न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कहीं आप एकतरफा प्यार में तो नहीं, जानें इन संकेतों से

हांलाकि लोग समझ नहीं पाते हैं कि वे एकतरफा प्यार में है, तो ऐसे में आज हम आपको यहां उन संकेतों के बारे में बताने जा रहे हैं जो एकतरफा प्यार की ओर इशारा करते हैं। आइये जानते हैं इन संकेतों के बारे में...

Posts by : Neha | Updated on: Thu, 01 Dec 2022 12:40:58

कहीं आप एकतरफा प्यार में तो नहीं, जानें इन संकेतों से

प्यार एक खूबसूरत एहसास होता हैं जो इंसान को किसी से और कभी भी हो सकता हैं। कुछ लोग होते हैं जो प्यार के लिए अपना सबकुछ न्योछावर कर देते हैं। प्यार का रिश्ता तभी पूर्ण होता है जब दोनों तरफ से बराबर की भावनाएं हो। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि कुछ लोग एकतरफा प्यार में दिवाने हो जाते हैं। एकतरफा प्यार आपके दिल और दिमाग पर हावी हो सकता है। ऐसे में कई बार व्यक्ति ऐसी स्थिति में आ जाता हैं जहां उसकी मानसिक कंडीशन खराब हो जाती हैं और वह सही और गलत के बीच का अंतर भी नहीं समझ पाता है। हांलाकि लोग समझ नहीं पाते हैं कि वे एकतरफा प्यार में है, तो ऐसे में आज हम आपको यहां उन संकेतों के बारे में बताने जा रहे हैं जो एकतरफा प्यार की ओर इशारा करते हैं। आइये जानते हैं इन संकेतों के बारे में...

are you in one sided love,know from these signs,mates and me,relationship tips

हर बात पर बार-बार माफी मांगना

अगर आप किसी के साथ रिलेशन में हैं और अपने रिलेशन में हर बात के लिए आपको ही बार-बार माफ़ी मांगनी पड़ती है, तो समझ जाएं की यह आपकी तरफ से एकतरफा प्यार की शुरुआत है रिलेशनशिप में रूठना और मनाना एक सामान्य बात है, और यह बात रिलेशन में रहने वाले दोनों लोगों पर लागू होती है, लेकिन आपके रिलेशन में यदि आप ही हर बात पर माफ़ी मांगते है तो सतर्क हो जाये।

रिश्ते में असुरक्षित महसूस करना

जब आप किसी से एकतरफा प्यार में होते हैं, तो अपने क्रश या दोस्त से रिश्ता टूटने का ख्याल आपके मन में बना रहता है। आप को हमेशा इस बात का डर रहता है कि वह किसी और कि ओर आकर्षित न हो जाएं। आपके मन में भी इस तरह की असुरक्षा की भावना है तो समझ लीजिए कि आप एकतरफा प्यार में हैं। समय रहते इसे दो तरफा कर लें या अपनी भावनाओं को संभाल लें।

are you in one sided love,know from these signs,mates and me,relationship tips

सेल्फ कॉन्फिडेंस में कमी

कई बार ऐसा समय आता है कि आपके सेल्फ कॉन्फिडेंस में कमी आ जाती है, या ये कह सकते हैं कि आप बात-बात पर खुद पर शक करने लगते हैं। जैसे मुझ पर ये ड्रेस या हेयर स्टाइल अच्छी तो लग रही है न? क्या मैं जो बोलूंगा वो मेरे पार्टनर को अच्छा लगेगा? मेरा पार्टनर मुझे हर समय क्यों इग्नोर करता है? आदि।ये सब निशानी है कि आप एक ऐसे रिश्ते में हैं, जिसमें आप सबकुछ सामने वाले के लिए बदल रहे हैं जबकि सामने वाला आपके लिए खुद में कोई बदलाव नहीं ला रहा। ऐसा बिहेवियार एक तरफा प्यार का संकेत हो सकता है। आपका पार्टनर आपका सेल्फ कॉन्फिडेंस बढ़ाने में मदद कर सकता है।

अपना हर प्लान अपने पार्टनर के हिसाब से तय करना

यदि आप भी अपना हर काम या कोई प्लान अपने पार्टनर के हिसाब से तय करते है जैसे – मूवी देखना, कहीं घूमने जाना, किसी से मिलना, तो आपको समझने की जरुरत है कि कहीं आपका प्यार एकतरफा तो नहीं है। सच्चे प्यार में कोई भी प्लान दोनों की सहमति से दोनों की सहूलियत को ध्यान में रखकर होता है। साथ की सच्चे प्यार में एक दूसरे के फैसलों और भावनाओं का सम्मान भी होता है।

are you in one sided love,know from these signs,mates and me,relationship tips

रिलेशन में एक की तरफ से कॉल या मैसेज करना

यदि आपके रिलेशन में आप ही बार-बार कॉल या मैसेज करते है, और आपका साथी आपको सामने से कभी कॉल या मैसेज नहीं करता है तो यह एकतरफा प्यार की तरफ इशारा हो सकता है। सच्चे प्यार में साथी का हाल पूछने की जिमेदारी सिर्फ एक की नहीं होती।

स्टॉक करना

जब आप किसी से एकतरफा प्यार करते हैं तो आप उनके बारे में सब कुछ जानना चाहते हैं। आप बार बार उनके सोशल मीडिया अकाउंट को चेक करते हैं। उनकी तस्वीरें, स्टेटस, लास्ट सीन नजर रखते हैं। आप उन्हें मैसेज या कॉल करके जानना चाहते हैं कि वह कब क्या कर रहे हैं।

are you in one sided love,know from these signs,mates and me,relationship tips

हर बात पर नाराजगी

रिश्ते में कई बार ऑफिस या घर पर किसी काम की वजह से समय नहीं मिल पाए तो, आपका पार्टनर नाराजगी जाहिर करेस वह आपकी बात को समझने की कोशिश भी न करे परेशानी को समझने के अलावा अगर वह लगातार आपसे नाराज भी रहे, तो आप एक तरफा प्यार में हो सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती