न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

UPSSSC : भरी जाएंगी स्टेनोग्राफर की 661 रिक्तियां, इस दिन से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने स्टेनोग्राफर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। नोटिफिकेशन के मुताबिक...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 03 Dec 2024 5:20:54

UPSSSC : भरी जाएंगी स्टेनोग्राफर की 661 रिक्तियां, इस दिन से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने स्टेनोग्राफर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। नोटिफिकेशन के मुताबिक इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 26 दिसंबर से शुरू की जाएगी जो 25 जनवरी तक जारी रहेगी। निर्धारित योग्यता वाले इच्छुक उम्मीदवार UPSSSC की ऑफिशियल वेबसाइटupsssc.gov.inपर एप्लीकेशन फॉर्म भर सकेंगे।

ये है पोस्ट डिटेल

इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 661 रिक्तियों को भरना है। इसमें सामान्य के लिए 321, ईडब्ल्यूएस के लिए 46, ओबीसी के लिए 125, एससी के लिए 155 और एसटी के लिए 14 पद शामिल हैं।

ये है शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

उम्मीदवारों के पास UPSSSC PET 2023 का वैलिड स्कोर कार्ड होना अनिवार्य है। इसके अलावा अभ्यर्थी ने मान्यता प्राप्त बोर्ड/संस्थान से 10+2 (इंटरमीडिएट) उत्तीर्ण किया हो। अभ्यथी की 25 वर्ड प्रति मिनट (हिंदी) टाइपिंग स्पीड और स्टेनो 80 शब्द प्रति मिनट की स्पीड होनी चाहिए। अभ्यर्थी के पास CCC सर्टिफिकेट या इसके समकक्ष योग्यता होनी चाहिए। उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष से कम और अधिकतम आयु 40 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी से आने वाले उम्मीदवारों को ऊपरी उम्र में नियमानुसार छूट दी जाएगी।

ऐसे होगा चयन

उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा से गुजरना होगा। इसकी डेट बाद में घोषित की जाएगी। परीक्षा में 100 वस्तुनिष्ठ और 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। उम्मीदवारों को 2 घंटे का समय मिलेगा। प्रत्येक प्रश्न के लिए 1 अंक निर्धारित है। परीक्षा में माइनस मार्किंग का प्रावधान भी है। ऐसे में प्रत्येक गलत उत्तर होने पर 1/4 अंक की कटौती की जाएगी।

ये है सिलेबस

इस परीक्षा में हिंदी परिज्ञान और लेखन योग्यता विषय से 30, सामान्य बुद्धि परीक्षण से 15, सामान्य जानकारी से 20, कंप्यूटर एवं सूचना प्रौद्योगिकी की अवधारणाओं एवं इस क्षेत्र में समसामयिक प्रौद्योगिकी विकास एवं नवाचार का ज्ञान विषय से 15 और उत्तर प्रदेश राज्य से संबंधित सामान्य जानकारी विषय से 20 प्रश्न पूछे जाएंगे।

ऐसे करें आवेदन

- सबसे पहले यूपीएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइटupsssc.gov.inपर जाएं।
- सभी आवश्यक दस्तावेज निर्धारित प्रारूप और आकार में अपलोड करें।
- अपनी श्रेणी के अनुसार लागू आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- आवेदन पत्र जमा करें और भविष्य के संदर्भ के लिए इसकी एक कॉपी रख लें।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?