न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मानसिक समस्या की वजह से पनपती हैं बच्चों के व्यवहार से जुड़ी ये 6 बातें

5 से 10 साल की उम्र के बच्चों में अक्सर बच्चों में होने वाली व्यवहार से जुड़ी समस्याएं देखने को मिलती हैं जिनका कई बार कारण डिसऑर्डर या मानसिक समस्या भी हो सकती हैं जिसके बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 30 Nov 2021 7:17:51

मानसिक समस्या की वजह से पनपती हैं बच्चों के व्यवहार से जुड़ी ये 6 बातें

पेरेंट्स अपने बच्चों की परवरिश करने के दौरान कई बातों का ध्यान रखते हैं और कोशिश करते हैं कि बच्चों का व्यवहार अच्छा रहे और वे आगे बढ़ते हुए सही राह अपनाए। कई बार पेरेंट्स के अधिक दबाव या अन्य कारणों की वजह से बच्चे गलत संगत में पड़ने लगते हैं और उनके व्यवहार में बदलाव आने लगता हैं। 5 से 10 साल की उम्र के बच्चों में अक्सर बच्चों में होने वाली व्यवहार से जुड़ी समस्याएं देखने को मिलती हैं जिनका कई बार कारण डिसऑर्डर या मानसिक समस्या भी हो सकती हैं जिसके बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं। तो आइये जानते हैं बच्चों में व्यवहार से जुड़ी समस्याएं और उनसे बचाव के बारे में।

हर बात में नकारात्मकता दिखाना

बच्चों का हर बात पर नकारात्मक रुख अपनाना भी एक तरह की व्यवहार से जुड़ी समस्या हो सकती है। ऐसी स्थिति में पेरेंट्स को बच्चों में सकारात्मकता लाने के लिए उनके खानपान, खेलकूद और व्यवहार पर ध्यान देना चाहिए।

parenting tips,parenting tips in hindi,child behavioural problem

दूसरों को दोष देने की समस्या

बच्चों की दूसरों को दोष देने की आदत उनकी संगत की वजह से विकसित हो सकती है। लेकिन जब बच्चा हर बात पर दूसरों को दोष देने की कोशिश करता है या अपनी गलतियों से बचने की कोशिश करता है तो ऐसे में आपको इससे उबरने के लिए विशेष तरीके को अपनाने की जरूरत है। यह आदत लगभग हर बच्चे में बचपन के दौरान होती है और इसके लिए माता-पिता को बच्चों के साथ नरमी से पेश आना चाहिए। बच्चों को अपनी गलती मान लेने के बारे में सिखाने से यह समस्या दूर हो सकती है।

किसी भी चीज पर ध्यान केंद्रित न करना

5 से 10 साल की उम्र के बच्चों में ध्यान न केंद्रित करने की समस्या आम होती है। लेकिन जब आपका बच्चा किसी भी चीज पर ध्यान केंद्रित नहीं करता है तो इसके लिए आप बहुत सी कोशिशें करते हैं। लाख कोशिशों के बाद भी जब आपका बच्चा किसी भी चीज पर ध्यान केंद्रित या अटेंशन पे नहीं करता है तो इसे AHD का संकेत भी माना जाता है। अटेंशन डेफिसिट हाइपरएक्टिविटी डिसऑर्डर या एएचडी की समस्या में भी बच्चों में ध्यान केंद्रित करने में परेशानी देखने को मिलती है। इस समस्या के निदान के लिए आप किसी एक्सपर्ट चिकित्सक से संपर्क करें।

parenting tips,parenting tips in hindi,child behavioural problem

बच्चों का दूसरों पर आक्रमण करना

बच्चे अक्सर बड़े होने पर खेलकूद के दौरान एक दूसरे से लड़ाई या बहस कर लेते हैं। लेकिन जब बच्चा हर किसी बात पर दूसरे के ऊपर शारीरिक आक्रमण करने लगे तो इसे गंभीरता से लिया जाना चाहिए। कई बार बच्चों में यह समस्या आचरण विकार का संकेत हो सकती है। कंडक्ट डिसऑर्डर या आचरण विकार से ग्रसित बच्चों में यह समस्या बार-बार हो सकती है।

किसी की बात न मानना या अवज्ञा करना

जब बच्चे बड़े हो रहे होते हैं तो उनमें जिद्दीपन और किसी की भी बात न मानने जैसी समस्याएं विकसित हो सकती हैं। बच्चों में इस आदत के विकसित होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं। लेकिन जब आपके बच्चे में यह समस्या लगातार बनी रहती है तो इसके पीछे कई कारण जिम्मेदार माने जाते हैं। बच्चों का किसी की बात न सुनना या हर बात की अवज्ञा करना अटेंशन डेफिसिट हाइपरएक्टिविटी डिसऑर्डर, अपोजिट डिफेंट डिसऑर्डर और आचरण विकार आदि समस्याओं के कारण हो सकता है।

असामाजिक व्यवहार

जिन बच्चों को कंडक्ट डिसऑर्डर की समस्या होती है उनमें असामाजिक व्यवहार की समस्या हो सकती है। ऐसे बच्चे हर जगह पर ऐसा व्यवहार कर सकते हैं जिसे असामाजिक व्यवहार माना जाता है। बचपन में बच्चों का गंभीर रूप से असामाजिक व्यवहार अपनाना कंडक्ट डिसऑर्डर या ओडीडी की वजह से हो सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

छात्रों के कंधों पर सवार होकर विधानसभा मार्च में पहुंचे देवेंद्र महतो, प्रदर्शनकारियों ने पार कीं तीन बैरिकेडिंग
छात्रों के कंधों पर सवार होकर विधानसभा मार्च में पहुंचे देवेंद्र महतो, प्रदर्शनकारियों ने पार कीं तीन बैरिकेडिंग
AAP से बाहर किए गए किस पुराने साथी के साथ फिर काम करना चाहते हैं केजरीवाल? राघव चड्ढा के BJP में जाने पर भी बोले
AAP से बाहर किए गए किस पुराने साथी के साथ फिर काम करना चाहते हैं केजरीवाल? राघव चड्ढा के BJP में जाने पर भी बोले
TMC के बागी सांसदों में भी बढ़ी खींचतान, यूसुफ पठान समेत 3 नेताओं ने BJP से बनाई दूरी; जानें क्या है वजह
TMC के बागी सांसदों में भी बढ़ी खींचतान, यूसुफ पठान समेत 3 नेताओं ने BJP से बनाई दूरी; जानें क्या है वजह
राहुल गांधी ने बताया फिटनेस का मंत्र, 56 की उम्र में भी रहते हैं एक्टिव; जानें किन चीजों से बनाई दूरी
राहुल गांधी ने बताया फिटनेस का मंत्र, 56 की उम्र में भी रहते हैं एक्टिव; जानें किन चीजों से बनाई दूरी
बिहार: मोतिहारी में बेखौफ अपराधियों ने युवक को दौड़ाकर मारी गोली, कंधे के आर-पार हुई गोली; 3 आरोपी गिरफ्तार
बिहार: मोतिहारी में बेखौफ अपराधियों ने युवक को दौड़ाकर मारी गोली, कंधे के आर-पार हुई गोली; 3 आरोपी गिरफ्तार
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खुला तो परमाणु डील पर नरम पड़ सकते हैं ट्रंप, लेकिन ईरान ने रख दीं कई कड़ी शर्तें
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खुला तो परमाणु डील पर नरम पड़ सकते हैं ट्रंप, लेकिन ईरान ने रख दीं कई कड़ी शर्तें
प्रीति जिंटा ने अमिताभ बच्चन के बर्थडे मैसेज का नहीं दिया था जवाब, KBC में बिग बी ने की शिकायत; दिखाया सबूत
प्रीति जिंटा ने अमिताभ बच्चन के बर्थडे मैसेज का नहीं दिया था जवाब, KBC में बिग बी ने की शिकायत; दिखाया सबूत
दूसरे रविवार 'स्पाइडर-मैन' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, 'अवतार 2' को पछाड़कर बनी भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हॉलीवुड फिल्म
दूसरे रविवार 'स्पाइडर-मैन' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, 'अवतार 2' को पछाड़कर बनी भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हॉलीवुड फिल्म
Jio ने पेश किए तीन नए रिचार्ज प्लान, 365 दिन तक की वैलिडिटी के साथ OTT और लाइव TV का मिलेगा फायदा
Jio ने पेश किए तीन नए रिचार्ज प्लान, 365 दिन तक की वैलिडिटी के साथ OTT और लाइव TV का मिलेगा फायदा
‘बिग बॉस’ फेम लोपामुद्रा राउत के घर 76.39 लाख की चोरी, कैश-सोना लेकर भागा आरोपी; बिहार से पुलिस ने दबोचा
‘बिग बॉस’ फेम लोपामुद्रा राउत के घर 76.39 लाख की चोरी, कैश-सोना लेकर भागा आरोपी; बिहार से पुलिस ने दबोचा
खाना खाने के बाद सिर्फ 10 मिनट की वॉक, ब्लड शुगर कंट्रोल रखने में मिल सकती है मदद
खाना खाने के बाद सिर्फ 10 मिनट की वॉक, ब्लड शुगर कंट्रोल रखने में मिल सकती है मदद
‘मिर्जापुर: द मूवी’ के नए पोस्टर्स ने बढ़ाया रोमांच, कालीन भैया से मुन्ना तक फिर दिखेगा पुराना भौकाल
‘मिर्जापुर: द मूवी’ के नए पोस्टर्स ने बढ़ाया रोमांच, कालीन भैया से मुन्ना तक फिर दिखेगा पुराना भौकाल
8,999 रुपये में खरीदें Lava का 5000mAh बैटरी वाला फोन, Amazon Sale में मिल रहा शानदार ऑफर
8,999 रुपये में खरीदें Lava का 5000mAh बैटरी वाला फोन, Amazon Sale में मिल रहा शानदार ऑफर
कांवड़ यात्रा में छाया हरियाणवी गाना, YouTube पर 157 मिलियन से ज्यादा व्यूज; गली-मोहल्लों से लेकर सड़कों तक गूंज रहा देसी भजन
कांवड़ यात्रा में छाया हरियाणवी गाना, YouTube पर 157 मिलियन से ज्यादा व्यूज; गली-मोहल्लों से लेकर सड़कों तक गूंज रहा देसी भजन