिल जाएंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर